back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 9, 2026
spot_img

Dhurandhar Box Office Collection: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने रचा इतिहास, जानिए अब तक की पूरी कमाई!

spot_img
- Advertisement -

Dhurandhar Box Office Collection: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर जो धमाल मचाया है, वो एक मिसाल बन गया है। इस फिल्म ने ना सिर्फ कई रिकॉर्ड तोड़े हैं, बल्कि कमाई के मामले में भी बड़े-बड़ों को पीछे छोड़ दिया है। ओटीटी पर रिलीज होने के बाद भी यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हालांकि, यह पहले ही ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर बन चुकी है और अब सिनेमाघरों में इसकी कमाई अपने अंतिम पड़ाव पर है।

- Advertisement -

हाल ही में, इस फिल्म ने सिनेमाघरों में अपना शानदार दसवां हफ्ता पूरा किया, जिससे इसकी कमाई में कुछ लाख और जुड़ गए। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। इसका परिणाम यह हुआ कि फिल्म को 70वें दिन के अंत तक घरेलू कमाई से जबरदस्त मुनाफा मिला है। इस बेहतरीन फिल्म कलेक्शन को देखकर हर कोई हैरान है।

- Advertisement -

Dhurandhar Box Office Collection: थिएटर्स में अब भी जलवा कायम!

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने हिंदी सिनेमा के इतिहास में लगभग हर बड़ी उपलब्धि हासिल की है, फिर भी यह बॉक्स ऑफिस पर थमने के मूड में नहीं है। हाल के दिनों में, शायद ही कोई हिंदी फिल्म बड़े पर्दे पर 10 हफ्ते तक टिकी हो, लेकिन रणवीर सिंह स्टारर इस स्पाई ड्रामा ने अपने दसवें हफ्ते में भी लगभग 71 लाख रुपये कमाए हैं। कुल मिलाकर, इसने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 894.48 करोड़ रुपये की जबरदस्त नेट कमाई की है, जो 1055.48 करोड़ रुपये ग्रॉस के बराबर है। मनोरंजन जगत की चटपटी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  समीरा रेड्डी का बड़ा खुलासा: 'मुझे गोरा दिखने के लिए पूरे शरीर पर मेकअप लगाना पड़ता था!'

हर हफ्ते का फिल्म कलेक्शन इस प्रकार है:

  • पहला हफ्ता – 218 करोड़ रुपये
  • दूसरा हफ्ता – 261.5 करोड़ रुपये
  • तीसरा हफ्ता – 189.3 करोड़ रुपये
  • चौथा हफ्ता – 115.7 करोड़ रुपये
  • पांचवा हफ्ता – 56.35 करोड़ रुपये
  • छठा हफ्ता – 28.95 करोड़ रुपये
  • सातवां हफ्ता – 16.25 करोड़ रुपये
  • आठवां हफ्ता – 5.97 करोड़ रुपये
  • नौंवा हफ्ता – 1.75 करोड़ रुपये
  • दसवां हफ्ता – 71 लाख रुपये
  • कुल नेट कलेक्शन- 894.48 करोड़ रुपये
यह भी पढ़ें:  संजय लीला भंसाली की वो फ़िल्में, जिन्होंने सिनेमा में गढ़ी महिला सशक्तिकरण की नई गाथा!

‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाया मुनाफा?

‘धुरंधर’ को लगभग 225 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। इस लागत के मुकाबले, इसने अब तक 894.48 करोड़ रुपये नेट कमा डाले हैं जिससे 669.48 करोड़ रुपये का जबरदस्त रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट (ROI) मिला है, जो कि 297.54% रिटर्न के बराबर है। ऐसे में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सुपर डुपर हिट का टैग हासिल कर चुकी है।

‘धुरंधर’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की?

बता दें कि, रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने इंडिया में 1055.48 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है। वहीं ओवरसीज में, इसने 299 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दोनों को मिलाकर ‘धुरंधर’ का 70-दिनों का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1354.48 करोड़ रुपये का जबरदस्त ग्रॉस है, जो इसे एक भाषा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनाता है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: बिरौल मेयर बिनोद बम्पर पर टूटा दुखों का पहाड़, मां के निधन पर दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

Darbhanga News: मां का जाना जीवन के उस वृक्ष का गिर जाना है जिसकी...

दरभंगा में अजब-गजब केस, पत्नियों ने ही अपने पतियों को पहुंचाया जेल! जानें पूरा Darbhanga Crime News

Darbhanga Crime News: कहते हैं कि इंटरनेट की दुनिया में की गई एक गलती,...

Darbhanga News: Gautam Kund में आस्था का सैलाब, जानिए क्यों खास है देवताओं की Rang Panchami और इसका महत्व

Rang Panchami: आस्था और रंगों का ऐसा संगम कि देवता भी धरती पर उतरने...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें