spot_img

Madhubani News| Ladniya News | लदनियां में गेहूं के भूसे में लगी आग में 70 साल के बुजुर्ग कृषक की जिंदा जलकर मौत

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News| Ladniya News | लदनियां में गुरुवार को आग काल बनकर आया जहां गेहूं के भूसे में लगी आग में 70 साल के बुजुर्ग कृषक की जिंदा जलकर मौत हो गई है। 70 वर्षीय कृषक पुलिकत साह की मौत उस दौरान हो गई जब वह खेत में खरपतवार जला रहे थे। इसी दौरान तेज हवा चलने से हादसा हो गया। वह गेहूं का भूसा बचाने की कोशिश में आग की चपेट में आ गए।

- Advertisement -

Madhubani News | Ladniya News| खोजा के चिकनोत्वा गांव में मचा कोहराम

लदनियां/मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो की यह खबर प्रखंड अंतर्गत खोजा पंचायत के चिकनोत्वा गांव से है जहां की तस्वीर आप देशज टाइम्स पर देख रहे हैं। कैसे घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी है। जहां, गुरुवार की दोपहर आग काल बनकर आया। गेहूं के भूसे में लगी आग की चपेट में आने से झुलसकर एक अधेड़ कृषक की मौत हो गयी।

- Advertisement -

Madhubani News | Ladniya News| लदनियां थाना के पीएसआई कार्तिक भगत ने बताया

लदनियां थाना के पीएसआई कार्तिक भगत ने इस बाबत पूछने पर बताया कि मृतक के पुत्र शिव कुमार सुमन एवं ग्रामीणों ने एसएचओ लदनियां के नाम लिखित आवेदन में कहा है कि मेरे पिता 70 वर्षीय पुलिकत साह अपने खेत में खरपतवार जलाने गए थे। तेज पछुआ हवा में आग से मृतक के खेत में रखा गेहूं का भूसा धूधू कर जलने लगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  खगड़िया हादसा: NH-31 पर ट्रक और ऑटो की भीषण टक्कर, 7 लोगों की दर्दनाक मौत, 4 गंभीर

Madhubani News | Ladniya News| भूसा से आग को बचाने के दौरान, खुद आ गए लपेटे में, खेत में ही ऑन द स्पॉट मौत

भूसा को आग से बचाने क्रम में मृतक आग की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गए। सूचना पर लदनियां थाना से आये अग्निशमन गाड़ी एवं ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।इधर आग के चपेट में आने से मेरे पिता गम्भीर रूप से झुलस गए। उन्होंने खेत में ही दम तोड़ दिया। पीएसआई कार्तिक भगत ने बताया कि मृतक के पुत्र शिव कुमार सुमन के आवेदन पत्र के आलोक में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Pappu Yadav Security : पप्पू यादव सिक्योरिटी: पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार को दिया झटका, बहाल की Y+ सुरक्षा

Pappu Yadav Security: पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार के उस फैसले पर तीखी टिप्पणी...

Patna News: पटना में 65 करोड़ का संपत्ति कर बकाया: अब नगर निगम करेगा बड़ी कार्रवाई!

संपत्ति कर: पटना में अगर आपका भी कोई मकान या दुकान है और आपने...

बिहार सिंचाई व्यवस्था: CM Samrat का बड़ा कदम, हर खेत तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य

बिहार सिंचाई व्यवस्था: बिहार के किसानों की खुशहाली और खेतों को पानी पहुंचाने के...

Bhagalpur News: मई तक छोटी गाड़ियों के लिए खुलेगा विक्रमशिला Vikramshila Bridge पुल, सचिव ने किया निरीक्षण

Vikramshila Bridge: बिहार के भागलपुर में गंगा नदी पर बने विक्रमशिला सेतु से जुड़ी...