Bihar News|Patna Ganga Path|अचानक Marine Drive पर ये क्या, जब CM Nitish छूने लगे इंजीनियर के पांव
सीएम नीतीश कुमार ने पहले चरण में 24 जून, 2022 को दीघा से पीएमसीएच तक का लोकार्पण किया था। इसके बाद दूसरे चरण का लोकार्पण 14 अगस्त 2023 को पीएमसीएच से गायघाट तक किया गया। अब तीसरे चरण के अंतर्गत गायघाट से कंगन घाट तक का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लोकार्पण किया।
Bihar News|Patna Ganga Path|अचानक Marine Drive पर ये क्या, जब CM Nitish छूने लगे इंजीनियर के पांव। जहां, सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पटना सिटी के कंगन घाट स्थित मरीन ड्राइव का लोकार्पण करने के दौरान अचानक से इंजीनियर का पैर छूने के लिए उठ गए। उनके पास पहुंच गए।
Bihar News| प्रोजेक्ट इंजीनियर को बुलाकर हाथ जोड़ने लगे और पैर छूने की कोशिश की।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को इसके तीसरे फेज का उद्घाटन करने पहुंचे थे। तभी अचानक वो कंपनी के प्रोजेक्ट इंजीनियर को बुलाकर हाथ जोड़ने लगे और पैर छूने की कोशिश की। यह नजारा देखकर वहां मौजूद दोनों उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी समेत सभी पदाधिकारी अचंभित रह गए। सीएम ने इंजीनियर से कहा कि आप सबके सामने बताइए कि निर्माण कार्य कब तक पूरा होगा। इस पर प्रोजेक्ट इंजीनियर ने कहा कि इसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
Bihar News| हम चाहते हैं पूरे प्रोजेक्ट का काम सही से हो जाए
इसके बाद नीतीश कुमार ने कहा कि हम चाहते हैं पूरे प्रोजेक्ट का काम सही से हो जाए, इसलिए हमने इन्हें मीडिया के सामने बुलाकर कहा है कि आप सबके सामने यह स्वीकार कीजिए। इससे पहले सीएम नीतीश ने इसका उद्घाटन किया। इसके बाद मरीन ड्राइव पुल तीसरा पेज कंगन घाट से दीघा की ओर जाने के लिए आज से खोल दिया गया। वहीं पटना घाट मरीन ड्राइव पुल भी तैयार है। मुख्यमंत्री वहां भी उद्घाटन करने जा रहे हैं।
#Live : माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के द्वारा जेपी गंगा पथ के पथांश का लोकार्पण। https://t.co/1gPqDSCtz6
इस दौरान पटना के दोनों डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, सम्राट चौधरी, सभापति नंदकिशोर यादव, रविशंकर प्रसाद भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना के मरीन ड्राइव के तीसरे फेज का लोकार्पण किया।
#Live : माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के द्वारा जेपी गंगा पथ के पथांश का लोकार्पण। https://t.co/1gPqDSCtz6
Bihar News| तभी विभागीय सचिव प्रत्यय अमृत ने हाथ जोड़कर
इसी दौरान यह अजीब वाक्या हुआ जब, मुख्यमंत्री अचानक उठे और वहां मौजूद निर्माण एजेंसी के इंजीनियर का पैर छूने के लिए हाथ जोड़कर आगे बढ़े और कहा कि कहिए तो हम आपका पैर छू लेते हैं। हालांकि तभी विभागीय सचिव प्रत्यय अमृत ने हाथ जोड़कर मुख्यमंत्री को रोक दिया। कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री एक कार्यक्रम के दौरान विभागीय सचिव के सामने हाथ जोड़ने लगे थे।
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को मरीन ड्राइव के तीसरे फेज का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे। कार्यक्रम में दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के साथ साथ स्थानीय सांसद रविशंकर प्रसाद और बिहार विधानसभा के स्पीकर नंदकिशोर यादव मौजूद थे।
लोकार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री जैसे ही वहां से चलने के लिए उठे तो सामने खड़े निर्माण एजेंसी के इंजीनियर से कहा कि तेजी से काम को पूरा करें। उन्होंने कहा कि जल्दी से जल्दी काम पूरा होना चाहिए.. कहिए तो आपका पैर भी छू लेंगे।
Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर के अहियापुर में एक मजदूर का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक उपेंद्र पासवान की दोनों आंखें फोड़ी गई थीं। हत्या के बाद से उनकी पत्नी और द#MuzaffarpurCrime,#BiharNews,#MurderMystery
Bihar Land Records: बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने अंचलाधिकारियों की जवाबदेही तय की है। अब उन्हें जमाबंदी में खुद त्रुटियां ढूंढकर सुधारनी होंगी, लापरवाही पर सारण के तीन C#BiharLandRecords,#CircleOfficer,#SaranNews
Darbhanga Crime News: दरभंगा में एक युवक ने अपने दिव्यांग पिता को घर में बंद कर दो देसी कट्टों से धमकाया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अमन कुमार झा को गिरफ्तार कर लिया।#DarbhangaCrime,#BiharPolice,#ArmsAct
Bihar Civil Military Cooperation: भारतीय वायुसेना और बिहार सरकार के बीच नागरिक-सैन्य सहयोग को मजबूत करने के लिए अहम बैठक हुई। इसमें बिहटा हवाई अड्डे के संयुक्त उपयोग और आपदा प्रबंधन पर चर्चा हुई#BiharNews,#IndianAirForce,#BihtaAirport