spot_img

Darbhanga News| दरभंगा Cyber Criminals के चक्रव्यूह में…WhatsApp Group, निवेश, Mobile, OTP, सारा कैश खल्लास… लाखों की ठगी,

दरभंगा में साइबर क्रिमिनल ने झांसे देने के कई नए तरकीब निकाल लिए हैं। यही वजह है। इसमें कहां-कौन फंसता है, यह फंसने वाले को भी समझ में तब आता है, जब वह कंगाल हो चुका होता है। ताजा मामला, एक साथ साइबर फ्रॉड की बड़ी आपराधिक हिस्से को लेकर सामने है, जहां, इस अपराध की पीड़िता मोनिका जायसवाल भी है। मो. अफरोज भी। प्रमोद कुमार अग्रवाल की पत्नी भी हैं। ऐसे में, तय मान लिया जाए। साइबर अपराधियों के नेटवर्क अब दरभंगा में पूरी तरह फैल चुके हैं। इसकी बड़ी आहट भर है यह खबर...जहां ट्रैफिक डीएसपी सह साइबर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार कार्रवाई करते थक नहीं रहे। फेहरिस्त लंबी हो रही। अपराध थम नहीं रहे। मामला, उलझता ही जा रहा। लोग उसमें उलझते ही चले जा रहे। समाधान की राह तलाशना आसान दिख नहीं रहा।

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

Darbhanga News| दरभंगा Cyber Criminals के चक्रव्यूह में…| Whats App Group| निवेश|mobile|OTP| सारा कैश खल्लास…| लाखों की ठगी| दरभंगा में साइबर अपराध के किस्से लगातार सुर्खियों में हैं। लगातार साइबर फ्रॉड आलाधिकारियों से लेकर आम लोगों को अपने झांसा में लेकर शिकार बना रहा है। मगर, ताजा मामला, चौंकाने वाला है। यहां, दरभंगा में व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से ट्रेडिंग के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी व ( Darbhanga trapped in the maze of cyber criminals) ठगी की बड़ी सनसनी सामने आई है।

- Advertisement -

Darbhanga News| जहां, बैंक से फोन आता है। मोबाइल रास्ते में गिर जाता है। ओटीपी आता है…

जहां, बैंक से फोन आता है। मोबाइल रास्ते में गिर जाता है। ओटीपी आता है…यानि पूरी अपराध की गाथा उस साइबर क्रिमिनल के ईद-गिर्द है, जहां लहेरियासराय पुलिस भी सकते में है।

- Advertisement -

Darbhanga News| अपराध की पीड़िता मोनिका जायसवाल भी है। मो. अफरोज भी

वजह भी है, इस अपराध की पीड़िता मोनिका जायसवाल भी है। मो. अफरोज भी हैं।प्रमोद कुमार अग्रवाल की पत्नी भी हैं। जहां…साइबर अपराधियों के नेटवर्क अब दरभंगा में पूरी तरह फैल चुके हैं। इसकी बड़ी आहट भर है यह खबर जहां…

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में खौफनाक वारदात: बीच-बचाव करने गए बेटे के दोनों हाथ बांधा, पीट-पीटकर कोमा में पहुंचाया!

Darbhanga News| व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा जाता है। और फिर, ट्रेडिंग के नाम पर

जानकारी के अनुसार, व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाता है। और फिर, ट्रेडिंग के नाम पर छह लाख 61 हजार रुपए की ठगी हो जाती है। मामला, सीधा लहेरियासराय थाना इलाके का है। जहां, लक्ष्मीपुर मोहल्ले की रहने वाली मोनिका जायसवाल को जनवरी महीने में व्हाट्सएप ग्रुप पर एक यूसी ट्रेड के काम को लेकर उन्हें किसी अज्ञात महिला ने ग्रुप में जोर लिया।

Darbhanga News|आईपीओ और ब्लॉक ट्रेड में यूसी व्यापार के नाम पर

इस दौरान ग्रुप में आईपीओ और ब्लॉक ट्रेड में यूसी व्यापार के नाम पर बात करने लगी। जिसमे कहा गया कि यदि आप निवेश करोगी तो अधिक कमाई होगी। दूसरे दिन पांच प्रतिशत की वृद्धि होगी। इस दौरान व्हाट्सएप ग्रुप की विनीता नामक एक महिला ने फोन कर सही काम होने की बात कहकर उसने मोनिका को झांसे में ले ली।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Power Cut दरभंगा अलर्ट! 20 अगस्त को 2 घंटे बिजली गुल, इन 18 इलाकों में रहेगा अंधेरा

Darbhanga News|मोनिका को एक लिंक भेजकर अकाउंट व प्रोफाइल बना कर

इसके बाद मोनिका को एक लिंक भेजकर अकाउंट व प्रोफाइल बना कर शेयर बाजार में इसी लिंक से निवेश करने को बताया। इससे अधिक रुपयों का लाभ होगा। मोनिका ने 19 मार्च को पहला निवेश दस हजार रूपए का किया।

Darbhanga News| फंसी थी, रुपए निकालने की लालच में रुपया निवेश करती चली गईं

इस दौरान वह लगातार निवेश करती रही। जब वह पैसा निकालना चाह रही थी तो साइबर फ्रॉड की ओर से बताया जा रहा था और निवेश करने के बाद ही पैसा निकलेगा। फंसी थी, रुपए निकालने की लालच में रुपया निवेश करती चली गईं। जिस ग्रुप में मोनिका ने निवेश किये थे उसमें 114 लोगो को जोड़ा गया था।

Darbhanga News| मोनिका ने अपने रुपयों के अलावे अपने पिता और मित्रों से भी रुपएं मांग

साइबर अपराधियों ने उसे निवेश में अधिक लाभ होने के नाम पर स्पेशल ग्रुप में जोड़ा। इसमें सिर्फ चार लोग ही थे। ऐसे ही इस समूह में भी जोड़कर इसमें भी निवेश करवाया। इस दौरान मोनिका ने अपने रुपयों के अलावे अपने पिता और मित्रों से भी रुपये मांग कर निवेश कर दिया।

Darbhanga News| जब होश में आई, सबकुछ लुट चुका था, सिवाय साइबर थाने में एफआईआर के 

लेकिन जब मोनिका को शक हुआ कि कुछ तो गड़बड़ है। लेकिन, तब तक देर हो चुकी थी। मोनिका के खाते से 6 लाख 61 हजार की ठगी साइबर अपराधियों ने कर लिया था। मामले को लेकर दरभंगा साइबर थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

यह भी पढ़ें:  सुनिए जरा सरकार - दरभंगा में रसोईघर बना क्लासरूम, आंगनबाड़ी भी एक कमरे में! छत से गिर रहा मलबा, 235 मासूम खतरे में | नाम है -मध्य विद्यालय लालपुर

Darbhanga News| एक ओटीपी आया तो चेक करने पर खाते में जमा 44,989 रुपए निकल चुके थे

इधर, हायाघाट थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव के रहने वाले मो. शमसे आलम के पुत्र मो. अफरोज लहेरियासराय आ रहे थे इस दौरान पंडासराय के आसपास कहीं पर मोबाइल गिर गया। लहेरियासराय थाना में सनहा दर्ज करवाने के बाद दूसरा सिम निकलवाया। दूसरे दिन शाम को जब मेरे मोबाइल पर एक ओटीपी आया तो चेक करने पर खाते में जमा राशि 44,989 रुपए निकल चुके थे। जिसको लेकर साइबर थाना में आवेदन दिया है।

Darbhanga News| एक लिंक भेज रहा हूं उसे ऐड कर लें

इधर लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर के रहने वाले प्रमोद कुमार अग्रवाल की पत्नी के मोबाइल पर साइबर फ्रॉड की ओर से इन्डसइड बैंक के कर्मचारी होने का हवाला देकर बताया गया कि आपका नाम से लोन आया है। आपके व्हाट्सएप पर एक लिंक भेज रहा हूं उसे ऐड कर लें। आपके खाते में लोन की राशि चली जाएगी।

Darbhanga News| ट्रैफिक डीएसपी सह साइबर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया

लिंक आते ही उन्होंने उसे स्वीकार कर लिया। जब तक कुछ समझतीं उनके खाते से 59 हजार रुपए निकल गया। ट्रैफिक डीएसपी सह साइबर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। जांच होते हीं मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार पुलिस का ‘मास्टर प्लान’: अब 20 मिनट में पहुंचेगी दंगा निरोधी टीम, हर जिले में -49 नई कंपनियां| जानें कैसे रुकेगा उपद्रव –...

Bihar Police: बिहार पुलिस मुख्यालय ने राज्य में दंगा और उपद्रव से निपटने के लिए एक नई 'मास्टर प्लान' तैयार की है। इसके तहत 49 दंगा निरोधी कंपनियां गठित होंगी, जो 20 मिनट में#BiharPolice,#LawAndOrder,#PatnaNews

India Sri Lanka Test मानव सुथार ने श्रीलंका को किया पस्त! भारत ने गॉल टेस्ट 165 रन से जीता, सीरीज में 1-0 से आगे

India Sri Lanka Test: गॉल टेस्ट में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 165 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। युवा गेंदबाज मानव सुथार ने मैच में 10 विकेट झटके।#IndiaVsSriLanka,#ManavSuthar,#CricketNews

Jharkhand Exam Cancel झारखंड में बड़ा फैसला! 44 सरकारी परीक्षाएं रद्द, नौकरी कर रहे हजारों लोग सड़क पर क्यों उतरे?

Jharkhand Exam Cancel: झारखंड सरकार ने 2014 से हुई 44 भर्ती परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। इस फैसले से हजारों की संख्या में कार्यरत और चयनित अभ्यर्थियों की नौकरी पर संकट आ गया है, जिसक#JharkhandNews,#ExamCancellation,#StudentProtest

पटना में तेजस्वी का शक्ति प्रदर्शन: छात्रों के लिए AK-47 की गोली खाने को तैयार RJD कार्यकर्ता! तेजस्वी हिरासत में!

Bihar Tejashwi Yadav March: पटना में छात्रों के मुद्दों और सीवान में AK-47 फायरिंग के आरोप को लेकर तेजस्वी यादव ने राजभवन मार्च निकाला है। बड़ी संख्या में RJD कार्यकर्ता तिरंगा लेकर सड़कों#BiharPolitics,#TejashwiYadav,#RJDProtest