spot_img

आलू व्यवसायी लूटकांड, पुलिस अपराधियों के करीब, चेहरे की सफाई वाली बड़ी तहकीकात, जल्द पर्दाफाश

spot_img
- Advertisement -

प्रभास रंजन। आलू व्यवसायी लूटकांड, पुलिस अपराधियों के करीब, चेहरे की सफाई वाली बड़ी तहकीकात, पर्दाफाश जल्द। जहां, सीसीटीवी में अपराधियों का चेहरा साफ नहीं दिखने से थोड़ी परेशानी (Potato businessman robbery in Darbhanga will be revealed soon) में पड़ी दरभंगा पुलिस अपराधियों के करीब पहुंच चुकी है। एसएसपी जगुनाथ रेड्‌डी का कहना है, जल्द खुलासा हो जाएगा। जहां…

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

- Advertisement -

पुलिस की कई जगहों पर ताबड़तोड़ रेड, पूछताछ तेज

दरभंगा विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के आजमनगर मोहल्ले में हुई गोलीबारी कांड में दो-तीन लोगों पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। लेकिन, पुलिस की ओर से कुछ भी बताने से परहेज किया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस कई जगहों पर छापेमारी की है। जहां से दो-तीन लोगों को थाना लाया गया और पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News|बेनीपुर में 97 छठ घाटों की चमकेगी सूरत! पार्षदों को मिले फंड |प्रति घाट ₹7500

लूट में शामिल किसी भी अपराधी का चेहरा साफ नहीं

पुलिस ने कई सीसी टीवी फुटेज खंगाला है। लेकिन लूट में शामिल किसी भी अपराधी का चेहरा साफ नहीं दिखाई दे रहा है। बाइक सवार दो अपराधी के द्वारा गोली चलाने का सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ है। बताया जाता है कि पुलिस गहनता से जांच कर रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द हीं मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  छठ पूजा के लिए मिर्जापुर से बिहार-झारखंड भेजे जा रहे पीतल के सूप, जानिए क्यों है इतनी मांग

शिवधारा स्थित बाजार समिति के आलू व्यवसायी रजत राज

जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर शाम शिवधारा स्थित बाजार समिति से आलू व्यवसायी राजकुमार प्रसाद के 26 वर्षीय पुत्र रजत राज के घर के बाहर से रुपए से भरा झोला छीन लिया था। उसके बाद रजत की मां ने साहस दिखाते हुए लुटेरे से लूटे गए झोला छीन ली थी। वही मोहल्ले के लोगों को इकट्ठा होने के बाद सभी लुटेरे भागने लगे इस दौरान एक लुटेरे का बाइक छूट गया।

यह भी पढ़ें:  हायाघाट में छठ घाटों पर पानी का संकट: सूखे तालाब, टैंकर से भर रहे पानी

एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने कहा है

भागने के दौरान लुटेरे ने एक दूसरे व्यक्ति का बाइक छीन कर फरार हो गया। भागने के दौरान लूट गए बाइक को सुनसान जगह पर छोड़कर फरार हो गया। हालांकि 48 घंटा बीतने के बावजूद अब तक मामले का उद्भेदन नहीं हो पाया है। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने कहा है कि सदर एसडीपीओ अमित कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है। जल्द हीं मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samastipur News समस्तीपुर में धान खरीद पड़ी सुस्त, 1100 से ज्यादा आवेदन के बाद भी किसानों की बढ़ी टेंशन

Samastipur News: समस्तीपुर जिले में धान की सरकारी खरीद बेहद सुस्त चल रही है। 1188 आवेदनों के मुकाबले अब तक सिर्फ 47 किसानों से 108 मीट्रिक टन धान की खरीद हो सकी है।

Sitamarhi News सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर मुख्य पथ पर तेज रफ्तार बाइक ने बालू कारोबारी को रौंदा, मौत

Sitamarhi News: सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर मुख्य पथ पर तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से बालू कारोबारी की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा।

Sitamarhi News बेंगलुरु से घर लौट रहे युवक की हाजीपुर स्टेशन पर ट्रेन हादसे में मौत, परिवार में कोहराम

Sitamarhi News: बेंगलुरु से घर लौट रहे सुरसंड के युवक गुड्डू राइन की हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन हादसे में मौत हो गई। पीएमसीएच में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Darbhanga Crime | जमीन के लिए खूनी संघर्ष: मां और बड़े भाई पर टेंगारी से हमला, नकदी-जेवरात ले भागे

Jale News: जाले के रेवढ़ा गांव में जमीन बंटवारे के विवाद में छोटे बेटे पर मां और बड़े भाई पर टेंगारी से हमला करने का आरोप है। घर से डेढ़ लाख रुपये और जेवरात भी ले जाने की प्राथमिकी दर्ज