spot_img

Chhapra election violence| सारण की गोली…गाज की दाग वर्दीधारी पर… सारण के SP Dr. Gaurav Mangala नपे, Muzaffarpur Rail SP Dr. Kumar Ashish को कमान

तह तक तहकीकात की जद में है, सारण लोक सभा चुनाव। उसका चुनावी हिंसा। उसकी जद, उसकी जड़ें, जो खंगाली जा रही। कई आ सकते हैं जद में। गाज की आशंका के बीच नजरें चुनाव आयोग की ओर टकटकी लिए सामने है। जहां, सारण के एसपी डॉ. गौरव मंगला पर गाज गिरी है। सारण संसदीय क्षेत्र में चुनाव बाद भड़की हिंसा मामले की जांच रिपोर्ट चुनाव आयोग को सौंप दी गई है। कमिश्नर और डीआईजी की इस रिपोर्ट के बाद कई चौंकाने वाले परिणाम सामने आएंगें। एक तो एसपी गौरव हटा दिए गए। अब, इस मामले में वरीय अधिकारी से लेकर तीन अन्य अफसर भी कार्रवाई की जद में हैं। नजरें आयोग की कार्रवाई पर टिकी है, जहां के फरमान, कई रंगों में दिख सकते हैं।

spot_img
- Advertisement -

Chhapra election violence| सारण की गोली…गाज की दाग वर्दीधारी पर… सारण के SP Dr. Gaurav Mangala नपे, Muzaffarpur Rail SP Dr. Kumar Ashish को कमानचुनावी हिंसा या उसके बाद के इफेक्ट से पूरा बिहार जल रहा है। खासकर, बिहार के दो जगहों पर चुनाव बाद काफी उपद्रव देखने को आया। पहला, हॉट सीट सारण, जहां रूडी का सीधा मुकाबला रोहिणी से है।

- Advertisement -

Chhapra election violence|पहले बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगे। फिर फायरिंग हुई। एक की जान गई।

वहीं, दरभंगा का जाले विधानसभा…हालांकि जाले मधुबनी लोकसभा के अंतर्गत आता है, लेकिन यहां चुनाव के दौरान चार जिसमें तीन महिलाएं शामिल थी, बोगस वोट गिराते पकड़े जाने के बाद जाले थाना पर हमला बोलते भीड़ उन चारों आरोपी को छुड़ा ले गई। ऐसा ही कुछ बोगस वोट का नजारा सारण में दिखा, जहां पहले बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगे। फिर फायरिंग हुई। एक की जान गई। कई जख्मी हुए।

- Advertisement -

Chhapra election violence|सारण के एसपी डॉ. गौरव मंगला पर गाज गिरी, मुजफ्फरपुर रेल एसपी डॉ. कुमार आशीष  को नया कमान

इन दोनों जगहों पर पहले जाले के थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया गया। अब, बारी सारण एसपी की आई है जहां, सारण लोकसभा के अंतर्गत छपरा में 20 मई को मतदान के अगले दिन हुई हिंसा मामले में सारण के एसपी डॉ. गौरव मंगला पर गाज गिरी है। उन्हें सारण एसपी के पद से हटा दिया गया है। तत्काल प्रभाव से मुजफ्फरपुर रेल एसपी डॉ. कुमार आशीष को सारण का नया कप्तान नए प्रभार के साथ सौंपा गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Teacher News: शिक्षक फर्जीवाड़ा: हाईकोर्ट की सख्ती से मचा हड़कंप, 5 शिक्षकों की जाएगी नौकरी?

Chhapra election violence| तह तक तहकीकात

वहीं,सारण संसदीय क्षेत्र में चुनाव बाद भड़की हिंसा मामले की जांच रिपोर्ट चुनाव आयोग को सौंप दी गई है। बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास ने बताया कि  अभी इसका अध्ययन किया जा रहा है। वैसे जानकारी यही है, आयुक्त और डीआईजी ने इस मामले की अपनी स्तर से जांच की थी। जांच में घटना के दिन से लेकर इस मामले में की गई कार्रवाई तक का उल्लेख किया गया है।

Chhapra election violence| किससे क्या चूक हुई इस पर भी फोकस

इस दौरान किससे क्या चूक हुई इस पर भी फोकस किया गया है। रिपोर्ट में प्रशासन व अन्य लोगों की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के मामले में भी कई तथ्यों का उल्लेख है। वहीं, कमिश्नर और डीआईजी की इस रिपोर्ट के बाद वरीय अधिकारी से लेकर तीन अन्य अफसर पर भी कार्रवाई की गाज गिर सकती है। अब आयोग की कार्रवाई पर ही सबकी निगाह टिकी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों की बंपर भर्ती! जल्दी से जान लीजिए पूरी डिटेल

बिहार के डॉ. अंबेडकर आवासीय विद्यालयों में 1048 शिक्षक व 365 गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती होगी। BPSC को अधियाचना भेजी गई है। नए विद्यालय और छात्रावास बनाकर छात्रो#BiharTeacherNews,#AmbedkarSchools,#BiharEducation

Bihar Road News: खुशखबरी! जानिए क्या है बिहार का @मिशन 5 आवर्स, सरकार का बड़ा फैसला

बिहार में 'मिशन 5 आवर्स' योजना से अब राज्य के किसी भी जिले से पटना तक का सफर मात्र पांच घंटे में पूरा होगा। पूर्व मंत्री मंगल पांडेय ने इस महत्वाकांक्षी योजना क#BiharRoads,#Mission5Hours,#BiharNews

Patna Fire Safety News: अस्पताल, होटल सावधान! सरकार का बड़ा फैसला, एक हफ्ते के अंदर पूरा करना होगा यह ‘ होमवर्क ’ नहीं तो…...

अग्निशमन विभाग ने बिहार के निजी अस्पतालों और होटलों के लिए कड़ा सुरक्षा निर्देश जारी किया है। एक सप्ताह में रिपोर्ट न देने पर उन्हें सील किया जाएगा। मुजफ्फरपुर#PatnaFireSafety,#BiharHospitals,#FireAudit

Bihar PM Surya Ghar News: बिहार ने पीएम सूर्य घर योजना में मारी बाजी, जानें क्यों मिला यह अवॉर्ड!

बिहार को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय सम्मान मिला है। नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्य को यह प्रतिष्ठित पुर#BiharNews,#PMSuryaGhar,#SolarEnergy