back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

Darbhanga News| धोईघाट पुल वाली सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन में Sadar Police का Big action, बड़ी FIR

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Darbhanga News| धोईघाट पुल वाली सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करने वालों पर Sadar Police का Big action दिखा है। बड़ी FIR हुई है जहां, दरभंगा सदर थाना क्षेत्र के धोई में बहादुरपुर थाना अंतर्गत असगांव के पास सड़क किनारे बबलू की लाश मिलने के बाद सड़क जाम करने वालों के खिलाफ सदर पुलिस ने त्वरित एक्शन लिया है।

- Advertisement -

Darbhanga News| Sadar Police की  बड़ी कार्रवाई, पुअनि विपिन कुमार सिंह के बयान पर एफआईआर

जानकारी के अनुसार,Sadar Police की ओर से ऐसे व्यक्तियों को बार-बार समझाने के बाद भी करीब एक घंटे तक सड़क जाम रखने के खिलाफ इनपर एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में एक दर्जन नामजदों समेत करीब पचास से साठ अज्ञात लोगों पर एफआईआर सोमवार को दर्ज की गई है। यह एफआईआर सदर थाना पुलिस पुअनि विपिन कुमार सिंह के बयान पर दर्ज किया गया है। अज्ञात लोगों की पहचान की जा रही है।

- Advertisement -

Darbhanga News| लाश मिलने से फूट पड़ा था लोगों का गुस्सा, अब एक्शन

जानकारी के अनुसार, बहादुरपुर थाना अंतर्गत असगांव के पास सदर थाना के मिश्रौलिया के जयप्रकाश यादव के पुत्र बबलू कुमार की लाश मिली थी। इसके बाद परिजनों और आक्रोशित लोगों ने इसके खिलाफ सड़क जाम कर दिया। बार-बार समझाने के बाद भी यह नहीं माने। अब ऐसे सड़क जाम करने वालों के खिलाफ सदर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। इसमें करीब साठ लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Road Accident: केवटी से समस्तीपुर सब्जी खरीद में रफ्तार का कहर! ट्रक-पिकअप की टक्कर में कारोबारी की मौत, दो की हालत नाजुक

Darbhanga News| सड़क बाधित रहने से हुई थी परेशानी

जानकारी के अनुसार, इस मामले में बहादुरपुर थाना कांड संख्या 174/24 दर्ज है। जहां, अपहरण के बाद बबलू कुमार की हत्या की बात आई है। इसके बाद शव मिलने पर पोस्टमार्टम के बाद बबलू के परिजन एवं स्थानीय 50 से 60 लोगों ने धोईघाट पुल के समीप लाश सड़क पर रखकर सड़क को बाधित कर दिया था।

Darbhanga News| समझाने के बाद नहीं समझे, उलझे

वहीं मौके पर पहुंची सदर पुलिस के साथ भी सही तरीके से सभी पेश नहीं आए। दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि  मृतक के परिजनों समेत असामाजिक तत्व सरीखे लोगों ने पुलिस को देखते ही उन्हें घेर लिया। इनकी नीयत आक्रमण की थी। सभी अनाप-शनाप और अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे थे। सदर पुलिस की ओर से उन्हें काफी समझाया गया कि आप लोग की ओर से इस तरह के सड़क जाम करने से एंबुलेंस, निजी वाहन एवं यात्रियों को काफी कठिनाइयां हो रही है। इसमें किसी मरीज की जान भी जा सकती है।

Darbhanga News| वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी से हुई पहचान

उन्हें बार-बार समझाया गया कि आप लोग की ओर से किया गया काम विधि विरुद्ध है। इनकी ओर से इस तरह के क्रियाकलाप से विधि व्यवस्था की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई। वहीं, एक घंटा यातायात बाधित हो गया। इसका विधिवत वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी कराया गया। इसके आधार पर लोगों को चिन्हित किया गया।

Darbhanga News| कार्रवाई के साथ तहकीकात में जुटी पुलिस

इसमें प्रदीप यादव पिता राम लक्ष्मण यादव, धनेश्वर यादव पिता राम लक्ष्मण यादव,नरेश यादव पिता रामाधार यादव, कमलेश यादव पिता लक्ष्मण यादव,सुमन जी यादव पिता प्रदीप यादव, प्रकाश यादव पिता स्वर्गीय चंद्र यादव, विनोद यादव पिता राजमिस्त्री, निर्धन यादव पिता जीवछ यादव ,सभी लोग सभी लोग मिश्रौलिया गांव थाना सदर जिला दरभंगा के हैं, वहीं, अज्ञात 50 से 60 व्यक्ति की पहचान की जा रही है। इन सभी व्यक्ति पर कांड संख्या 207/ 24 मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई के साथ तहकीकात में जुटी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

JPSC Civil Services Exam: अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत, उम्र सीमा में 4 साल की छूट

JPSC Civil Services Exam: झारखंड में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे हजारों...

Royal Enfield 350: अब सिर्फ स्टाइल नहीं, रोजमर्रा की जरूरत भी!

Royal Enfield 350: भारतीय युवाओं के बीच रॉयल एनफील्ड बाइक्स का क्रेज किसी से...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें