back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

Bihar News: Mini Gun Factory In Bihar: Buxar News: शिक्षक के घर असलहा, मिनी गन फैक्ट्री, अर्धनिर्मित हथियार, अंतरराज्यीय हथियार स्मगलर

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Bihar News: Mini Gun Factory In Bihar: Buxar News: Mini gun factory exposed in teacher’s house in Buxar। बक्सर के गुरुजी निकले असलेहा के धंधेबाज। जहां, शिक्षक के घर असलहा, मिनी गन फैक्ट्री, अर्धनिर्मित हथियार बरामद हुए हैं। बड़े मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ है।

- Advertisement -

उत्तर प्रदेश तक तस्करी,सात अपराधियों की गिरफ्तारी

यहां से हथियारों की उत्तर प्रदेश तक तस्करी चल रही थी। बिहार के कई जिलों के अपराधी इस हथियार निर्माण गैंग से जुड़े हैं। सात अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है। कई फरार हैं। रेड चल रही है। खुद पुलिस भी इतनी मात्रा में हथियार देखकर हैरान है।

- Advertisement -

- Advertisement -

अवैध हथियार बनाने का कारोबार सेवानिवृत्त शिक्षक के घर

मामला बक्सर के नया भोजपुर से जुड़ा है। यहां अवैध हथियार बनाने का कारोबार सेवानिवृत्त शिक्षक भोजपुर ओपी क्षेत्र के चंदा गांव के विरेंद्र कुमार श्रीवास्तव के घर पर चल रहा था। जहां एक साथ इतनी हथियारों को देखकर पुलिस भी अचड़ज में पड़ी है।

यह भी पढ़ें:  राहुल गांधी की 17 प्रमुख किसान संगठनों से मुलाकात के मायने क्या हैं! पढ़िए ...'भारत-अमेरिका व्यापार समझौता' पर नई फसल उग आई है!

एसपी मनीष कुमार ने बताया

जानकारी के अनुसार, एसपी मनीष कुमार ने बताया कि मिनी गन फैक्ट्री का विरेंद्र के घर खुलासा हुआ है। यहां से पिस्टल में लगने वाली टाइगर प्लेट 36, कार्क रोड 35, बैरल 33, बट 20, ड्रील मशीन 3, लेंथ मशीन एक, ग्रेंडर एक और तीन माेबाइल बरामद किए गए हैं।

कई जिलों के अपराधी थे गिरोह में शामिल

हथियार के पार्ट्स के साथ सात लोगों विरेंद्र श्रीवास्तव समेत सीतामढ़ी के बोक्ता बरही गांव के पिंटू शाह, मुंगेर जिला के हजरतगंज बारा के मो.आजाद, मो. सोनू, मो. अब्दुल्ला, मो. राजू के साथ मुंगेर जिला के ही मिन्नत नगर के मो. इबरार को गिरफ्तार किया गया है। तहकीकात चल रही है।

बिहार समेत यूपी में चल रही थी हथियारों की तस्करी

हथियार निर्माण में शामिल कई लोग फरार हैं। तलाश चल रही है। बक्सर में तैयार इन हथियारों को बिहार समेत उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में सप्लाई की जा रही थी। एक साथ इतने हथियार मिलने से पुलिस भी हैरान है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Daryl Mitchell और कीवी सितारों ने T20 वर्ल्ड कप के बीच किया कमाल, ऑटो की सवारी से जीता दिल!

Daryl Mitchell: क्रिकेट के मैदान पर अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से धमाल मचाने वाले न्यूजीलैंड...

Pulwama Attack: पुलवामा आतंकी हमले की 7वीं बरसी, देश के वीरों को नमन!

Pulwama Attack: 14 फरवरी 2019 का वो मनहूस दिन, जब पूरे देश की आंखें...

भारतीय शेयर बाजार में हलचल: चार कंपनियों को मिला IPO का ग्रीन सिग्नल

IPO: भारतीय प्राइमरी मार्केट में जल्द ही एक बड़ी हलचल देखने को मिलने वाली...

जियो पोस्टपेड प्लान: अब 349 रुपये में पाएं असीमित फायदे और हॉटस्टार

Jio Postpaid Plan: भारतीय दूरसंचार बाजार में प्रतिस्पर्धी माहौल के बीच, रिलायंस जियो ने...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें