spot_img

Darbhanga में सड़क हादसा, रेलिंग से टकराई बाइक, युवक की मौत, छीना परिवार का सहारा, मासूम बेटी हुई अनाथ

spot_img
- Advertisement -

कुशेश्वरस्थान पूर्वी, दरभंगा। तिलकेश्वर थाना क्षेत्र के सेवका गांव के पास एसएच 56 पर मंगलवार की शाम बड़ा हादसा हो गया। बाइक सवार युवक अवधेश पासवान (30 वर्ष) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

- Advertisement -

ननिहाल से लौटते समय हुआ हादसा

मृतक की पहचान नगर पंचायत कुशेश्वरस्थान पूर्वी वार्ड-3 मखनाही टोल निवासी शिवशंकर पासवान के पुत्र के रूप में हुई है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, अवधेश दो दिन पूर्व अपने ननिहाल खगड़िया जिले के भिखाड़ी घाट गए थे और मंगलवार की शाम बाइक (BR 07AY 9726) से घर लौट रहे थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में हर जरूरतमंद व्यक्ति को हर संभव सहायता का बड़ा ऐलान: अब मानवाधिकारों की रक्षा के लिए गांव-गांव पहुंचेगा मानव अधिकार सुरक्षा संगठन!

बाइक रेलिंग से टकराई, मौके पर गिरी जान

सेवका गांव के पास सड़क सुरक्षा रेलिंग से बाइक टकरा गई। अवधेश गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

थानाध्यक्ष केशरी नंद कुमार राम पहुंचे मौके पर

थानाध्यक्ष केशरी नंद कुमार राम मौके पर पहुंचे और घायल को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में खेल पदाधिकारी परिमल की भावुक विदाई: खिलाड़ियों ने कहा- 'आपका समर्पण भूलेंगे नहीं!'

परिवार में मातम, पत्नी और मासूम बेटी का रो-रोकर बुरा हाल

अवधेश चार भाइयों में तीसरे थे। पीछे उनकी पत्नी आंचल देवी और एक साल की बेटी आयुषी कुमारी है। हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए DMCH भेज दिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में आ रहा है ‘तूफान’! IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में रहें सावधान

Bihar Weather: बिहार में मानसून सक्रिय है, IMD ने सोमवार, 13 जुलाई के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गरज, बिजली और तेज हवाओं की आशंका है, खासकर सीमांचल और कोसी क्#BiharWeather,#OrangeAlert,#Monsoon

मॉनसून में नहीं डूबेगा पटना जंक्शन! नगर निगम का मास्टरप्लान, ऐसे मिलेगी जलजमाव से मुक्ति

Patna Waterlogging: मॉनसून में पटना जंक्शन के आसपास जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए पटना नगर निगम एक्शन में है। नगर आयुक्त ने न्यू मार्केट, मंदिरी संप हाउस, हथुआ और खेतन मार्केट#PatnaWaterlogging,#PatnaNews,#PMC

अररिया में बड़ा खुलासा: 77 हजार की लूट करने वाले 3 बदमाश दबोचे गए, जानें कैसे हुआ पर्दाफाश! क्या-क्या हुआ बरामद

Araria Lootcase: अररिया में 6 जुलाई को हुए 77 हजार रुपये के लूटकांड का पुलिस ने 6 दिन में खुलासा कर दिया है। रानीगंज पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है और लूटी गई रा#ArariaNews,#BiharCrime,#RaniganjPolice

मोतिहारी में तेज रफ्तार बनी काल- बड़ा हादसा! आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, 3 युवाओं की मौत

Bihar Road Accident: बिहार के मोतिहारी में अरेराज-पशुपतिनाथ मुख्य मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर#BiharRoadAccident,#MotihariNews,#TragicAccident