spot_img

Darbhanga News| दरभंगा में शादी से पहले इकलौते बेटे की मौत! बगीचे में लटकी मिली मिली लाश | ग्रामीणों का फूटा गुस्सा – किया साथ रैयाम-औंसी जीरो माइल जाम

Darbhanga News: नयागांव में 21 वर्षीय रौशन यादव का शव उसके बगीचे में आम के पेड़ से मिला। ग्रामीणों ने आक्रोश में आकर सड़क जाम की, पुलिस जांच में जुटी।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News: बिहार के दरभंगा जिले के रैयाम थाना क्षेत्र स्थित नयागांव में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 21 वर्षीय युवक रौशन यादव का शव उसके अपने ही बगीचे में आम के पेड़ से लटका मिला। शादी की तैयारी में जुटे परिवार के लिए यह खबर किसी वज्रपात से कम नहीं थी। इस दुखद घटना के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा और उन्होंने शव के साथ रैयाम-औंसी जीरो माइल मार्ग को जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

- Advertisement -

शादी से पहले इकलौते बेटे की मौत, परिजनों का बुरा हाल

मृतक रौशन यादव, नयागांव निवासी देबू यादव के इकलौते पुत्र थे। जानकारी के अनुसार, रौशन को आखिरी बार सोमवार शाम को गांव में देखा गया था। रातभर घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। मंगलवार की सुबह उसका शव अपने ही कलम बगान (बगीचे) में आम के पेड़ से लटका पाया गया, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों और ग्रामीणों के लिए यह खबर अविश्वसनीय थी, क्योंकि रौशन की शादी कुछ ही दिनों में होने वाली थी। बचपन में ही मां का साया सिर से उठ जाने के बाद, अब इकलौते बेटे की इस तरह मौत से पिता देबू यादव और पूरा परिवार गहरे सदमे में है। वे घटना के बारे में कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| देवराहा बाबा पर बन रही है फिल्म 'रुद्रयोगी', जानिए कौन करेगा निर्देशन! पिंडारुच में क्या बोले विक्रम मिश्रा

ग्रामीणों ने जाम किया मार्ग, पुलिस समझाने में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही रैयाम थानाध्यक्ष रौशन कुमार टू अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। मृतक के पॉकेट से उसका मोबाइल फोन मिला, जबकि पेड़ से लटके शव के ठीक नीचे उसकी साइकिल खड़ी थी। ग्रामीणों ने पुलिस से उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए सड़क जाम कर दी। जाम के कारण सड़क के दोनों किनारों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। थानाध्यक्ष और पुलिस बल जाम कर रहे लोगों को समझाने-बुझाने की लगातार कोशिश कर रहे थे, लेकिन ग्रामीण वरीय पदाधिकारियों को घटनास्थल पर बुलाने की मांग पर अड़े हुए थे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime| दरभंगा में खूनी खेल! चाय पीने गए युवक को पीटा, हनुमानी छीनी

फिलहाल, पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और रौशन की मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। इस घटना ने पूरे नयागांव को झकझोर कर रख दिया है और लोग न्याय की मांग कर रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में ‘गरीबों के मसीहा’ ने छोड़ी दुनिया: भूखे को खाना, फिर इलाज, अब कौन करेगा ऐसा? | नहीं रहे डॉ. एमएम कोले

Darbhanga News: दरभंगा के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. एम.एम. काले का निधन हो गया है। वे गरीबों का निःशुल्क इलाज करते थे और भूखे मरीजों को पहले भोजन कराते थे। उनके निधन से च#DarbhangaNews,#DrMMKale,#Homeopathy

खुशखबरी! बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी बुलेट ट्रेन, पटना से दिल्ली अब बस कुछ घंटों का सफर

Bihar Bullet Train: दिल्ली-गुवाहाटी बुलेट ट्रेन अब बिहार के 5 जिलों से होकर गुजरेगी! पटना से दिल्ली का सफर सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में पूरा होगा, जिससे लाखों यात्रियों को बड़ी राहत मि#BiharBulletTrain,#PatnaNews,#HighSpeedRail

राहुल गांधी की गर्लफ्रेंड को जानते हैं? खुद बताया कैसे पहुंचे थे माता-पिता की ‘डेट’ वाली जगह!

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी की किताब लॉन्च पर अपनी 'लव लाइफ' से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे वह अपनी गर्लफ्रेंड को उसी रेस्टो#RahulGandhi,#SoniaGandhi,#GandhiFamily

चीख-पुकार से गूंजी उत्तराखंड की खाई! बस 100 मीटर नीचे गिरी, बिहार – झारखंड के 8 लोगों की मौतें, 26 गंभीर जख़्मी

Uttarakhand Bus Accident: उत्तराखंड के टिहरी जिले में मंगलवार तड़के हुए भीषण बस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और 26 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हरिद्वार से चमोली जा रही बस गूलर पुल के#UttarakhandBusAccident,#TehriAccident,#SDRFRescue