spot_img

अंतर जिला के दो चालकों समेत तीन चालक गिरफ्तार, अवैध खनन में वाहनें जब्त

spot_img
- Advertisement -

सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स ब्यूरो। जिला खनन विभाग पूरे इलाके में चल रहे अवैध उत्खनन के खिलाफ अभियान में जुटा है। इसके तहत लगातार छापेमारी हो रही है। विभाग ने अंतर जिला के दो चालकों समेत दरभंगा के एक चालक को वाहन समेत दबोचा है। इसको लेकर शुक्रवार को खान निरीक्षक श्यामानंद ठाकुर ने मिट्टी अवैध उत्खनन मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। जानकारी के अनुसार, श्री ठाकुर ने दो जेसीवी मशीन व एक डंफर को जब्त करते हुए तीनों वाहनों के चालक मधुबनी बासोपट्टी खोना बरेहा के सुशील मंडल, सीतामढी नानपुर थाना के चौपार खुर्द के राहुल कुमार, जाले थाना रतनपुर के सुनील यादव को गिरफ्तार लिया। तीनों को बाद में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले में स्थानीय सिमरी थाना में एफआईआर दर्ज की गई

- Advertisement -

अंतर जिला के दो चालकों समेत तीन चालक गिरफ्तार, अवैध खनन में वाहनें जब्त

- Advertisement -

है।इसमें चालक व वाहन के मालिकों को आरोपी बनाते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। जानकारी के अनुसार वरीय उप समाहर्ता सह जिला खनन पदाधिकारी के निर्देश पर मौजा शंकरपुर कंसी में सरकारी जमीन से अवैध रूप से मिट्टी उत्खनन की जांच की गई। इस दौरान जेसीवी 32045025,सीजी 12F9196 व डंफर बीआर 06G4588 को जब्त किया गया। चालक ने मिट्टी उत्खनन से संबंधित कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया। इसको लेकर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बिहार राज्य खनिज अवैध खनन,परिवहन,भंडारण एवं निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार चालक को जेल भेज दिया है। जब्त तीनों गाड़ी के मालिक का सत्यापन कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

TRE-4 अभ्यर्थियों का हंगामा: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के आवास पर हल्ला बोल – मिला सबसे बड़ा भरोसा, अब 33 हजार पदों पर होगी...

Bihar TRE-4: पटना में TRE-4 शिक्षक भर्ती परीक्षा की मांग कर रहे अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के आवास पर प्रदर्शन किया। मंत्री ने उन्हें 33 हजार पदों पर भर्ती#BiharTRE4,#TeacherRecruitment,#MithileshTiwari

बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर महागठबंधन और NDA की अग्निपरीक्षा! कौन मारेगा बाजी? | पढ़िए Darbhanga समेत कहां होंगे चुनाव कौन हैं वर्तमान...

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 8 शिक्षक और स्नातक निर्वाचन सीटों पर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। नवंबर में खाली हो रही इन सीटों पर चुनाव कार्यक्रम जल्द घोषित हो सकता है#BiharMLCElection,#BiharPolitics,#VidhanParishad

Bihar Reservation Politics ‘कुछ जातियां उठा रहीं ज्यादा लाभ’, दलित मंत्री संतोष सुमन ने की आरक्षण समीक्षा की मांग, बिहार में छिड़ी नई बहस

Bihar Reservation: बिहार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने SC-ST आरक्षण में उप-वर्गीकरण की मांग की है। उनका कहना है कि कुछ जातियां आरक्षण का ज्यादा लाभ उठा रही हैं, जबकि जरूरतमंद पीछे#BiharReservation,#SantoshSuman,#DalitPolitics

खुशखबरी! दिसंबर से आपके घर आएगी PNG, खत्म होगा सिलेंडर का झंझट | कर दीजिएगा सरेंडर

Patna News: पटना के बिहटा में दिसंबर से घर-घर पाइप नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन मिलने शुरू हो जाएंगे। NHAI से NOC मिलने के बाद काम में तेजी आई है।#PatnaNews,#BihtaPNG,#GAIL