Aanchal Kumari: Darbhanga News: नाम लेकर बकने लगा गाली, फिर मारपीट, लूट| मामला, कमतौल के बेलबारा (In Darbhanga he started abusing, then fighting and looting) गांव का है।
अनि शालू कुमारी कर रहीं तहकीकात
यहां, स्थानीय निवासी सत्य नारायण सिंह के पुत्र धीरेंद्र कुमार ने शंभू सिंह, आदित्य कुमार सिंह उर्फ लालसर व उदय कुमार सिंह और चार अन्य लोगों पर मारपीट कर जख्मी करने, ग्यारह हजार तीन सौ नगद व सोने की चेन लूट लेने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले की छानबीन अनि शालू कुमारी कर रही है।






लाठी, डंडा और लोहे की रॉड लेकर दरवाजे पर आ धमका
बताया है कि न्यायालय में लंबित मामले को रफा दफा कराने के लिए एक कागज पर हस्ताक्षर कराने ने लिए शुक्रवार की रात करीब आठ बजे लाठी, डंडा और लोहे की रॉड लेकर दरवाजे पर पहुंचे। नाम लेकर गाली देने लगे।
कागज पर साइन नहीं करने पर जमकर पीटा
कारण पूछने पर एक टंकित कागजात पर बढ़ाया। हस्ताक्षर करने को कहा। मना करने पर पीट-पीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। ग्रामीणों ने इलाज के लिए डीएमसीएच पहुंचाया।







