spot_img

Darbhanga News|Benipur News| कन्हौली कमला नदी के घाट और सुरक्षा दीवार का निर्माण घटिया, ग्रामीणों ने रूकवाया काम, कहते हैं अधिकारी-सब नियमानुकूल

spot_img
- Advertisement -

तीश चंद्र झा,Darbhanga News|Benipur News| कन्हौली कमला नदी के घाट और सुरक्षा दीवार का निर्माण घटिया, ग्रामीणों ने रूकवाया काम, कहते हैं अधिकारी सब नियमानुकूल। जहां, बेनीपुर प्रखंड के सज्जनपुरा पंचायत अंतर्गत कन्हौली कमला नदी में बन रहे घाट एवं सुरक्षा दीवार का हो रहे घटिया निर्माण को देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने सोमवार को निर्माण कार्य बंद करा (Poor construction on Kamla Ghat in Darbhanga, people stopped the work) दिया है।

Darbhanga News|Benipur News| ऐसे में फैसला कौन करेगा?

मगर, इस मुद्दे पर ग्रामीण और संबंधित अधिकारी दो बातें कर रहे।ग्रामीण कह रहे निर्माण घटिया हो रहा। जल निसरन विभाग के कार्यापालक अभियंता मो. काजिद इमाम कहते हैं, काम सही चल रहा। आरोप निराधार। ऐसे में फैसला कौन करेगा?

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा DM का अल्टीमेटम: 'दो दिन में दो, नहीं तो...', राइस मिलरों पर गिरी गाज!

Darbhanga News| Benipur News| ग्रामीण अड़े, कहते हैं

ग्रामीण चंदन कुमार शर्मा, अंकेश मंडल, राजीव मंडल, नरेश मुखिया, राम कुमार साहनी, पैक्स अध्यक्ष सुशील कुमार साहु समेत अन्य ने कहा कि निर्माण एजेंसी की ओर से मनमाने तरीके से घटिया निर्माण किया जा रहा है। जिसे देखने विभाग के  कोई अभियंता नहीं आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  प्रेरणा बने प्रतीश: दरभंगा के लाल का कमाल! 70वीं BPSC में बनें RDO | दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग

Darbhanga News| Benipur News| निर्माण के साथ हो रहा टूट, तीन नंबर की ईंट, सब घटिया

ग्रामीणों का कहना है कि इसके परिणाम स्वरूप निर्माण एजेंसी इनकी गुणवत्ता एवं भौगोलिक स्थितिके को नजर अंदाज करते हुए नदी के अंदर घटिया निर्माण में जुटे हुए हैं। उन लोगों ने कहा कि एक तरफ से निर्माण कार्य किया जा रहा है। दूसरी तरफ से किये गये ढ़लाई दरक रही है। इस में तीन नंबर ईंट का प्रयोग किया जा रहा है।

Darbhanga News| Benipur News| किसी भी पिलर में रिंग नहीं दी गई है

इतने पीलर ढ़ाले गए हैं। किसी भी पिलर में रिंग नहीं दी गई है। मजे की बात तो यह है कि यह निर्माण कार्य किस विभाग से कितने की लागत से कितने क्षेत्रफल में किया जा रहा है या किया जाएगा यह भी बताने वाले कोई नहीं है, कार्य स्थल पर कहीं योजना से सम्बन्धित बोर्ड नहीं लागा है। इससे योजना की पारदर्शिता स्पष्ट नहीं हो रहा।

यह भी पढ़ें:  मयंक राज : दरभंगा के इस बेटे ने कर दिखाया कमाल! 10 लाख की फंडिंग से Droneman स्टार्टअप बिहार में लाएगा क्रांति

Darbhanga News| Benipur News| जल नि:सरन विभाग से चल रहा निर्माण कार्य

आज तक कोई अधिकृत अभियंता कार्य स्थल पर रहते हैं नही जिससे कि निर्माण योजना की पारदर्शिता से लोगों को अवगत करा सके। वैसे लोगों ने कहा कि यह जल संसाधन विभाग से बन रहा है पर जल संसाधन विभाग के अभियंता से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि उक्त योजना का निर्माण जल संसाधन विभाग से नहीं की जा रही है। जल नि:सरन विभाग से बन रहा है।

Darbhanga News| Benipur News| जल निसरन विभाग के कार्यापालक अभियंता मो. काजिद इमाम ने कहा

इस संबंध में पूछने पर जल निसरन विभाग के कार्यापालक अभियंता मो. काजिद इमाम ने कहा कि ग्रामीणों के शिकायत पर अधीक्षण अभियंता के साथ कार्य स्थल का निरीक्षण सोमवार को किया गया। उन्होंने  लोगों की शिकायत को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जा रही है। कार्य नियमानुकूल चल रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अनुभव बताइए: मगध यूनिवर्सिटी में बड़ा खेल! नए शिक्षकों का वेतन रुका, फर्जीवाड़े की जांच से हड़कंप

Bihar Magadh University: मगध यूनिवर्सिटी में नियुक्त हुए असिस्टेंट प्रोफेसरों के अनुभव प्रमाणपत्रों की सघन जांच शुरू हो गई है। फर्जीवाड़े की शिकायत के बाद कई शिक्षकों के वेतन पर रोक लगा#MagadhUniversity,#BiharNews,#AssistantProfessor

IAS संजीव हंस ने बिहार टेंडर घोटाले में भरी हुंकार, SVU की चार्जशीट को बताया ‘दुर्भावनापूर्ण’, उठाया बड़ा कदम!

Bihar Tender Scam: बिहार टेंडर घोटाले में फंसे IAS संजीव हंस ने अपने खिलाफ दायर चार्जशीट को चुनौती देने का फैसला किया है। उनके वकील ने इसे दुर्भावनापूर्ण बताते हुए कहा कि पहले के#BiharNews,#SanjeevHans,#BiharTenderScam

बड़ा प्रशासनिक फैसला: बिहार में 14 IAS अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, जानिए -किन विभागों की बदली किस्मत, कौन इधर से उधर?

Bihar IAS Posting: बिहार में 14 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां मिली हैं। इजतबा हुसैन वित्त विभाग और वसीम अहमद पंचायती राज विभाग में संयुक्त सचिव बने हैं, जिससे प्रशासनिक व्यवस#BiharIAS,#AdministrativeUpdate,#BiharGovernment

Bhagalpur Vikramshila Setu: विक्रमशिला सेतु पर DM अलंकृता पांडे का एक्शन, सुरक्षाकर्मियों के लिए उठाया बड़ा कदम!

Bhagalpur Vikramshila Setu: भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने विक्रमशिला सेतु पर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। सुरक्षाकर्मियों के लिए तत्काल शेड और रेनकोट की व्यवस्था का निर्देश#BhagalpurNews,#VikramshilaSetu,#BiharTraffic