spot_img

Madhubani News| Jhanjharpur News| शादी में वरमाला से पहले दुल्हे को काटा सांप…रातभर Hospital, Doctors…….शहनाई और 7 फेरे का Climax

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News| Jhanjharpur News| वरमाला से पहले दुल्हे को काटा सांप…फिर रातभर Hospital, Doctors …शहनाई और 7 फेरे का Climax दिखा जहां, दूल्हे को सांप ने काट लिया। मेडिकल टीम की देखरेख में विवाह हुआ। अनुमंडल अस्पताल में शादी से पहले और शादी के बाद भी दूल्हा भर्ती रहा। डॉक्टर के लिए भी यह नया अनुभव था जहां, देशज टाइम्स की तस्वीर में आप देख रहे हैं, अनुमंडल अस्पताल में दूल्हे बने सुबोध का इलाज करते चिकित्सक और आसपास रिश्तेदार…

- Advertisement -

- Advertisement -

Madhubani News| Jhanjharpur News| विषैले सर्प ने शादी से पहले ही एक दूल्हे को डंस लिया

झंझारपुर में विषैले सर्प ने शादी से पहले ही एक दूल्हे को डंस लिया। आनन फानन में परिजन उसे अनुमंडल अस्पताल ले गए और उसका इलाज शुरू कर दिया गया। इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार ने रात 8 बजे तक उसे 40 एबीएस वायल मरीज को दे चुके थे। बावजूद दूल्हे की हालत पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हो पा रही थी। शादी का मुहूर्त निकाला जा रहा था। दुल्हन के घर शहनाई थमी हुई थी।

- Advertisement -

Madhubani News| Jhanjharpur News| मेडिकल स्टाफ की टीम के साथ शादी की मंडप पर पहुंचा दूल्हा

और सभी की धड़कनें बढ़ी हुई थी। दूल्हा और दुल्हन के परिजन की गुहार देख चिकित्सक अशोक कुमार ने डॉक्टरी पेशा के अलावा मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उन्होंने मेडिकल स्टाफ की टीम के साथ शादी के मंडप पर भेजा। दूल्हे के पहुंचते ही लड़की वाले के घर फिर से शहनाई बज उठी और परिछन से लेकर जयमाला और सिंदूरदान तक की रस्म अदायगी शुरू हो गई।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News: दरभंगा- मधुबनी के ट्रकों में टक्कर, जयनगर- दरभंगा मुख्य मार्ग 5 घंटे जाम, एक चालक जख्मी

Madhubani News| Jhanjharpur News| सिंदूरदान होते ही जाकर फिर लेट गया अस्पताल में

एक तरफ शादी की रस्म अदा हो रही थी, दूसरी तरफ मेडिकल टीम के स्टाफ हर पल दूल्हे पर नजर रखे हुए थे। जल्दी जल्दी सिंदूरदान होते ही मेडिकल टीम ने उक्त दूल्हे को अनुमंडल अस्पताल ले जाकर भर्ती किया और फिर से ट्रीटमेंट शुरू हुआ। सुबह तक आठ वायल एभीएस फिर दिया गया।

Madhubani News| Jhanjharpur News| डॉक्टर की मेहनत रंग लाई और अंततः लड़के की शादी हुई

यह रोचक वाक्या झंझारपुर अनुमंडल अस्पताल में सुबह तक चलता रहा। अस्पताल के हर कर्मी युवक के ठीक होने और शादी हो जाने की दुआ कर रहे थे। सभी नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टर की मेहनत रंग लाई और अंततः लड़के की शादी भी हुई। और, वह स्वस्थ होकर ससुराल की तरफ चल दिया।

Madhubani News| Jhanjharpur News| आखिरकार सुबोध ने लिए सात फेरे, बजी शहनाई

लड़के की पहचान प्रखंड के मेहथ गांव निवासी राजेंद्र झा के 24 वर्षीय पुत्र सुबोध झा के रूप में हुई है। उसकी शादी भवानीपुर बिरसैर गांव में होने वाली थी। तभी दोपहर 1:00 बजे के आसपास उसे करैत सर्प ने डस लिया था। उसे अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां लगातार 48 वायल एबीएस दिया गया। इलाज कर रहे चिकित्सक डॉक्टर कुमार ने बताया कि अब लड़का पूरी तरह स्वस्थ था। आवश्यक हिदायत देकर उन्हें अस्पताल से रिलीज किया जा रहा है।

Madhubani News| Jhanjharpur News| बढ़ रहा करैत का खतरा

दूसरी तरफ सिखड़िया गांव में भी हरिश्चंद्र महतो को करैत सर्प ने डंस लिया। शुक्रवार रात 8:00 बजे उसे अनुमंडल अस्पताल लाया गया और पूरी रात इलाज के बाद उसे घर भेजा गया। जानकार बताते हैं कि अत्यधिक गर्मी में घर के मिट्टी और कूड़े करकट में छुपे करैत सांप बाहर निकल रहे हैं। लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime News: दरभंगा में घर उखाड़ने से पहुंची पुलिस, इधर … भागे – भागे थाना पहुंचा फरार आरोपी, फिर … पुलिस ने जब्त...

दरभंगा क्राइम न्यूज़: केवटी में एक फरार अभियुक्त के घर कुर्की-जब्ती करने पहुंची पुलिस, लेकिन इसी बीच अभियुक्त खुद थाने पहुंच गया। पुलिस ने जब्त सामान जिम्मेनामा

Samastipur Bangladeshi Infiltration News: अश्विनी चौबे का बड़ा बयान, ‘दशकों पुरानी है घुसपैठ की समस्या, होनी चाहिए कार्रवाई’

समस्तीपुर में अश्विनी चौबे ने बांग्लादेशी घुसपैठ को दशकों पुरानी समस्या बताया। उन्होंने बिहार-बंगाल में अवैध घुसपैठियों पर तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की, जि

Darbhanga News: शहर में बिजली कटौती: 1 जून को इन इलाकों में 5 घंटे गुल रहेगी बिजली, जानें पूरा शेड्यूल

शहर बिजली कटौती: 1 जून, 2026 को कृष्ण नगर और विश्वकर्मा मंदिर से होंडा एजेंसी मार्ग पर 5 घंटे बिजली गुल रहेगी। एलिवेटेड पाथ निर्माण के चलते होगी यह कटौती। जानें

Darbhanga DM News: DM Kaushal Kumar के सख्त आदेश से राजस्व कर्मियों में हड़कंप, लापरवाही में कर्मचारी निलंबित

दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने राजस्व कार्यों की समीक्षा के दौरान लापरवाही बरतने पर एक राजस्व कर्मचारी को निलंबित करने का निर्देश दिया है। आवश्यक दस्तावेज ह