spot_img

Darbhanga में दुर्गा पूजा के दौरान बाइक चोरी, 2 नाबालिग गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

Prabhash Ranjan, दरभंगा। कोतवाली थाना क्षेत्र के नवरत्न मंदिर के पास दुर्गा पूजा मेला के दौरान तीन बाइक चोरी के मामले में दो नाबालिग बच्चों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना उस समय हुई जब भीड़भाड़ के बीच एक युवक अपनी बाइक लगाकर मेला घूमने गया था।

- Advertisement -

सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया –

- Advertisement -

मिश्रा टोला के निवासी शंभू नाथ मिश्र के बेटे शिवेंद्र नाथ मिश्रा ने अपनी बाइक मंदिर के पास लगाई और मेला घूमने गए। लौटकर आने पर उन्हें अपनी बाइक गायब मिली। चोरी की सूचना कोतवाली थाना को दी गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा कोर्ट का बड़ा फैसला: प्राणलेवा हमला और लूट के आरोपियों की जमानत रद्द, अब सिर्फ हाईकोर्ट ही सहारा!

सीसीटीवी फुटेज से मिली जानकारी

कोतवाली थाना की टीम ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें चोरी करते हुए दो युवक नजर आए। बाद में सूचना मिली कि चोरी की गई बाइक पर दो युवक मिर्जापुर की ओर जा रहे हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नाबालिगों को बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News फेक न्यूज का दौर, Gen-Z की नई डिमांड: क्या बदल पाएगी बिहार की पत्रकारिता? | पढ़िए -ख्यातिलब्ध पत्रकार राम गोविंद प्रसाद गुप्ता की 91वीं जयंती पर -शॉर्ट-फॉर्म वीडियो और पॉडकास्ट के 'फैक्ट-चेकर'

पुलिस ने बरामद की अन्य बाइक और मोबाइल

पूछताछ के बाद नाबालिगों की निशानदेही पर एक हीरो स्प्लेंडर और एक टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल, बाइक का मास्टर चाबी तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। गिरफ्तार नाबालिगों को न्यायालय के आदेश से बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

Darbhanga Police टीम की सराहनीय कार्रवाई

सदर एसडीपीओ ने बताया कि इस छापेमारी में थानाध्यक्ष राहुल कुमार, दारोगा दीपक कुमार, ओम प्रकाश कुमार, प्रभात कुमार, एएसआई विनय कुमार, तथा तकनीकी सेल के सिपाही राजीव रंजन सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस की तत्परता से चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में शराब माफिया का नया पैंतरा फेल! ट्रक के तहखाने में छिपाई 1100 लीटर से ज्यादा दारू पकड़ी गई

Darbhanga Liquor Seizure: दरभंगा में शराब माफियाओं ने निर्माणाधीन आमस सिक्स लेन रोड को नया 'सेफ जोन' बना लिया था, लेकिन पुलिस ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। एक ट्रक से 1171 लीटर विदेश #DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#CrimeNews

रणजी ट्रॉफी में बिहार की शर्मनाक हार, यूपी ने पारी और 267 रन से रौंदा!

Bihar Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी 2026-27 के एलीट ग्रुप मुकाबले में बिहार की टीम को उत्तर प्रदेश ने पारी और 267 रनों से करारी शिकस्त दी। राजगीर में हुए मैच में बिहार की बल्लेबाजी दोन #BiharRanjiTrophy,#RajgirCricket,#BiharCricket

बिहार के अस्पतालों में अब मिलेगी बेहतर सुविधा! सरकार ने उठाया बड़ा कदम, जानें क्या होगा फायदा

Bihar Health Facilities: बिहार में स्वास्थ्य सुविधाओं की तस्वीर बदलने वाली है। 'सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान' के तहत 12,067 योजनाओं को मंजूरी मिली है, जिसमें 70.55 करोड़ रुपये का बजट #BiharHealth,#SevaSankalp,#BiharNews

मनरेगा में 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया पंचायत रोजगार सेवक! शेखपुरा में निगरानी का बड़ा एक्शन

Bihar Vigilance: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। शेखपुरा जिले में मनरेगा के तहत काम के बदले 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पंचायत रोजगार सेवक प्रफुल्ल कुमार को #BiharVigilance,#SheikhpuraNews,#CorruptionCrackdown