back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

Bihar Politics: ‘Non-Serious CM’ …Nitish Kumar? कुर्सी कुर्सी कुर्सी कुर्सी जय हे, पढ़िए क्या है मामला

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Patna | Bihar Politics: ‘Non-Serious CM’ …Nitish Kumar? कुर्सी कुर्सी कुर्सी कुर्सी जय हे, पढ़िए क्या है मामला | बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पोस्टर वार छेड़ दिया है। राबड़ी देवी के आवास के बाहर एक पोस्टर लगाया गया, जिसमें नीतीश कुमार को राष्ट्रगान के बजाय ‘कुर्सी कुर्सी जय हे’ गाते हुए दिखाया गया

- Advertisement -

राबड़ी आवास के बाहर लगा विवादित पोस्टर

पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सबसे आगे दिखाया गया है, जबकि उनके पीछे कई अन्य लोग खड़े हैं। पोस्टर में एक लाउडस्पीकर से राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ बज रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसके बजाय ‘कुर्सी कुर्सी कुर्सी जय हे…’ गा रहे हैं। पोस्टर के ऊपर लिखा गया है –
🟥 “The Non-Serious Chief Minister”

- Advertisement -

पहले भी लगा था पोस्टर ‘नायक नहीं, खलनायक हूँ मैं’

इससे पहले राजद कार्यालय के बाहर भी एक पोस्टर लगाया गया था, जिसमें मुख्यमंत्री को ‘नायक नहीं, खलनायक हूँ मैं’ बताया गया था। इस पोस्टर में नीतीश कुमार को कई हाथों वाला दिखाया गया था और लिखा गया था:

- Advertisement -
  • “हां, मैंने किया है महिलाओं का अपमान”

  • “गांधी जी का किया है अपमान”

  • “अब हो गया है राष्ट्रगान का अपमान”

  • “जी हां, मैं हूँ खलनायक”

यह भी पढ़ें:  Bihar Land Registry: बिहार में मार्च के बाद महंगी होगी जमीन की रजिस्ट्री, जानें क्या है नया नियम

पोस्टर में भाजपा विधायक हरि भूषण ठाकुर बचौल और जदयू विधायक गोपाल मंडल की भी तस्वीर लगाई गई थी।

राष्ट्रगान रुकवाने के विवाद से जुड़े आरोप

यह विवाद तब शुरू हुआ जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पाटलिपुत्र खेल परिसर में सेपक टाकरा वर्ल्ड कप 2025 के उद्घाटन के दौरान राष्ट्रगान को बीच में रुकवा दिया।

  • नीतीश कुमार ने इशारा किया कि वे पहले स्टेडियम का चक्कर लगाएंगे, फिर राष्ट्रगान होगा।

  • उनके इशारे पर मंत्री विजय चौधरी ने राष्ट्रगान रुकवा दिया।

  • इसके बाद मुख्यमंत्री स्टेडियम का चक्कर लगाकर वापस लौटे, फिर दोबारा राष्ट्रगान बजाया गया।

यह भी पढ़ें:  Patna NEET Case: पटना नीट मामले पर बड़ी कार्रवाई, पूर्व IPS अमिताभ दास को ले गई पुलिस

हालांकि, राष्ट्रगान के दौरान भी नीतीश कुमार जनता का अभिवादन करते रहे, जिस पर प्रधान सचिव दीपक कुमार ने उन्हें सावधान मुद्रा में खड़े होने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया।

सदन में हंगामा, 22 मिनट में स्थगित हुई कार्यवाही

विपक्ष ने इस मुद्दे को लेकर बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा किया। राजद विधायकों ने ‘नीतीश कुमार राष्ट्रगान का अपमान कर रहे हैं’ का नारा लगाते हुए सदन को बाधित कर दिया, जिसके चलते शुक्रवार को सदन की कार्यवाही महज 22 मिनट में स्थगित करनी पड़ी

यह भी पढ़ें:  Patna University Student Union Election: पीयू छात्रसंघ चुनाव: प्रचार में हदें पार करने वालों पर गिरेगी गाज, जानिए नए सख्त नियम

📌 बिहार चुनाव से पहले राजद और जदयू के बीच टकराव तेज हो गया है। पोस्टर वार से सियासी हलचल और बढ़ने के आसार हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

महाशिवरात्रि 2026: शिव पूजा में क्या चढ़ाएं और क्या नहीं, संपूर्ण मार्गदर्शिका

Mahashivratri 2026: फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि भगवान शिव को समर्पित...

आज गिरे Gold Price: वैलेंटाइन डे पर जानें सोने-चांदी के नए रेट और निवेश सलाह

Gold Price: बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव के बीच वैलेंटाइन डे यानी...

TRAI Apps में बड़ा अपडेट: DND और MySpeed ऐप्स अब और भी दमदार, मिलेंगे ढेरों फायदे

TRAI Apps: दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने अपने लोकप्रिय DND और MySpeed ऐप में...

AI ने की बड़ी भविष्यवाणी: क्या T20 वर्ल्ड कप 2026 में IND vs PAK मुकाबला पाकिस्तान जीतेगा?

IND vs PAK: क्रिकेट फैंस, अपनी सांसें थाम लीजिए! टी20 वर्ल्ड कप 2026 से...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें