spot_img

Purnia News: बीमा भारती के आवास पर बवाल, महिलाओं ने पुलिस गाड़ी को घेरा, बीमा बोली, मेरी हत्या की साजिश? वजह ही ऐसी है?

spot_img
- Advertisement -

- Advertisement -

Purnia News: बीमा भारती के आवास पर बवाल, महिलाओं ने पुलिस गाड़ी को घेरा, वजह ही ऐसी है? सियासत अब चढ़कर बोलेगा। जहां,(Ruckus at Bima Bharti’s residence in Purnia) रुपौली की पूर्व विधायक सह राजद की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती (Bima Bharti) के भिट्ठा गांव स्थित आवास पर हंगामा बरपा।

- Advertisement -

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बीमा भारती के हाउस गार्ड को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वापस लेने के लिए पुलिस गई हुई थी, तभी गांव की सैकड़ों महिलाओं ने पुलिस की गाड़ी को घेर कर हंगामा शुरू कर दिया।

वहीं, बीमा भारती ने पूर्णिया पुलिस और जिला एसपी पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस वाहन को घेरकर भारी विरोध किया है। वजह यह है कि पिछले दिनों हत्या के एक मामले में बीमा भारती के पुत्र का नाम सामने आया था। कोर्ट से वारंट मिलने के बाद पूर्व मंत्री के घर की कुर्की-जब्ती की गयी थी। पति अवधेश मंडल ने इसी मामले में कोर्ट में सरेंडर किया था।

यह भी पढ़ें:  Bihar Engineering Jobs: बिहार में इंजीनियर-पॉलिटेक्निक छात्रों को मिलेगी नौकरी, सरकार का बड़ा प्लान

मौके पर मौजूद बीमा भारती ने कहा कि पहले घर की कुर्की- जब्ती की गई, फिर हाउस गार्ड वापस लिया जा रहा है और अब बॉडी गार्ड वापस लेने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पूर्णिया एसपी उनकी हत्या करवाना चाहता है। उनको पता है कि उनके घर में कई लोगों की हत्या हुई है, फिर गार्ड वापस लेना कहां तक उचित है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: केवटी में मारपीट, 5 घायल, 2 DMCH रेफर, 3 नशे में गिरफ्तार

केवटी न्यूज: दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र से मंगलवार का दिन अपराध और विवाद...

Bihar Revenue Employees: 224 कर्मचारियों का निलंबन रद्द, CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, Nitish सरकार और विजय सिन्हा का आदेश वापस!

Bihar Revenue Employees: बिहार में राजस्व कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री सम्राट...

Bhagalpur News: नवगछिया में घर में घुसकर हत्या, सोए रह गए परिजन, बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट

नवगछिया में हत्या: भागलपुर के नवगछिया में अपराधियों का आतंक फिर गहरा गया है!...