spot_img

Madhubani News: पंडौल सती स्थान में भूमि पूजन, बनेगा पुलिस लाइन भवन

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News: पंडौल सती स्थान में भूमि पूजन, बनेगा पुलिस लाइन भवन| जहां, मधुबनी के पंडौल थाना क्षेत्र सती स्थान के निकट पुलिस लाइन भवन का निर्माण होगा। जिसके निर्माण को (Bhoomi pujan will be done at Pandaul Sati place in Madhubani, police line building will be built । DeshajTimes.Com) लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने संयुक्त तौर पर भूमि पूजन किया।

- Advertisement -

- Advertisement -

कुल 20 एकड़ जमीन में पुलिस लाइन का निर्माण किया जाना है।

जानकारी के अनुसार, सती स्थान के निकट कुल 20 एकड़ जमीन में पुलिस लाइन का निर्माण किया जाना है। जिला पुलिस लाइन भवन निर्माण के लिए वर्ष 2021-22 में ही स्थल का चयन कर लिया गया था। बाउंड्री के लिए जमीन की मापी के दौरान अपनी जमीन 20 एकड़ 63 भूस्वामियों ने देने का विरोध किया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  ग्रेटर नोएडा में मैगी खाकर सोया परिवार- सुबह घर में मिली 5 लाशें!पति-पत्नी समेत तीन छोटे बच्चों की संदिग्ध मौत

सरकार उनकी जमीन की जो कीमत दे रही है, वह बहुत कम है।

उनका कहना था कि सरकार उनकी जमीन की जो कीमत दे रही है, वह बहुत कम है। जबकि निजी स्तर से जमीन की वहां काफी उच्च कीमत है। फरवरी 2022 में ही सदर डीसीएलआर व जिला भू-अर्जन पदाधिकारी के नेतृत्व में पंडौल प्रखंड परिसर स्थित टीपीसी भवन में मुआवजा भुगतान के लिए कैंप लगाया गया था। कैंप के पहले दिन भू-स्वामियों ने काफी विरोध किया था। कुछ किसान जिनकी थोड़ी बहुत जमीन पुलिस लाइन में गई थी उन सभी ने अपना मुआवजा लेना शुरू कर दिया था।

सदर एसडीपीओ समेत पुलिस के वरीय अ

मुआवजा लेने वाले किसानों में आशानंद ठाकुर की पत्नी सुशीला देवी, दीनानाथ महतो, गणपति झा, सुधीर कुमार झा की पत्नी चंदा कुमारी तथा उदय कांत झा सहित अन्य शामिल थे। परंतु बड़ागांव ब्रह्मपुरिया निवासी गंगा प्रसाद झा उदय शंकर झा, केतन कुमार झा तथा विजय शंकर झा ने मुआवजा लेने से इनकार करते हुए उच्च न्यायालय में परिवाद दायर कर दिया था। पुलिस लाइन भवन निर्माण के लिए चयनित स्थल की मापी करने पहुंचे इंजीनियर एवं अमीन का उन किसानों ने विरोध किया। जिन्होंने उच्च न्यायालय में परिवार दायर किया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Festival Train दिवाली-छठ पर घर जाने की चिंता खत्म! रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें, जानिए पटना और बरौनी का पूरा शेड्यूल

सदर एसडीपीओ समेत पुलिस के वरीय अधिकारी थे मौजूद

भूमि पूजन के अवसर पर सदर एसडीपीओ राजीन कुमार,पंडौल थानाध्यक्ष मो. नदीम, अपर थानाध्यक्ष माया कुमारी, एसआई शाहनवाज खान, चंद्रदीप ठाकुर, दीप नारायण यादव एवं सकरी थाना के एसआई सुरेश कुमार चोधरी सहित सकरी और पंडौल थाना के कई पुलिसकर्मी के अलावा मधुबनी पुलिस लाइन के पुलिस बल मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics ‘श्रीराम को सरकारी लाभार्थी बताना अहंकार की पराकाष्ठा’, CM सम्राट पर प्रशांत किशोर का BJP पर सबसे बड़ा हमला!

Bihar Legislative Council Election: जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के भगवान श्रीराम संबंधी बयान पर बीजेपी को घेरा है। उन्होंने इसे राजन #BiharLegislativeCouncilElection,#PrashantKishor,#SamratChoudhary

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 श्रद्धालुओं की मौत से हाहाकार!

West Bengal Stampede: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण भगदड़ मच गई, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और चीफ सेक्रेट्री मनोज अग्रवाल #WestBengalStampede,#KolkataDurgaPuja,#ChorbaganTragedy

RJD MP सुधाकर सिंह का बड़ा ऐलान! सरकारी अफसरों की मनमानी अब नहीं चलेगी, इस WhatsApp नंबर पर भेजें शिकायत

Bihar Government Officials: बक्सर के RJD सांसद सुधाकर सिंह ने बिहार के सरकारी अधिकारियों के 'अमानवीय व्यवहार' पर लगाम लगाने के लिए एक WhatsApp नंबर जारी किया है। आम लोग अब DM-SP समेत अन्य #BiharNews,#SudhakarSingh,#RJD

दरभंगा में भयावह हादसा: सोते हुए सांप ने डसा, मौत के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा!

Bihar Snake Bite: दरभंगा जिले के घनश्यामपुर में सांप के डसने से 50 वर्षीय शंभु महतो की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर समय पर उचित उपचार मिलत #BiharSnakeBite,#DarbhangaNews,#MedicalNegligence