spot_img

Accident in Bihar: खड़ी ट्रक को स्कार्पियो ने मारी टक्कर, 2 की On The Spot Death

spot_img
- Advertisement -

पटना, – बिहार के वैशाली जिले में आज सुबह एक भयानक सड़क हादसा हुआ। हाजीपुर-महनार रोड पर बिदुपुर थाना क्षेत्र के दाउदनगर में एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

- Advertisement -

हादसे की सूचना पर जुटे लोग –

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और उन्होंने डायल 112 की पुलिस को घटना की जानकारी दी। बिदुपुर थाना अध्यक्ष और पुलिस पदाधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को सदर अस्पताल के लिए आनन-फानन में भेजा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Power Cut दरभंगा वालों के लिए बड़ी खबर! कल सुबह इतने घंटे गुल रहेगी बिजली, लिस्ट में देखें अपना इलाका

मृतकों की पहचान –

मृतकों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के सांची पट्टी निवासी विजय महतो के 16 वर्षीय पुत्र करण कुमार और बिदुपुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर निवासी लाल मोहन महतो के पुत्र रंजन कुमार के रूप में हुई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  NEET पेपर लीक: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से केंद्र सरकार के 'अहंकार' की हार? तेजस्वी यादव का बड़ा दावा

चालक घायल अवस्था में फरार

घायलों में नगर थाना क्षेत्र के अनजान पीर बिंद टोली निवासी चंदेश्वर महतो के 35 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार और धर्मेंद्र महतो के 13 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार शामिल हैं। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान चालक घायल अवस्था में फरार हो गया है।

पुलिस की कार्रवाई

बिदुपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना मिलने पर वह घटनास्थल पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। घायलों का इलाज जारी है, और इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को सड़क किनारे से हटाया जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics में Prashant Kishor का कॉक्रोच मोड- PK का बड़ा बयान: ‘CJP बिहार में आए तो स्वागत, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा जनता की...

Prashant Kishor CJP: प्रशांत किशोर ने पटना में CJP के बिहार में आने पर स्वागत की बात कही, लेकिन शर्त रखी। उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को जनता के दबाव का नतीजा बताया और शिक्#PrashantKishor,#BiharPolitics,#EducationReform

नितिन नवीन का भावुक पल: बांकीपुर उपचुनाव में पैतृक घर पहुंचे, बोले- यह सामान्य दौरा नहीं था…गलियों से उनका पुराना रिश्ता है!

Patna Politics News: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बांकीपुर उपचुनाव के लिए पटना के कदमकुआं में जनसंपर्क किया। अपने पैतृक घर पहुंचकर वे भावुक हुए और लोगों से पुराने रिश्त#PatnaPoliticsNews,#BankipurByElection,#NitinNabin

Bihar Jeevika: सुधा केंद्र खोलकर बनें आत्मनिर्भर! सरकार दे रही महिलाओं को ₹60 हजार, जानें कैसे पाएं लाभ!

Bihar Jeevika: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल में जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को स्वरोजगार के लिए 60 हजार रुपये मिलेंगे। वे गांवों में सुधा बिक्री केंद#BiharJeevika,#SudhaDairy,#WomenEmpowerment

Bihar Politics तेजप्रताप की गिरफ्तारी पर भड़के तेजस्वी यादव, बिहार सरकार को दी सीधी चेतावनी: ‘कल तक रिहा नहीं हुए तो बड़ा आंदोलन’

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने अपने भाई तेजप्रताप यादव की गिरफ्तारी और नीट प्रदर्शनकारियों पर दर्ज केस को लेकर बिहार सरकार को सीधा अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर 'क#TejashwiYadav,#BiharPolitics,#NEETProtest