spot_img

Darbhanga News| पहले Love Marriage, फिर बच्चा समेत पत्नी को घर से Get Out, कर ली दूसरी शादी@अब घरवाली सड़क पर@बाहर वाली….

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| Darbhanga News| पहले Love Marriage, फिर बच्चा समेत पत्नी को घर से Get Out, कर ली दूसरी शादी@अब घरवाली हलकान@बाहर वाली अज्ञान। याद है ना डेविड धवन की फिल्म, घर वाली बाहर वाली। अनिल कपूर, रवीना टंडन और रंभा। मगर, यहां दरभंगा जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 मिश्रगंज कबराघाट के अनिल कपूर यानि पहली पत्नी जिसके साथ लव मैरेज किया था उसी के साथ अमित प्रसाद ने बड़ा खेल कर दिया है।

- Advertisement -

- Advertisement -

अपनी पहली पत्नी वर्षा को कबराघाट के अमित प्रसाद ने घर से गेट आउट ही नहीं किया। उसे इतना प्रताड़ित किया कि वह घर छोड़कर अपने मायके चली गई। और, जब वह मायके चली गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में हार्ट के मरीज बुजुर्ग दंपति के घर दबंगों का तांडव, पत्नी-बहू से छेड़खानी, तोड़फोड़!

इधर, अमित प्रसाद ने दूसरी शादी रचा ली। वह भी दहेज की लोभ में। जब इसकी जानकारी पहली पत्नी वर्षा को हुई तो वह जब ससुराल आई तो उसे धक्के देकर बाहर कर दिया। हद यह, यह जानकारी कि अमित प्रसाद शादी शुदा है उसकी नई नवेली दुल्हन को नहीं है। वह तो विशुद्ध बाहर वाली की भूमिका में जिसे अमित प्रसाद के घर पर प्रताड़ना और शादी के किस्से नहीं मालूम। पढ़िए पूरी खबर….

जानकारी के अनुसार, अमित प्रसाद ने पिछले दो वर्ष पूर्व वर्षा से प्रेम विवाह किया था। हद यह, यह लव मैरेज व घर से भाग कर किया था। मगर, शादी के कुछ दिन बाद से ही घर वालों से मिलकर अमित प्रसाद अपनी प्रेमिका से पत्नी बनी वर्षा के साथ प्रताड़ना का खेल शुरू कर दिया। उसे ससुराल वालों के साथ मिलकर प्रताड़ित किया जाने लगा।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में DM Kaushal Kumar का 'कल तक' का अल्टीमेटम! बच्चों-किसानों के लिए बड़ा फैसला

जानकारी के अनुसार, इस प्रताड़ना से तंग आकर वर्षा चार माह पूर्व अपने मायके चली आई। इस बीच उसे जानकारी मिली कि उसका पति अमित प्रसाद दूसरी शादी कर ली है। ससुराल वालों ने उसकी दूसरी शादी करवा दी है। यह सुनते ही मिलते ही वह ससुराल पहुंची। जहां, ससुराल के लोगों ने घर का दरवाजा बंद कर दिया। अंदर आने से मना कर दिया। वर्षा एक बच्ची की मां है। अपनी बच्ची के साथ ससुराल के गेट के बाहर बैठी रही। किसी व्यक्ति ने डायल 112 को कॉल कर दिया।

डायल 112 गाड़ी पर बैठे पदाधिकारियों ने वर्षा को घर का दरवाजा खुलवाकर उसे अंदर भेजवाया। हालांकि, इस दौरान पति अमित घर से फरार हो गया। इधर, थाना को दिए आवेदन में पत्नी वर्षा ने बताया कि पुलिस ने उसे घर के अंदर भेजवा दिया। लेकिन, देर रात उसके साथ फिर ससुराल वालों ने मारपीट की। उसे घर से निकाल दिया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में महिला पर टूटा जुल्म का पहाड़! अमीन पति और देवर ने पार कीं हैवानियत की हदें , अवैध संबंध और FIR

स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले महीने अमित प्रसाद ने मधेपुरा की रहने वाली युवती से दहेज के लोभ में शादी कर ली है। दूसरी पत्नी को नहीं मालूम है कि अमित दो वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। इधर, वर्षा अपनी नौ माह की बच्ची को लेकर दर-दर भटक रही है। हालांकि, मोहल्ले के लोग वर्षा का घर बसाने का प्रयास कर रहे हैं।

थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि ऐसी कोई घटना उनके क्षेत्र में नहीं घटी है। घटना शुक्रवार की है। थाना को आवेदन दिया गया है। मामले की जांच शायद अब तेज हो। जहां, पीड़िता ने विश्वविद्यालय थाना में आवेदन दिया है। मगर, थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि ऐसी कोई घटना उनके क्षेत्र में नहीं घटी है। ऐसे में हो सकता है। थाना स्तर पर  थानाध्यक्ष को जानकारी नहीं दी गई हो। लेकिन पीड़िता की ओर से विश्वविद्यालय थाना में आवेदन दिया गया है।


- Advertisement -

जरूर पढ़ें

IGIMS में ₹280 करोड़ का मेगा विस्तार: अब बिहार के मरीजों को नहीं होगी इलाज की चिंता, खुलेंगे 1750 नए बेड!

Bihar Health News: पटना के IGIMS अस्पताल में ₹280 करोड़ की लागत से तीन नए ब्लॉक खुलने जा रहे हैं, जिससे बेड की संख्या बढ़कर 1750 हो जाएगी। सितंबर-अक्टूबर में शुरू होने वाली इन सुव#BiharHealthNews,#IGIMS,#PatnaNews

Bihar Weather बिहार में फिर आफत की बारिश! इन 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, वज्रपात का खतरा; जानें अपने शहर का हाल

Bihar Weather: बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 11 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 15 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।#BiharWeather,#MonsoonAlert,#IMDWarning

बिहार में कोचिंग का बंपर बिजनेस! हर महीने 1100 करोड़ की कमाई, लाखों को मिली नौकरी

Bihar Coaching: बिहार में कोचिंग और ट्यूशन का कारोबार हर महीने 1100 करोड़ रुपये का विशाल आर्थिक चक्र चला रहा है. ई-श्रम पोर्टल के आंकड़ों से पता चला है कि 5.55 लाख से अधिक लोग#BiharNews,#BiharCoaching,#EmploymentInBihar

आपकी यात्रा हुई सुरक्षित: रेलवे ने वंदे भारत-राजधानी के लिए लोको पायलट नियम बदले, जानें क्या है नया आदेश?

Indian Railways Train Safety: भारतीय रेलवे ने वंदे भारत, राजधानी, शताब्दी और दुरंतो जैसी प्रीमियम ट्रेनों के लिए एक बड़ा सुरक्षा फैसला लिया है। अब इन ट्रेनों में मालगाड़ी के लोको पायलट तैनात#IndianRailways,#TrainSafety,#VandeBharat