Bihar News: Muzaffarpur News।Clash with police in Jajuar over brick removal dispute in Muzaffarpur। जिले के जजुआर थाना क्षेत्र के पहसौल बाजार में रविवार की सुबह पुलिस और स्थानीय लोगों में बड़ी झड़प हो गई। पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए दो युवकों को दबोच लिया है।
सड़क से ईंट हटाने को लेकर विवाद में लोग पुलिसकर्मियों से उलझ गए। फिलहाल, त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो लड़कों को हिरासत में ले लिया। पूरे जजुआर में तनाव की स्थिति बनी हुई है। दीपक कुमार की रिपोर्ट।
ईंट हटाने को लेकर विवाद
जानकारी के अनुसार, सुबह सड़क पर रखे ईंट हटाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि स्थानीय लोग और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हो गई। बाद में लोगों ने पहल कर मामले को शांत किया। लेकिन, तनाव की स्थिति बनी हुई है।
सुबह पुलिस की गश्ती चल रही थी। इसी दौरान
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह पुलिस की गश्ती चल रही थी। इसी दौरान पुलिसवालों को पहसौल बाजार के समीप सड़क पर काफी संख्या में ईंट दिखी। पुलिस ने इसे सड़क से हटाने को कहा।
जजुआर थाना अध्यक्ष हेमंत कुमार ने बताया
इससे जिनके घर के बाहर ईंट थी वही सुनील प्रसाद आक्रोशित हो गए। बाद में मौजूद लोगों ने भी पुलिस से बहस शुरू कर दी। इसके बाद दोनों पक्ष में झड़प हो गई। जजुआर थाना अध्यक्ष हेमंत कुमार ने बताया, दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। दोषियों को बख्शेंगे नहीं। तहकीकात चल रही है।