spot_img

Darbhanga News: देखें VIDEO | बाबा कुशेश्वरनाथ को सुमन, आपदा पीड़ितों को संतोष..पहुंचे कमला बलान विस्थापितों के बीच मंत्री संतोष सुमन, देखें VIDEO |

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News: देखें VIDEO | बाबा कुशेश्वरनाथ को सुमन, आपदा पीड़ितों को संतोष..पहुंचे कमला बलान विस्थापितों के बीच आपदा प्रबंधन मंत्री संतोष सुमन।देखें VIDEO | 

- Advertisement -

- Advertisement -

बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. संतोष सुमन मंगलवार को कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का (Darbhanga Kamala Balan Minister Santosh Suman among the displaced) दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कमला बलान पश्चिमी तटबंध पर सुघराईन भरैन मुशहरी के विस्थापित परिवारों से मिले। अंचल प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे राहत कार्य के संबंध में जानकारी ली।

- Advertisement -

उन्होंने चल रहे सामुदायिक किचन का निरीक्षण कर इसके गुणवत्ता से संतुष्ट दिखे। कहा कि जिला, अनुमंडल से लेकर प्रखंड और पंचायत तक के प्रशासन एक दूसरे से समन्वय स्थापित कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य किया है। स्थानीय जनप्रतिनिधि और समाजिक सरोकार के लोग का भी काफी सहयोग मिला। जिससे प्रशासन को पीड़ित परिवारों तक राहत को समय पर राहत पहुंचाने में सहुलियत हुई।

16e9e6ce-f9d6-46a7-922f-5a746543f06f

उन्होंने लोगों को विपत्ति में धैर्य धारण करने का अपील करते हुए कहा कि बिहार सरकार के खजाने पर आपदा पीड़ितों का पहला अधिकार है। बिहार सरकार मुख्यमंत्री 9 अक्टूबर को सभी बाढ़ प्रभावित परिवारों के बैंक खाते में सात हजार रुपए देने जा रहा है। जिला पदाधिकारी को फसल क्षति का आकलन कर सूची भेजने को कहा गया है। सूची प्राप्त होने के बाद किसानों को फसल क्षति का मुआवजा भी दिया जाएगा। सरकार बाढ़ पीड़ितों को हर संभव सहायता करने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Railway Track Death दरभंगा में दहशत! 7 दिन में रेलवे ट्रैक पर मिली तीसरी लाश, क्या कोई सीरियल किलर है? |दरभंगा- सीतामढ़ी रेल ट्रैक चंदौना हाल्ट पर मिली युवती की लाश!

उन्होंने इसके लिए सभी पदाधिकारी, कर्मी जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया। निरीक्षण के दौरान समता मूलक समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार पासवान,सुघराईन पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि व पूर्वी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राम भजन यादव एवं भरैन मुशहरी के समाजसेवी पवन कुमार सिंह उर्फ भुल्ला ने संयुक्त रूप आवेदन पत्र देकर भरैन मुशहरी के लोगों को तटबंध से पश्चिम पुनर्वास करने की मांग किया। इसपर मंत्री श्री सुमन ने मौके पर मौजूद एसडीओ उमेश कुमार भारती से मांगा पर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Police की खास तैयारी: DIG की अगुवाई में Special Practice| दंगे हुए तो ऐसे निपटेगी, जानिए -पूरी तैयारी

एसडीओ श्री भारती ने बाढ़ समाप्त होने के बाद उपयुक्त सरकारी जमीन के अधिग्रहण कर पुनर्वास के लिए कार्य प्रारंभ करने का आश्वासन दिया। सीओ गोपाल पासवान ने मंत्री को अंचल प्रशासन द्वारा बाढ़ पीड़ितों के बीच चलाए गए राहत और बचाव कार्यों का विस्तृत जानकारी दी। इससे पहले कुशेश्वरस्थान पहुंचने पर मंत्री श्री सुमन ने कुशेश्वर नाथ महादेव का दर्शन पूजन कर प्रदेश के लिए अमन चैन और सुख समृद्धि का कामना की। मौके पर एसडीओ उमेश कुमार भारती, बीडीओ अशोक कुमार जिज्ञासु, सीओ गोपाल पासवान, थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, हम पार्टी के जिला अध्यक्ष सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में हादसा: अमृत भारत एक्सप्रेस से गिरी Madhubani की किशोरी, परिवार के सामने हुई मौत! जा रही थी जयपुर | पढ़िए –...

Darbhanga Train Accident: दरभंगा में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। 17 वर्षीय पूजा कुमारी अमृत भारत एक्सप्रेस से जयपुर जाते समय ट्रेन से गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार के साथ यात्रा कर र#DarbhangaNews,#AmritBharatExpress,#TrainAccident

Vaibhav Suryavanshi सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने किया कमाल! T20I में जड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अर्धशतक |तोड़ा ‘क्रिकेट के भगवान’ का रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: भारतीय क्रिकेट के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल की उम्र में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतक जड़कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने जिम्बाब्वे के#VaibhavSuryavanshi,#T20IWorldRecord,#CricketNews

Darbhanga खुशखबरी! बेनीपुर में 190 परिवारों को मिलेगी घर बनाने के लिए जमीन, सरकार का बड़ा फैसला!

Benipur Land Allotment: बेनीपुर अनुमंडल में 190 भूमिहीन परिवारों को स्वतंत्रता दिवस से पहले गृह निर्माण के लिए बासगीत भूमि मिलेगी। प्रशासन ने सत्यापन प्रक्रिया शुरू कर दी है।#BenipurNews,#BiharLandScheme,#HousingForAll

Mrityunjay Tiwari BJP ‘तेजस्वी से बात का मतलब नहीं’: RJD के बड़े नेता थामेंगे BJP का दामन , बिहार में भूचाल!

Mrityunjay Tiwari BJP: राजद के वरिष्ठ नेता मृत्युंजय तिवारी भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अब उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं है। इस सिय#BiharPolitics,#MrityunjayTiwari,#BJP