spot_img

Astrazeneca Corona Vaccine: मार्केट से वापस मंगाई कोविशील्ड वैक्सीन, गंभीर साइड इफेक्ट्स के बाद Astrazeneca का बड़ा फैसला

एस्ट्राजेनेका की ओर से बनाई कोरोना वैक्सीन भारत में कोविशील्ड के नाम से लगाई गई थी। अब कंपनी ने खुद से बनाई कोविड-19 वैक्सीन को वैश्विक स्तर पर वापस ले लिया है।

spot_img
- Advertisement -

Astrazeneca Corona Vaccine: मार्केट से वापस हो गई कोविशील्ड वैक्सीन। गंभीर साइड इफेक्ट्स के बाद Astrazeneca ने बड़ा फैसला किया है। जहां, बड़ी खबर यही हेै, कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद गंभीर साइड इफेक्ट्स के आरोप झेल रही दिग्गज फार्मा कंपनी एस्ट्रेजेनेका ने सभी कोरोना वैक्सीन को मार्केट से वापस ले लिया है। इसमें भारत में बनाई गई कोविशील्ड वैक्सीन भी शामिल है।

- Advertisement -


- Advertisement -

Astrazeneca Corona Vaccine| दुनिया भर में अपनी कोविड-19 वैक्सीन की खरीद-बिक्री बंद करने का एस्ट्राजेनेका का फैसला

ब्रिटेन की फार्मा कंपनी एस्ट्राजेनेका ने दुनिया भर में अपनी कोविड-19 वैक्सीन की खरीद-बिक्री बंद करने का फैसला किया है। कंपनी ने कहा है कि अब वैक्सीन की मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई नहीं की जा रही है।फरवरी में कोर्ट की कार्यवाही के दौरान कंपनी ने यह स्वीकार किया था कि वैक्सीन लगाने के बाद इसकी संभावना बहुत कम है कि वैक्सीन के कारण टीटीएस हो। टीटीएस के कारण यूके में कम से कम 81 लोगों की मौत हो चुकी है। कंपनी मरने वालों के 50 से अधिक रिश्तेदारों द्वारा दायर मुकदमे का सामना कर रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दिल्ली में इंटरनेट ठप! CJP प्रदर्शन से पहले 24 घंटे के लिए बंद हुई सेवाएं, जानें आपके शहर पर क्या असर? | क्योंकि - दिल्ली बनी छावनी- मेट्रो, ट्रेन और बाजार भी बंद

Astrazeneca Corona Vaccine| पहले कंपनी वैक्सीन के दुष्प्रभावों को भी स्वीकारा था,

कंपनी ने कहा कि वह वैक्सीन को वैश्विक स्तर पर वापस ले रही है। पहले कंपनी वैक्सीन के दुष्प्रभावों को भी स्वीकारा था, हालांकि फार्मा दिग्गज का कहना है कि वैक्सीन को बाजार से किसी और कारण से हटाया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें:  विक्रमशिला सेतु बंद, रात में गंगा पार करने पर बवाल! प्रशासन ने क्यों लगाई रोक?

Astrazeneca Corona Vaccine|  यह निर्णय ऐसे वक्त में लिया है, जब वैक्सीन लगाने से साइड इफेक्ट्स सामने आए हैं।

इससे पहले कंपनी ने अदालती दस्तावेजों में स्वीकार किया था कि खून के थक्के जमना और खतरनाक दुष्प्रभाव का कारण उसकी ओर से बनाई कोरोना वैक्सीन हो सकती है। हालांकि, फार्मा दिग्गज ने कहा कि वैक्सीन को व्यावसायिक कारणों से बाजारों से हटाया जा रहा है। कंपनी की तरफ से तर्क दिया गया है कि हमने यह निर्णय ऐसे वक्त में लिया है, जब वैक्सीन लगाने से साइड इफेक्ट्स सामने आए हैं। यह पूरी तरह से संयोग है। वैक्सीन को बाजार से हटाने का कारण कुछ और है। हालांकि कंपनी ने इस पर ज्यादा कुछ कहने से इनकार कर दिया। जानकारी के अनुसार, कंपनी ने वैक्सीन को बाजार से वापसी के लिए आवेदन बीते 5 मार्च को किया था जो 7 मई को प्रभावी हुआ।

यह भी पढ़ें:  बिहार MLC चुनाव: 72 करोड़ का मालिक RJD नेता, 15 बाहुबली; लिस्ट में सबसे युवा-बुजुर्ग कौन?

Astrazeneca Corona Vaccine| वैक्सीन में पाए गए दुर्लभ दुष्प्रभाव इस वक्त जांच के दायरे में हैं

जानकारी के अनुसार, एस्ट्राजेनेका की ओर से बनाई गई कोरोना वैक्सीन से टीटीएस – थ्रोम्बोसिस थ्रोम्बोसाइटोपेनिया सिंड्रोम के कारण सामने आए थे। एस्ट्राजेनेका की ओर से बनाई गई वैक्सजेवरिया नामक वैक्सीन यूके समेत कई देशों में सप्लाई की गई थी। इसी वैक्सीन में पाए गए दुर्लभ दुष्प्रभाव इस वक्त जांच के दायरे में हैं। इससे बीमार व्यक्ति को खून में थक्के जमना और कम प्लेट लेट्स की शिकायत होती है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

खेल परियोजनाओं में देरी पर भड़कीं बिहार की मंत्री श्रेयसी सिंह, अब अधिकारियों की खैर नहीं!

Bihar Sports Minister: बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने खेल परियोजनाओं के निर्माण में हो रही देरी पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में काम पूरा करने #BiharSportsMinister,#ShreyasiSingh,#SportsInfrastructureBihar

समस्तीपुर के इस युवा इंजीनियर ने कर दिखाया कमाल! अंतरिक्ष में भारत की नई आँख, ‘मीरा’ कैमरा भेजा

Samastipur Engineer: समस्तीपुर के इंजीनियर संजय कुमार ने अंतरिक्ष में 502 ग्राम का 'मीरा' मल्टीस्पेक्ट्रल कैमरा भेजा है। यह कैमरा खेती, पर्यावरण और आपदा प्रबंधन में महत्वपूर्ण आंकड़ #SamastipurEngineer,#SpaceTechnology,#BiharNews

‘वोटों की चोरी नहीं हुई?’ राहुल गांधी के सवाल पर राष्ट्रपति मुर्मू ने दिया चौंकाने वाला जवाब! | पढ़िए – राष्ट्रपति से मुलाकात के...

Rahul Gandhi Election Rigging: राहुल गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के बाद दावा किया कि राष्ट्रपति ने 'चुनाव चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, बल्कि इसके सबूत मांगे हैं। #RahulGandhi,#ElectionRigging,#PresidentMurmu

Araria Police Action अररिया में लापरवाही और अनुशासनहीनता पर 2 थानेदार लाइन हाजिर, मच गई भरगामा से घूरना तक खलबली

Araria Police Action: अररिया में पुलिसिंग में गंभीर लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में भरगामा और घूरना के दो थानाध्यक्षों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसपी जितेंद्र कुमार की अनुशं #ArariaPoliceAction,#BiharPolice,#SHOlineHaazir