spot_img

Darbhanga News| Manigachi News| मनीगाछी SFC गोदाम Complex की चल रही ढ़लाई में टूट की आशंका…होगी जांच, Bihar State Food Corporation को जाएंगी Report

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

Darbhanga News| Manigachi News| मनीगाछी SFC गोदाम Complex की चल रही ढ़लाई में टूट की आशंका…होगी जांच, Bihar State Food Corporation को जाएंगी Reportमनीगाछी प्रखंड मुख्यालय स्थित एसएफसी गोदाम परिसर में यह कैसी ढ़लाई। कैसा कार्य। कैसी मनमानी। कैसा मानक के विपरीत कार्य। जहां, अभी से इसके टूटने (No quality in molding of Darbhanga FC warehouse complex) का अंदेशा तय माना जा रहा है। जो बना रहे, वही कह रहे। बारिश में इसका टूटना तय है।

- Advertisement -

Darbhanga News|Manigachi News| सरकारी राशि का दुरूपयोग क्यों‌?

आखिर, ऐसे निर्माण की क्या जरूरत? कोई देखने वाला है? यह सरकारी राशि का दुरूपयोग क्यों‌? जहां, भारी वाहनों की आवाजाही के लिए मानक के विपरीत किए जा रहे ढ़लाई कार्य से लोग नाखुश हैं। व्यवस्था कटघरे में है। इसकी गुणवत्ता संदिग्ध है। जहां, अब पूरे मामले की जांच होगी। संबद्ध जेई से इसकी जांच कराने के बाद रिपोर्ट बिहार राज्य खाद्य निगम को भेजी जाएगी।

- Advertisement -

Darbhanga News|Manigachi News| एसएफसी गोदाम परिसर की ढ़लाई पर अभी से सवालिया निशान

जानकारी के अनुसार,प्रखंड मुख्यालय स्थित एसएफसी गोदाम परिसर की ढ़लाई पर अभी से सवालिया निशान उसके मानक के विपरीत होने को लेकर लग गए हैं। प्राक्कलन के अनुरूप संवेदक को एक सौ फीट लंबाई एवं सत्तर फीट चौड़ाई में न्यूनतम 8 इंच मोटा ढ़लाई का काम करना है। संवेदक की ओर से ढ़लाई गुणवत्ता पूर्ण नहीं की जा रही है। संवेदक की ओर से बिना बोर्ड लगाए ही निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। वहीं, ढ़लाई की मोटाई को लेकर भी सवाल उठ रहे है। जो, महज चार से पांच इंच ही की जा रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बड़ा फैसला: अब सरकारी सम्मान से मनेगी बाबा नागार्जुन जयंती, छात्रों के लिए खास तैयारी!

Darbhanga News|Manigachi News| उपकरणों की आनुपातिक मिलावट सही नहीं

जानकारी के अनुसार, उपकरणों की आनुपातिक मिलावट सही नहीं है। इससे गुणवत्ता अभी से संदिग्ध है। मानक के अनुरूप कार्य नहीं होने की बात स्वंय गोदाम में काम करने वाले पंजीकृत मजदूर कह रहे हैं। मजदूरों,संजय कुमार, मंचन मंडल, संतोष कुमार, सुरेश कुमार, चंदन कुमार और मिथिलेश भंडारी समेत मौजूद अन्य मजदूर देशज टाइम्स को बताते हैं, पहली बारिश में ही इसका टूटना तय है।

Darbhanga News|Manigachi News| बारह लाख का निर्माण, अभी से हाशिए पर बुनावट, गुणवत्ता और साख

ऐसे में सवाल उठता है, आखिर इसकी गुणवत्ता की जांच परख कौन करेगा। जहां, पुराने प्रखंड परिसर में बनाए गए गोदाम में अनाजों के ढुलाई कार्य में बरसात के दौरान अनाज लदे भारी वाहनों की आवाजाही में हो रही परेशानियों के मद्देनजर इस परिसर की ढ़लाई हो रही है। इसकी स्वीकृति मिली। बिहार राज्य खाद्य निगम की ओर से स्वीकृत इस निर्माण कार्य की प्राक्कलित राशि बारह लाख है। विभाग की ओर से इसके निर्माण की जिम्मेदारी गायत्री कंस्ट्रक्शन को दी गई है। मगर, लगातार घटिया कार्य से लोग नाराज हैं। प्रश्नचिह् खड़ा हो गया है।

Darbhanga News|Manigachi News| बीडीओ अनुपम कुमार ने बताया

वहीं, जब संवेदक राम जतन यादव से बातचीत की गई तो उनका कहना है कि इस कार्य में बोर्ड लगाने का प्रावधान नहीं है। कार्य गुणवत्ता पूर्ण किया जा रहा है। वहीं, एसएफसी के जेई नरेश पंडित का कहना है कि हर हाल में गुणवत्ता पूर्ण कार्य होगा। ढ़लाई निर्माण कार्य की संदिग्ध गुणवत्ता के संबंध में बीडीओ अनुपम कुमार ने बताया कि ढ़लाई की गुणवत्ता के संबंध में कतिपय शिकायतें मिली हैं। इस संबंध में संबद्ध जेई से इसकी जांच कराई जाएगी। इसकी रिपोर्ट बिहार राज्य खाद्य निगम को भेजी जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में मौसम ने बदला मिजाज! कहीं झुलसा देने वाली गर्मी तो कहीं मूसलाधार, जानें कब मिलेगी राहत

Bihar Weather: बिहार में मौसम का दोहरा मिजाज देखने को मिल रहा है। कहीं भीषण लू का अलर्ट है तो कहीं भारी बारिश की चेतावनी। जानें कब मिलेगी गर्मी से राहत और कहां होगी मूसलाधार ब#BiharWeather,#MonsoonUpdate,#HeatwaveAlert

‘सरकारी काम बिना ‘ खर्चा ‘ नहीं होता’… टेंडर घोटाले के आरोपी रिशुश्री का बड़ा कबूलनामा, SVU भी रह गई हैरान, जानिए 30 घंटे...

Bihar Tender Scam: बिहार टेंडर घोटाले में आरोपी ठेकेदार रिशुश्री ने SVU की 30 घंटे की पूछताछ में सहयोग नहीं किया। उसने कहा, 'सरकारी काम बिना घूस दिए नहीं होता है।'#BiharTenderScam,#Rishushree,#SVUInvestigation

NEET Re-Exam 2026: बिहार में आज 1.56 लाख छात्र देंगे परीक्षा, 5G जैमर और डिजिटल लॉक से हाई अलर्ट, पढ़ लीजिए यह ख़बर!

Bihar NEET Re-exam: बिहार में आज नीट यूजी पुनर्परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित की जा रही है। 34 जिलों के 331 केंद्रों पर 1.56 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। 5-जी जैमर, सीसीटीवी और#BiharNEETReexam,#NEETUG,#ExamSecurity

NEET परीक्षा देने जा रहे हैं? बिहार के मंदिरों में मिलेगा मुफ्त पानी-चना-गुड़, गर्मी की टेंशन खत्म!

Bihar NEET Exam: बिहार में 21 जून को होने वाली NEET परीक्षा के दौरान छात्रों और अभिभावकों को गर्मी से राहत देने के लिए राज्य धार्मिक न्यास पर्षद ने मंदिरों में मुफ्त पानी, चना औ#NEETExam , #neet #bihar