back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

Bihar Education Department Action: लापरवाही बरतना पड़ गया DEO साहब को महंगा, जानिए आगे क्या हुआ?

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Patna । बिहार शिक्षा विभाग ने 9वीं और 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में प्रश्न पत्रों और परीक्षा सामग्री के सही जगह पर न मिलने के मामले को गंभीरता से लेते हुए कटिहार के जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) अमित कुमार पर विभागीय कार्रवाई शुरू करने का निर्णय लिया है।

- Advertisement -

क्या हैं आरोप?

शिक्षा विभाग के निदेशक एवं अपर सचिव सुबोध कुमार चौधरी द्वारा जारी संकल्प पत्र के अनुसार, अमित कुमार पर कई लापरवाहियों के आरोप प्रमाणित पाए गए हैं:

- Advertisement -
  1. गोपनीय परीक्षा सामग्री (प्रश्न पत्र) को सुरक्षित ढंग से नहीं रखना।

    - Advertisement -
  2. ससमय प्रश्न पत्रों के वितरण के लिए कर्मियों की नियुक्ति नहीं करना।

  3. निर्धारित स्थान (इन्डोर स्टेडियम, महेश्वरी एकेडमी, कटिहार) के बजाय बिना आदेश के विद्यालय परिसर में परीक्षा सामग्री रखना।

यह भी पढ़ें:  Bihar IPS Controversy: पूर्व IPS अमिताभ दास पर फिर गहराया विवादों का साया, जानें पूरा मामला

तीन महीने में पूरी होगी जांच

विभाग ने बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली-2005 के तहत DEO अमित कुमार के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने का संकल्प जारी किया है

इस जांच की जिम्मेदारी निदेशक, जन शिक्षा सह अपर सचिव अनिल कुमार को सौंपी गई है। उन्हें तीन महीने के भीतर पूरी जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है

क्या होगी आगे की कार्रवाई?

यदि जांच में दोष सिद्ध हुआ तो DEO अमित कुमार के खिलाफ निलंबन या अन्य दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है। शिक्षा विभाग की इस सख्ती से यह साफ है कि परीक्षा प्रक्रिया में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

15-21 फरवरी 2026: साप्ताहिक लव राशिफल – प्रेम के नए आयाम

Love Horoscope: यह सप्ताह प्रेम और संबंधों के दिव्य स्पंदन से ओत-प्रोत रहेगा, जहाँ...

अपनी डिजिटल फुटप्रिंट को कैसे मिटाएं: ऑनलाइन निजता के लिए 5 ज़रूरी कदम

Digital Footprint: आज के दौर में इंटरनेट हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका...

Dhurandhar Box Office Collection: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने रचा इतिहास, जानिए अब तक की पूरी कमाई!

Dhurandhar Box Office Collection: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर जो...

CNG SUV: कम खर्च में धमाकेदार परफॉर्मेंस और स्पेस का बेजोड़ संगम!

CNG SUV: अगर आप पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं और एक ऐसी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें