spot_img

Madhubani News|Benipatti News| दोस्तों के साथ नहाने गया दिलशाद और अय्यान की डूबने से मौत, बेनीपट्टी के करहारा में बच्चों की दो लाश, कोहराम

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News|Benipatti News| दोस्तों के साथ नहाने गया दिलशाद और अय्यान की डूबने से मौत हो गई है। बेनीपट्टी के करहारा में बच्चों की दो लाश एक साथ मिलने से कोहराम मचा है। जहां, गांव के बच्चों के साथ तालाब में नहाने गए दिलशाद और अय्यान की डूबने से मौत हो गई है। हादसा, बेनीपट्टी के करहारा वार्ड 8 सोहरौल गांव की है। पूरे गांव समेत परिवार में मातम पसरा है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

Madhubani News | Benipatti News| घर से 400 मीटर की दूरी पर तालाब में स्नान बना काल

बेनीपट्टी स्थानीय थाना क्षेत्र के करहारा पंचायत वार्ड 8 सोहरौल गांव में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गयी है़। मृतकों की पहचान सोहरौल के ही मो. जुबैर के 9 वर्षीय पुत्र मो. दिलशाद तथा मो.फैयाज के 8 वर्षीय पुत्र मो.अय्यान के रूप में हुई है़। बताया जा रहा है़ कि दोनों बच्चे गांव के ही अन्य बच्चों के साथ अपने घर से 300-400 मीटर की दूरी पर रहे तालाब में स्नान करने गए थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  कटिहार में ट्रक, टेंपो और ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर! सड़क पर बिछीं लाशें, 3 की मौत

Madhubani News| Benipatti News| कुछ लोग तालाब में कूद दोनों बच्चे को खोजना शुरू किया

इसी दौरान दिलशाद और अय्यान नहाने के दौरान अधिक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। दोनों को डूबते हुए देख अन्य बच्चे तालाब से निकल शोर मचाते हुए गांव में पहुंचे और लोगों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजन सहित ग्रामीण तालाब के समीप पहुंचे। काफी संख्या में जुटे लोगों में से कुछ लोग तालाब में कूद दोनों बच्चे को खोजना शुरू किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मधुबनी में दहशत! शिव महापुराण कथा से ठीक पहले हनुमान मंदिर के पास फायरिंग! गोलियों की तड़तड़ाहट | मकसद?

Madhubani News| Benipatti News| तबतक डूबने से दोनों की मौत हो चुकी थी

जहां काफी खोजबीन के बाद दोनों बच्चे मिले। लेकिन तबतक डूबने से दोनों की मौत हो चुकी थी। दोनों बच्चों के शव को घर लाया गया। शव घर पहुंचते ही दोनों मृतकों के स्वजनों के दारुण क्रंदन से पूरा इलाका गमगीन हो गया। मृतक दिलशाद की मां रमानी खातून तथा अय्यान की मां गुड़िया खातून सहित अन्य स्वजनों का रो – रोकर बुरा हाल था। इधर,सूचना पर बेनीपट्टी थाना पुलिस स्थल पर पहुंच जांच और आगे की प्रक्रिया में जुट गयी है़।

यह भी पढ़ें:  अमेरिका से राहुल गांधी का 'आर्थिक संकट' पर बड़ा हमला ! कहा - भारत आर्थिक संकट के मुहाने पर | पढ़िए -BJP का सीधा पलटवार 'प्रोपेगेंडा नेता'

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के CM Samrat खुद जाएंगे आपके द्वार! अब जनता से सीधे पूछेंगे योजनाओं का हाल | पड़ताल | तत्काल समाधान की...

Bihar CM: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 26 नवंबर से राज्य के सभी जिलों का व्यापक दौरा शुरू करेंगे। इस दौरान वे सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत परखेंगे और आम लोगों की सम#BiharCM,#SamratChoudhary,#BiharPolitics

Darbhanga Ahalyasthan News | अक्षय नवमी पर अहल्यास्थान में दिखा अद्भुत नजारा! नेपाल-आंध्रप्रदेश से आए भक्तों ने चढ़ाए ‘बैंगन के भार’

Ahalyasthan News: दरभंगा के अहल्यास्थान में अक्षय नवमी पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। नेपाल और आंध्रप्रदेश से भी श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने मां अहल्या को बैंगन का भार चढ़ाकर अपनी#Ahalyasthan,#AkshayNavami,#BiharNews

बेतिया गोल्ड-डायमंड्स शोरूम से दिनदहाड़े 40 करोड़ की लूट: 8 हथियारबंद बदमाश आए, कर्मियों को बनाया बंधक |गहने उड़ा ले गए!

Bihar Crime: बेतिया में दिनदहाड़े 40 करोड़ रुपये की सनसनीखेज गोल्ड लूट हुई है। 8 हथियारबंद बदमाशों ने सेंको गोल्ड शोरूम को निशाना बनाया और कर्मचारियों को बंधक बनाकर करोड़ों#BiharCrime,#BetiaRobbery,#SencoGoldLoot

Bihar Politics|मंत्री अशोक चौधरी की प्रोफेसर वाली नौकरी पर बड़ा बवाल! मनोज झा बोले- ये तो ‘अवैधता का आर्किटेक्चर’ | पढ़िए -एक मंत्री .....

Bihar Ashok Choudhary: बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी की प्रोफेसर पद पर नियुक्ति को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। राजद सांसद मनोज झा ने इस पूरी प्रक्रिया को 'अवैधता का आर्किटेक्चर#BiharPolitics,#AshokChoudhary,#ManojJha