spot_img

Gonda Rail Accident| दरभंगा नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के भी रूट बदले, दो पैंसेंजर ट्रेनें रद

spot_img
- Advertisement -

Gonda Rail Accident| दरभंगा नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के भी रूट बदले, दो पैंसेंजर ट्रेनें रद हो गईं हैं। गोंडा में रेल हादसे के बाद सात ट्रेनों के रुट बदल दिए गए हैं। इनमें,दो पैसेंजर ट्रेनें रद भी कर दी गई है। जहां,उत्तर प्रदेश के बाराबंकी-गोरखपुर रेल खंड पर मोतीगंज-झिलाहीं स्टेशनों के बीच हुए रेल हादसे में ड्रिब्रूगढ़ एक्सप्रेस में बारह डिब्बे पटरी से उतरने की घटना से रेल यातायात बाधित हुआ है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

- Advertisement -

चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन बृहस्पतिवार की दोपहर गोंडा रेलवे स्टेशन से छूटने के बाद करीब 3.45 बजे गोंडा-गोरखपुर रेलखंड के मोतीगंज रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी। मोतीगंज-झिलाही रेलवे स्टेशन के मध्य पिकौरा कोयरीपुर गांव के पास रेल ट्रेक में आई खराबी के कारण पहले ट्रेन दो डिब्बे पलट गए। इसके बाद एक के बाद एक करके और 12 डिब्बे पलट गए। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime| काली पूजा विसर्जन में नशे में धुत युवक का हंगामा, पुलिस ने दबोचा

रेल हादसे के बाद कोहराम मच गया। इस हादसे में 4 लोगों की मौत के साथ तीन दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। पूर्वोत्तर रेलवे के बाराबंकी-गोरखपुर रेलखंड पर आज मोतीगंज-झिलाहीं स्टेशनों के मध्य डाउन लाइन पर 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के अवपथन के फलस्वरूप दुर्घटना राहत यान तथा चिकित्सा यान दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। सोनपुर : 06158262299,हाजीपुर : 8252912078, बरौनी : 8252912043
समस्तीपुर : 8102918840, 06274232131,वाणिज्य नियंत्रक/समस्तीपुर: 9771428963, 06284232250 का हेल्प लाइन नंबर जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Good News| दरभंगा के 56 युवा विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में सफल, अब पटना जाने की बारी

Gonda Rail Accident| 12565 दरभंगा नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस

पूर्वोत्तर रेलवे के अंतर्गत रेल हादसे के बाद 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन कर इस ट्रेन को मनकापुर-अयोध्या-बाराबंकी के रास्ते भेजा जा रहा है। इसी तरह 15653 गुवाहाटी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस को मनकापुर-अयोध्या-बाराबंकी के रास्ते, 13019 हावड़ा काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस, 15273 रक्सौल आनंद विहार सत्याग्रह एक्सप्रेस, 12565 दरभंगा नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, 12555 गोरखपुर भटिंडा गोरखधाम एक्सप्रेस और 15707 कटिहार अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस को भी मनकापुर रुट से भेज रहे है।

यह भी पढ़ें:  Ara News: लोहई गांव में पुलिस रेड, 8 बोतल बीयर के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

एक्सप्रेस ट्रेन के बोगियों को रेलवे लाइन से हटाने में वक्त लगता देखकर गोंडा गोरखपुर के बीच चलने वाली दो पैसेंजर ट्रेने 5094 और 5031 को रद ही कर दिया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे की महाप्रबंधक समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samastipur News समस्तीपुर में धान खरीद पड़ी सुस्त, 1100 से ज्यादा आवेदन के बाद भी किसानों की बढ़ी टेंशन

Samastipur News: समस्तीपुर जिले में धान की सरकारी खरीद बेहद सुस्त चल रही है। 1188 आवेदनों के मुकाबले अब तक सिर्फ 47 किसानों से 108 मीट्रिक टन धान की खरीद हो सकी है।

Sitamarhi News सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर मुख्य पथ पर तेज रफ्तार बाइक ने बालू कारोबारी को रौंदा, मौत

Sitamarhi News: सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर मुख्य पथ पर तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से बालू कारोबारी की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा।

Sitamarhi News बेंगलुरु से घर लौट रहे युवक की हाजीपुर स्टेशन पर ट्रेन हादसे में मौत, परिवार में कोहराम

Sitamarhi News: बेंगलुरु से घर लौट रहे सुरसंड के युवक गुड्डू राइन की हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन हादसे में मौत हो गई। पीएमसीएच में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Darbhanga Crime | जमीन के लिए खूनी संघर्ष: मां और बड़े भाई पर टेंगारी से हमला, नकदी-जेवरात ले भागे

Jale News: जाले के रेवढ़ा गांव में जमीन बंटवारे के विवाद में छोटे बेटे पर मां और बड़े भाई पर टेंगारी से हमला करने का आरोप है। घर से डेढ़ लाख रुपये और जेवरात भी ले जाने की प्राथमिकी दर्ज