spot_img

Darbhanga Police का ‘ Mega Action ‘, होने वाला था बड़ा कांड, जानिए फिर क्या हुआ

spot_img
- Advertisement -

प्रभाष रंजन, दरभंगा | सोनकी थाना पुलिस ने बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले ही दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक देशी कट्टा, 8mm का जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए।

- Advertisement -

पुलिस ने संदेह के आधार पर की त्वरित कार्रवाई

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सहिला मोड़ के पास बीती रात करीब 12:30 बजे कुछ अपराधी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से जमा हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम 12:45 बजे मौके पर पहुंची और देखा कि 5-6 युवक संदिग्ध अवस्था में मौजूद थे। पुलिस को देखते ही सभी भागने लगे, लेकिन ब्लू रंग की अपाचे बाइक पर सवार दो युवकों को पकड़ लिया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime खौफनाक चोरी....बेहोशी वाला स्प्रे गैंग ! रात 12 बजे पति - पत्नी पर स्प्रे कर किया बेहोश -घर साफ, लाखों के माल गायब

गिरफ्तार अपराधियों के नाम और पते

1️⃣ मुकुल कुमार सिंह, पिता अरविंद सिंह, ग्राम धोई दीवारी, थाना सदर, जिला दरभंगा
2️⃣ राजा कुमार यादव, पिता माधुरी यादव, ग्राम धोई नवटोली, थाना सदर, जिला दरभंगा

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News रविवार को आपका पशु बीमार पड़ जाए- भगवान भरोसे छोड़ दीजिए! जाले में इलाज तो दूर 1962 एंबुलेंस भी नहीं मिलेगा

बरामदगी

🔹 एक देशी कट्टा (राजा कुमार यादव की कमर से बरामद)
🔹 एक 8mm का जिंदा कारतूस (मुकुल कुमार सिंह की जेब से बरामद)
🔹 तीन मोबाइल फोन
🔹 एक लाठी

लूटपाट की योजना बना रहे थे अपराधी

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे लाठी से गाड़ियों को रोककर लूटपाट करने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:  जयनगर से दिल्ली जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की AC कोच के अंदर निकला सांप, यात्रियों में मची चीख-पुकार, फिर जो हुआ...

📌 दरभंगा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी आपराधिक घटना टल गई। पुलिस टीम ने सतर्कता दिखाते हुए अपराधियों को रंगे हाथों पकड़ लिया, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनी रहेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में बाढ़ पीड़ितों पर थानाध्यक्ष ने तानी पिस्टल! भीड़ बोली – ‘मारो गोली’ वायरल वीडियो, मचा हंगामा

Bihar Police Action: बिहार के सारण जिले में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान एक पुलिस अधिकारी द्वारा कथित तौर पर जूता दिखाने और पिस्टल तानने का सनसनीखेज वीडियो वायरल हुआ है। इस घटना #BiharPoliceAction,#SaranNews,#FloodRelief

Satyagrah Express Food स्थानीय होटल का खाना परोसे जाने पर बड़ी कार्रवाई! सत्याग्रह एक्सप्रेस के पेंट्रीकर्मी पर गिरी गाज

Satyagrah Express Food: बगहा रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस में यात्रियों को स्थानीय होटल का खाना परोसे जाने के मामले में रेलवे ने बड़ी कार्रवाई की है। एक वायरल वीडियो #SatyagrahExpress,#BiharRailway,#FoodSafety

Bihar Politics में बड़ा उलटफेर|MLC चुनाव से पहले RJD में शामिल हुए अशोक कुमार सिंह! आते ही कर दी 2030 की सबसे बड़ी भविष्यवाणी...

Ashok Kumar Singh: जदयू छोड़ राजद में शामिल हुए पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने भाजपा पर नीतीश कुमार को अकेला छोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने 2030 में तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री ब #BiharRJD,#AshokKumarSingh,#TejashwiYadav

Bhagalpur Drowning जितिया पर्व पर मातम! भागलपुर में गेरुआ नदी में डूबी बच्ची, 24 घंटे बाद मिला शव

Bhagalpur Drowning: भागलपुर में जितिया पर्व के दौरान एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। सन्हौला के रानी बमिया गांव में गेरुआ नदी में डूबी बच्ची ममता कुमारी का शव 24 घंटे बाद SDRF ने #BhagalpurNews,#ChildDrowning,#JitiyaParv