
Madhubani News| Jhanjharpur News| देखें VIDEO| झंझारपुर नगर परिषद क्षेत्र का होगा Digital Survey| देखें VIDEO|
झंझारपुर नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से सीई इंफो सिस्टम दिल्ली की कंपनी को विभिन्न निकायों का विस्तृत सर्वेक्षण करने का कार्य दिया गया है। इस आदेश के आलोक में कंपनी से आए दो सदस्यीय टीम की ओर से नप के सभागार में वार्ड पार्षदों के साथ कार्यशाला का आयोजन किया गया था।
Madhubani News| Jhanjharpur News| सभी सरकारी, गैर सरकारी, निजी भवन का फोटो, उसके स्वामित्व की जानकारी
नप के मुख्य पार्षद बबीता शर्मा की अध्यक्षता में हुई। कार्यशाला बैठक में नगर परिषद क्षेत्र के सभी 27 वार्ड में सरकारी, गैर सरकारी, निजी भवन एवं खाली पड़े प्लॉट का डिजिटल सर्वे करने की जानकारी दी गई।
कंपनी के प्रतिनिधि शशि यादव ने वार्ड पार्षदों को संबोधित करते हुए बताया कि यहां के सभी सरकारी, गैर सरकारी, निजी भवन का फोटो, उसके स्वामित्व की जानकारी के साथ ही खाली पड़े प्लॉट, सड़क, नाला आदि का भी सर्वे किया जाएगा। इस सर्वे का समय कंपनी को एक साल का दिया गया है।
इसमें सर्वे समाप्ति के बाद प्लॉट एवं भवन पर कंपनी के द्वारा एक नंबर प्लेट लगाया जाएगा। नंबर प्लेट में दर्शाए गए नंबर को कंपनी की ओर से बनाए गए सर्वर पर डालते ही उसकी सारी जानकारी के साथ ही फोटो को भी देखा जा सकता है।
Madhubani News| Jhanjharpur News| नप क्षेत्र में डीजीपीएल मशीन भी लगाया जाएगा
कंपनी की ओर से नप क्षेत्र में डीजीपीएल मशीन भी लगाया जाएगा। श्री यादव का कहना था कि इस डिजिटल सर्वे के बाद लोगों की विभिन्न समस्याओं को जल्द से जल्द समाप्त करने में नप प्रशासन को आसानी होगी। एक शिकायत मिलने पर उनकी समस्या को प्लॉट नंबर डालकर देखा जा सकता है। उनकी समस्याओं को तुरंत हल किया जा सकता है।
इस कार्यशाला में कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार, उपमुख्य पार्षद सबिया परवीन, वार्ड पार्षदों में वीरेंद्र नारायण भंडारी, गंगा प्रसाद यादव,जगदीश पासवान,सुलेखा कुमारी, राजकुमार मंडल, प्रकाश शर्मा, रीना देवी, रौशन झा आदि शामिल थे।