spot_img

रांची के CRPF कैंप में सिपाही ने कमांडर की हत्या कर खुद को मारी गोली, कर ली खुदकुशी

spot_img
- Advertisement -
रांची के CRPF कैंप में सिपाही ने कमांडर की हत्या कर खुद को मारी गोली, कर ली खुदकुशी
रांची के CRPF कैंप में सिपाही ने कहासुनी में कंपनी कमांडर को मारी गोली, कमांडर समेत 2 की मौत

रांची, देशज न्यूज। रांची के खेलगांव स्थित सीआरपीएफ कैंप में सोमवार की सुबह आपसी गोलीबारी में दो जवानों की मौत हो गई। बताया जाता है, जवान ने किसी बात पर अपने कंपनी कमांडर को गोली मार दी, इसके बाद खुद भी गोली मार ली। मामले की जांच की जा रही है। इसमें छत्‍तीसगढ़ आर्म्‍ड फोर्सेज के कंपनी कमांडर सहित दो जवानों की मौत हो गई। वहीं,कैंप में अफरातफरी की स्थिति है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, सीएएफ के जवान ने पंद्रह राउंड फायरिंग की। मृतकों में दोनों छतीसगढ़ सशस्त्र बल चार बटालियन बी कंपनी के जवान थे। इनमें एक जवान मेला राम कुर्रे कंपनी कमांडर था। दूसरा जवान विक्रम राजवाड़े है। सीएएफ के कंपनी कमांडर व जवान के बीच कहासुनी के बाद सिपाही ने कंपनी कमांडर को गोली मार दी। इसके बाद जवान ने खुद को भी गोली मार ली।

- Advertisement -
दोनों छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल चार बटालियन बी कंपनी के हैं। पुलिस ने बताया कि  मृतक कंपनी कमांडर का नाम मेलाराम कुर्रे और जवान का नाम विक्रम राज वाडे है। दोनों चाईबासा चुनाव के बाद लौटे थे। उनकी ड्यूटी हजारीबाग में 12 दिसम्बर को होने वाले चुनाव में लगाई गई थी। गोलीबारी की सूचना पाकर सिटी एसपी, सीओ कांके, सदर डीएसपी, सदर इंस्पेक्टर, खेल गांव थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने भी मौका-मुआयना किया है। रांची के CRPF कैंप में सिपाही ने कमांडर की हत्या कर खुद को मारी गोली, कर ली खुदकुशीछत्तीसगढ़ से फोर्स की कंपनी झारखंड इलेक्शन ड्यूटी में आई थी। कंपनी के कैंप में कमांडर और सिपाही में किसी बात को लेकर बहस हुई। इस बहस के बीच सिपाही ने कमांडर को अपने राइफल से गोली मार दी। गोली लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलाने वाला विक्रम सिपाही था। गोलीबारी के बाद पूरा खेलगांव परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। इससे पहले छत्‍तीसगढ़ के नारायणपुर में भी आइटीबीपी के एक जवान ने अपने पांच साथी जवानों की गोली मार कर हत्‍या कर दी थी।रांची के CRPF कैंप में सिपाही ने कमांडर की हत्या कर खुद को मारी गोली, कर ली खुदकुशी

Firing in Ranchi

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: सुल्तानगंज बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला, अजगैबीनाथ मंदिर में बनेगा ग्लास ब्रिज, 12 अहम मुद्दों पर लगी मुहर

सुल्तानगंज बोर्ड बैठक: भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में मंगलवार को नगर परिषद की अहम...

Darbhanga News: बेनीपुर में Samrat Ashok Bhawan का रास्ता साफ, जल्द होगा शिलान्यास!

Samrat Ashok Bhawan: बेनीपुर के लोगों का इंतजार अब खत्म होने वाला है! प्रखंड...