spot_img

Purnea News: Purnia Tanishq Loot: तनिष्क शोरूम से 4 करोड़ लूट के मास्टर माइंड समेत पांच अपराधी गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

Purnea News: Purnia Tanishq Loot: पूर्णिया में तनिष्क शोरूम में चार करोड़ की लूट ने पूरे बिहार (Five criminals arrested in Purnia Tanishq Loot) को चौंकाया था। सोने के जेवर और हीरे लेकर अपराधी फरार हो गए थे।

- Advertisement -

- Advertisement -

बाइक सवार 4 अपराधियों ने वारदात को दिया था अंजाम

बाइक सवार चार अपराधियों ने लूट की वारदात को बड़े आराम से अंजाम दिया था। यह शो रूम लाइन बाजार में है। यह शहर का सबसे व्यस्ततम इलाका माना जाता है। मगर, इतनी बड़ी लूट से एकबारगी सबको सहमा दिया।

- Advertisement -

बिहार के अलग-अलग जिलों से बड़ी गिरफ्तारी

ताजा मामला यह है कि इस लूट में संलिप्त तनिष्क शो रूम लूट को अंजाम देने वाले अपराधियों को उनके मास्टर माइंड समेत बिहार के अलग-अलग जिलों से बड़ी गिरफ्तारी हुई है। पूर्णिया एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि प्रशांत गौरव, सोनू झा, बिट्टू कुमार, अंकुश कुमार और शम्सी आनंद सहित पांच अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने इस लूटकांड के कई राज खोले हैं।

यह भी पढ़ें:  Toll Plaza Firing: जहानाबाद में टोल प्लाजा पर खूनी झड़प, 2 बाराती गंभीर घायल

कई महत्वपूर्ण साक्ष्य,फोन,चेक बुक व अन्य सामान बरामद

पुलिस ने इनके पास से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए हैं, जिनमें मोबाइल फोन, चेक बुक और अन्य सामग्री शामिल हैं।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अपराधियों ने लूट कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इनके अलावा पुलिस ने कई अन्य अपराधियों की पहचान की है, जो इस घटना में शामिल थे। पुलिस इन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने कहा,साक्ष्यों को इकट्ठा कर रही पुलिस

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार सभी अपराधी शोरूम के अंदर प्रवेश कर लूट की घटना को अंजाम दिए थे। वहीं सात लोगों की गिरफ्तारी पूर्व में की गई थी। कुल मिलाकर बारह अपराधी तनिष्क शोरूम लूट कांड में गिरफ्तार किए गए हैं।

एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने कहा,मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं

साथ ही जल्द ही लूटे गए सामान भी पूर्णिया पुलिस बरामद कर लेगी। एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने कहा कि मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस सभी साक्ष्यों को इकट्ठा कर रही है। जल्द ही इस मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: केवटी में मारपीट, 5 घायल, 2 DMCH रेफर, 3 नशे में गिरफ्तार

केवटी न्यूज: दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र से मंगलवार का दिन अपराध और विवाद...

Bihar Revenue Employees: 224 कर्मचारियों का निलंबन रद्द, CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, Nitish सरकार और विजय सिन्हा का आदेश वापस!

Bihar Revenue Employees: बिहार में राजस्व कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री सम्राट...

Bhagalpur News: नवगछिया में घर में घुसकर हत्या, सोए रह गए परिजन, बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट

नवगछिया में हत्या: भागलपुर के नवगछिया में अपराधियों का आतंक फिर गहरा गया है!...