spot_img

Darbhanga के खेत में बिजली बनी काल – करंट से सिंहवाड़ा के किसान अर्जुन की दर्दनाक मौत, गांव में सन्नाटा

spot_img
- Advertisement -

आंचल कुमारी, कमतौल, दरभंगा। ब्रह्मपुर पश्चिमी पंचायत के पौनद वार्ड संख्या 12 में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में किसान अर्जुन सहनी की मौत हो गई। यह हादसा खेत में पटवन के दौरान मोटर से करंट लगने के कारण हुआ।

- Advertisement -

मोटर में करंट आने से हुई मौत, मौके पर ही तोड़ा दम

ग्रामीणों और सरपंच राम दिनेश ठाकुर ने बताया कि अर्जुन सहनी खेत में लगे बोरिंग मोटर से पटवन कर रहे थे, तभी मोटर में करंट दौड़ने लगा। जैसे ही उन्होंने मोटर को छुआ, वे करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में अवगुण मत देखिए? जाले में लाखों का नाला बनते ही टूटा! ये कैसी बर्बादी- सुधारना था, खुद समस्या बन गया?

ससुराल में रहकर कर रहे थे खेती, सिंहवाड़ा के मूल निवासी थे

मृतक अर्जुन सहनी, मूल रूप से भजौरा गांव, थाना सिंहवाड़ा के निवासी थे, लेकिन करीब 30 वर्षों से पत्नी के साथ ससुराल (पौनद) में ही रह रहे थे। उनके बहनोई सुशील सहनी ने बताया कि वह रामचंद्र सहनी के दामाद थे और विवाह के बाद से यही पर खेती-बारी करते थे

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में खेल पदाधिकारी परिमल की भावुक विदाई: खिलाड़ियों ने कहा- 'आपका समर्पण भूलेंगे नहीं!'

गांव में पसरा मातम, परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी में

अर्जुन सहनी की अचानक मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों ने अर्जुन सहनी के अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद ग्रामीणों ने खेतों में विद्युत सुरक्षा उपायों की कमी पर चिंता जताई है

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में आ रहा है ‘तूफान’! IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में रहें सावधान

Bihar Weather: बिहार में मानसून सक्रिय है, IMD ने सोमवार, 13 जुलाई के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गरज, बिजली और तेज हवाओं की आशंका है, खासकर सीमांचल और कोसी क्#BiharWeather,#OrangeAlert,#Monsoon

मॉनसून में नहीं डूबेगा पटना जंक्शन! नगर निगम का मास्टरप्लान, ऐसे मिलेगी जलजमाव से मुक्ति

Patna Waterlogging: मॉनसून में पटना जंक्शन के आसपास जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए पटना नगर निगम एक्शन में है। नगर आयुक्त ने न्यू मार्केट, मंदिरी संप हाउस, हथुआ और खेतन मार्केट#PatnaWaterlogging,#PatnaNews,#PMC

अररिया में बड़ा खुलासा: 77 हजार की लूट करने वाले 3 बदमाश दबोचे गए, जानें कैसे हुआ पर्दाफाश! क्या-क्या हुआ बरामद

Araria Lootcase: अररिया में 6 जुलाई को हुए 77 हजार रुपये के लूटकांड का पुलिस ने 6 दिन में खुलासा कर दिया है। रानीगंज पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है और लूटी गई रा#ArariaNews,#BiharCrime,#RaniganjPolice

मोतिहारी में तेज रफ्तार बनी काल- बड़ा हादसा! आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, 3 युवाओं की मौत

Bihar Road Accident: बिहार के मोतिहारी में अरेराज-पशुपतिनाथ मुख्य मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर#BiharRoadAccident,#MotihariNews,#TragicAccident