spot_img

Muzaffarpur में शादी से लौटने के दौरान Major Accident, दो की मौत, चार की हालत नाजुक

spot_img
- Advertisement -

मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसा: दो की मौत, चार घायल

शादी तय कर लौट रहे थे सभी, जगीरिया चौक के पास हुआ हादसा

दीपक कुमार मुजफ्फरपुर। जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में मुजफ्फरपुर-देवरिया मुख्य सड़क मार्ग पर जगीरिया चौक के पास शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। बोलेरो और वैगनआर कार की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बोलेरो देवरिया की ओर जा रही थी, जबकि वैगनआर मुजफ्फरपुर की तरफ आ रही थी। अचानक दोनों वाहन अनियंत्रित होकर आपस में भिड़ गए, जिससे उनकी अगली हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर: आधी रात को दहला चांदनी चौक, प्लास्टिक गोदाम में लगी भयानक आग!

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को वाहनों से बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही जैतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सरैया पीएचसी में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर: आधी रात को दहला चांदनी चौक, प्लास्टिक गोदाम में लगी भयानक आग!

इलाज के दौरान दो ने तोड़ा दम

पुलिस के अनुसार, घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया

यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर: आधी रात को दहला चांदनी चौक, प्लास्टिक गोदाम में लगी भयानक आग!

लड़की देखने गए थे, लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, सभी लोग एक लड़की को देखने के लिए गए थे और शादी तय कर लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ।

पुलिस जांच में जुटी

जैतपुर थाना प्रभारी कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि,

“मुजफ्फरपुर-देवरिया मार्ग पर हुए इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई और चार लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज जारी है। मामले की जांच की जा रही है।”

ऐसे हादसों से बचने के लिए सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें।
इस घटना पर आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुहर्रम : दरभंगा पुलिस ने कसी कमर, एंटी राइट गन, टियर गैस और वॉटर कैनन जैसे अत्याधुनिक उपकरण | पढ़िए -दंगा रोकने की ऐसी...

Darbhanga News: मुहर्रम से पहले दरभंगा पुलिस ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी के निर्देशन में दंगा नियंत्रण का मॉक ड्रिल हुआ।#DarbhangaNews,#MuharramSafety,#BiharPolice

बिहार में मौसम का डबल अटैक: 14 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट, सीमांचल में भारी बारिश और वज्रपात का खतरा!

Bihar Weather: बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून की धीमी रफ्तार के कारण मौसम का दोहरा मिजाज देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने 14 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, वहीं स#BiharWeather,#MonsoonUpdate,#HeatwaveAlert

बड़ी खबर! 9वीं से 12वीं कक्षा तक के सरकारी स्कूलों से मांगा गया खास डेटा! शिक्षा विभाग का बड़ा कदम! 30 जून की डेडलाइन?

Bihar Education Department: बिहार शिक्षा विभाग ने सरकारी कॉलेजों में शिक्षकों की बहाली के लिए बड़ा कदम उठाया है। 9वीं से 12वीं के NET, JRF और PhD धारक शिक्षकों का डेटा मांगा गया है, जो जल्#BiharEducation,#CollegeJobs,#NETJRF

दरभंगा में बड़ा हादसा! दो बाइक की टक्कर में घनश्यामपुर के युवक की मौत, दूसरा जख्मी

Darbhanga News: दरभंगा में बुधवार देर शाम हुए एक भीषण सड़क हादसे में 17 वर्षीय युवक रवि सहनी की मौत हो गई। बेनीपुर के अन्टौर गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की सीधी टक्कर हुई।#DarbhangaNews,#BiharAccident,#Benipur