spot_img

Bihar Crime News| फिर चड्डी-बनियान गैंग… बांस के सहारे आतंक…

spot_img
- Advertisement -

Bihar Crime News| बिहार में फिर चड्डी-बनियान गैंग की एंट्री हुई है।…फिर उसी बांस के सहारे आतंक का नया अध्याय शुरू हो चुका है जहां…चड्डी-बनियान गैंग की जड़ आज तक खंगाली नहीं जा सकी। पूरे देश में इस गैंग की दहशत है। पूर्व से रहा है। हालांकि, बिहार में इस गैंग का आतंक कुछेक कम हो गया था। कई और तरह के गैंग एक्टिव हुए थे। लेकिन, फिलहाल बिहार की राजधानी पटना एकबारगी इस गैंग से दहल उठा है।

- Advertisement -

- Advertisement -

Bihar Crime News| पटना में इस गैंग का आतंक एकबारगी बीती रात

जहां, ताजा मामला, पटना में इस गैंग का आतंक एकबारगी बीती रात करीब साढ़े ग्यारह बजे बेउर थाना क्षेत्र के ढनढना चक गांव में प्राइवेट कंपनी के एरिया मैनेजर आशुतोष कुमार के घर आ धमका। बांस के सहारे चड्डी-बनियान पहने बारह लोग एक के बाद एक करके घर में घुसते चले गए। सबकेे हाथ में पिस्टल थे। इसे चमकाते अपराधियों ने परिवार के हर सदस्य को बंधक बनाया और जमकर लूटपाट की वारदात को अंजाम देकर चलते बने।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

Bihar Crime News| चड्‌डी-बनियान पहने बारह अपराधियों ने घर में मौजूद पुरुषों के सिर पर पिस्टल रख दिया

जानकारी के अनुसार, इस दौरान चड्‌डी-बनियान पहने बारह अपराधियों ने घर में मौजूद पुरुषों के सिर पर पिस्टल रख दिया। महिलाओं के शरीर से मंगलसूत्र उतर लिए। हद तब हो गई। इस गिरोह के जाने के बाद पीड़ितों ने पुलिस को फोन किया, लेकिन किसी ने आना तो दूर फोन तक रिसीव नहीं किया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में महिला से छेड़खानी! 4 युवकों पर FIR, पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

Bihar Crime News| बांस लगाकर करीब बारह की संख्या में घुसे अपराधी, पूरी तरह शराब के नशे में

पीड़ित गृहस्वामी आशुतोष कुमार ने बताया कि घर के पीछे से बांस लगाकर करीब बारह की संख्या में घुसे अपराधी जो पूरी तरह शराब के नशे में घूत थे, घर में घुसे। पिस्टल दिखाया और धमकी देते कि जल्दी पैसा और गहना दो, नहीं तो गोली मार देंगे, लूटपाट शुरू कर दी। महिलाओं के शरीर से गहने उतरवा लिए। गोदरेज खोलकर पचास हजार कैश समेत डेढ़ लाख के जेवर लेते गए।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Elevated Road दरभंगा में एलिवेटेड रोड पर बड़ा अपडेट! DM Kaushal ने खुद पहुंचकर लिया जायजा, जनता को मिलेगी राहत?

Bihar Crime News| गंभीर है पुलिस मगर फोन की किरकिरी के बाद…

इस दौरान बेउर थाना को बार-बार फोन करता रहा लेकिन रिस्पॉन्स नहीं मिला। बाद में 112 नंबर को फोन किया। फिर करीब रात 2 बजे पुलिस घर पर पहुंची। इस मामले को लेकर बेउर थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि चोरी की घटना हुई है। वहीं, फुलवारी शरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी विक्रम सिहाग ने मामले को गंभीरता से लिया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Model School बिहार के 700 मॉडल स्कूलों की अब खैर नहीं! शिक्षा विभाग ने उठाया सबसे बड़ा कदम | 30 सितंबर को क्या होगा?

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Division में पुलिसिंग की बढ़ेगी कैपेसिटी ! दरभंगा- मधुबनी- समस्तीपुर में 5 नए पुलिस अनुमंडल| पुलिसिंग होगी तेज – जानिए कौन होंगे नए...

Bihar Police Restructuring: बिहार में पुलिस व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर में 5 नए पुलिस अनुमंडलों के गठन का प्रस्ताव है, जिससे अपर #BiharPolice,#LawAndOrder,#DistrictNews

पटना में बड़ा ऐलान! ₹261.84 करोड़ के म्युनिसिपल बॉन्ड से बदल जाएगी शहर की तस्वीर, मिलेगी जाम से मुक्ति | पढ़िए बड़ी तैयारी –...

Patna Parking Project: पटना में ₹261.84 करोड़ की लागत से 15 प्रमुख स्थानों पर इंटीग्रेटेड सिविक और कॉमर्शियल हब बनेंगे। इससे पार्किंग, अतिक्रमण और ट्रैफिक की समस्या से मुक्ति मिलेगी। #PatnaDevelopment,#PatnaParking,#BiharNews

मुजफ्फरपुर में नकली नोटों का पहाड़ मिला! पुलिस ने 6 तस्कर दबोचे, ‘मनोरंजन बैंक’ नोटों से करते थे ठगी |सीमा पार कनेक्शन की तलाश,...

Muzaffarpur Fake Currency: मुजफ्फरपुर में पुलिस और बिहार STF ने जाली नोटों के गोरखधंधे का पर्दाफाश करते हुए 6 तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से ₹71,200 के जाली भारतीय नोट और लाखों #MuzaffarpurNews,#BiharSTF,#FakeCurrency

Bihar Tender Investigation बिहार में निगरानी करेंगी नौ प्रमुख विभागों के टेंडरों की जांच ! जानिए – क्यों मचा हड़कंप – कौन जद में

Bihar Tender Investigation: बिहार में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य सरकार ने बिहार के नौ प्रमुख विभागों में ₹5 करोड़ या उससे अधिक के सभी निविदाओं #BiharTender,#VigilanceDepartment,#BiharNews