back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

Darbhanga में भस्म हो गए जीवन-यापन के जुगाड़, किशुन और गोपी के लिए आग छोड़ गईभारी नुकसान

spot_img
- Advertisement - Advertisement

आंचल कुमारी | Darbhanga | कमतौल | अहल्यास्थान तीर्थ स्थल के समीप अहियारी दक्षिणी पंचायत में शनिवार देर रात अचानक आग लगने से दो किसानों का मवेशी घर जलकर राख हो गया। इस घटना में किशुन कमती और गोपी महतो को भारी नुकसान हुआ है।

- Advertisement -

आग लगने का कारण अज्ञात, घूर से आग लगने की आशंका

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात 10 बजे के आसपास धुआं उठता दिखा।
➡ जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते, आग की लपटें तेज हो गईं।
➡ आसपास के लोग मवेशियों को किसी तरह बाहर निकालने में सफल रहे, लेकिन फूस का घर नहीं बचा सके।

- Advertisement -

लाखों का नुकसान, प्रशासन से मदद की मांग

किशुन कमती के अनुसार, आग से एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ।
लक्ष्मी महतो ने बताया कि उनके भाई गोपी महतो के साथ बनाए गए मवेशी घर में करीब 50 हजार रुपये मूल्य के सामान जल गए।
पीड़ित परिवारों ने मुआवजे के लिए सीओ (अंचल अधिकारी) और पुलिस को आवेदन देने की बात कही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में Mithila Painting का महाकुंभ, 50 से ज़्यादा कलाकार दीवारों पर बिखेर रहे अपनी कला का जादू

प्रशासन से राहत की उम्मीद

पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा दिलाने की अपील की है। स्थानीय प्रशासन द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर मुआवजा दिलाने की संभावना जताई जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Holashtak 2026: जानें क्यों होलाष्टक में वर्जित होते हैं शुभ कार्य

Holashtak 2026: फाल्गुन मास की पूर्णिमा से ठीक आठ दिन पहले होलाष्टक का आरंभ...

Crime Thriller Movies: ‘कोहरा 2’ से भी बेहतर हैं ये टॉप 5 क्राइम थ्रिलर फिल्में, दिमाग सन्न कर देंगी!

Crime Thriller Movies: बॉलीवुड और ओटीटी पर क्राइम थ्रिलर का क्रेज बढ़ता ही जा...

T20 World Cup: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा, अंक बंटे

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों का दिल एक बार फिर टूट गया, जब न्यूजीलैंड...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें