spot_img

Darbhanga News| Keoti News| 12 साल की नाबालिग का अपहरण, केवटी पुलिस का एक्शन, मां बोली, धमकी देता है, तेरी बेटी को बेच दूंगा…

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| Keoti News| महज बारह साल की नाबालिग लड़की का अपहरण हो गया। यह दूसरी दफा है जब आरोपी मो.अकबर लड़की को लेकर भागने की कोशिश की है। मगर, इसबार केवटी पुलिस का एक्शन दिखा है। अपहृता बरामद हो गई है। अपहर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, नाबालिग की मां बोली, बार-बार मो.अकबर धमकी देता है, तेरी बेटी को बेच दूंगा…।

- Advertisement -

Darbhanga News|Keoti News| नाबालिग लड़की के अपहरण में केवटी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, केवटी थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की के अपहरण में केवटी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। केवटी पुलिस ने लड़की के साथ उसे अगवा करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। जहां, बरामद लड़की की मेडिकल और कोर्ट में बयान दर्ज कराने का प्रोसेस चल रहा है। बताया जा रहा है कि पिछले पांच मई को लड़की को अगवा कर लिया गया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में कुशेश्वरस्थान के 6 भूमिहीन परिवारों के खिले चेहरे: मिली 3-3 डिसमिल जमीन, बदल जाएगी जिंदगी!

Darbhanga News | Keoti News| रात नौ बजे दिया अंजाम

जानकारी के अनुसार, इस संबंध में लड़की की मां केवटी के बरही की रहने वाली लाल सहनी की पत्नी ललिता देवी ने स्थानीय थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने कहा था गत छह मई की रात में नौ बजे उनकी नाबालिग लड़की बारह साल की सुनैना कुमारी को गांव के ही तीस साल के युवक मो.जुही के पुत्र मो. अकबर नदाफ ने बुरी नीयत से अपहरण कर लिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में पुलिस को चकमा दे गईं उप महापौर नाज़िया हसन! निगम बोर्ड की बैठक में उपस्थित रहीं मगर...| पढ़िए नीट प्रोटेस्ट हिंसा में 52 नामजद, 500 पर FIR के बाद का बड़ा अपडेट?

Darbhanga News | Keoti News| खोजती रहीं मां, मिली नहीं सुनैना

हमलोगों ने बहुत खोज की। लेकिन सुनैना का कहीं पता नहीं चला। इस दौरान गत शुक्रवार को दुधिया भौक पर मो. अकबर मेरी लड़की सुनैना कुमारी को कही भगा कर ले जा रहा था। इसी के बाद पुलिस को मिली सूचना पर दोनों को बरामद कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga LNMU में AI-साइबर कोर्स करने का आखिरी मौका! आवेदन की डेट बढ़ी, ऐसे पाएं पक्की नौकरी| जानिए - VC Sanjay ने क्या कहा!

Darbhanga News | Keoti News| पहले भी दरभंगा रेलवे स्टेशन से बरामद हो चुकी है सुनैना

उन्होंने कहा कि इससे पहले भी उनकी लड़की को मो. अकबर ने अगवा कर लिया गया था। उस दौरान उसे दरभंगा रेलवे स्टेशन से पुलिस ने बरामद किया था। मो. अकबर बार बार मुझे धमकी देता रहता है कि तुम्हारी लड़की को कही बेच दूंगा।

Darbhanga News | Keoti News| तहकीकात तेज,हिरासत

इधर, केवटी पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी है। पुलिस ने लड़की की मेडिकल जांच कराते हुए 164 के बयान के लिए न्यायालय भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने गिरफ्तार अकबर को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Sub Registrar Transfer बिहार में बड़ा बदलाव: 15 जिलों के सब रजिस्ट्रार का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

Bihar Sub Registrar Transfer: बिहार में बड़े पैमाने पर सब रजिस्ट्रार के तबादले किए गए हैं। कुल 15 जिलों में नए अधिकारियों की पोस्टिंग हुई है, जो जून से लंबित थी। जानें कौन कहां गया।#BiharNews,#SubRegistrarTransfer,#PatnaUpdate

बिहार बंद में बवाल: 423 छात्र गिरफ्तार, सीवान में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद, जानें क्या हुआ? |मुजफ्फरपुर और औरंगाबाद में बहाल हुई...

Bihar Band: नीट पेपर लीक के विरोध में शनिवार को हुए बिहार बंद के दौरान राज्य में हिंसा हुई. पुलिस ने 423 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. सीवान में 24 घंटे के लिए इंटरने#BiharBand,#NEETPaperLeak,#SiwanNews

Bihar Politics बिहार में अब ‘कॉकराच’ आंदोलन! तेजप्रताप यादव ने CJP मुखिया अभिजीत दीपके को क्यों बुलाया पटना? | पढ़िए – तेजप्रताप ने क्या...

Bihar Politics: NEET पेपर लीक आंदोलन की सफलता से उत्साहित तेजप्रताप यादव ने CJP प्रमुख अभिजीत दीपके को बिहार बुलाया है। सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बड़े जनांदोलन की तैयारी है।#BiharPolitics,#TejpratapYadav,#SamratChoudhary

छपरा से लूटा 15 लाख का लहसुन सुपौल में मिला! पुलिस ने खोल दी अंतरजिला गिरोह की पोल| पढ़िए -मुजफ्फरपुर से मिला लूटा गया...

Supaul Police: सुपौल पुलिस ने छपरा से लूटे गए 15 लाख रुपये के लहसुन से भरे ट्रक का पूरा माल बरामद कर लिया है। इस कार्रवाई ने एक बड़े अंतरजिला गिरोह के सक्रिय होने का संकेत दिय#SupaulPolice,#BiharCrime,#GarlicLoot