spot_img

17 साल से ‘ अटकी ‘, @9360 स्कूल, यह आपकी कैसी शिक्षा हुज़ूर?

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा | ऑल बिहार ट्रेड लाइब्रेरियन एसोसिएशन के सैकड़ों छात्रों ने सोमवार को कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को उनकी ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा के दौरान भंडार चौक पर लाइब्रेरियन बहाली से संबंधित मांग पत्र सौंपा। यह ज्ञापन एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह के नेतृत्व में दिया गया।

- Advertisement -

लाइब्रेरियन बहाली 17 वर्षों से लंबित

छात्रों ने बताया कि बिहार के माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में लाइब्रेरियन की बहाली पिछले 17 वर्षों से लंबित है। इस कारण बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इनफॉर्मेशन साइंस (B.Lib) और मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इनफॉर्मेशन साइंस (M.Lib) कर चुके हजारों छात्र बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG
Librarian vacancy in LNMU, Darbhanga is pending for 17 years
Librarian vacancy in LNMU, Darbhanga is pending for 17 years
  • 2008 में लागू हुआ पुस्तकालय अधिनियम, लेकिन अब तक बहाली नहीं

    - Advertisement -
  • लाइब्रेरियन के बिना अन्य कर्मचारी चला रहे हैं पुस्तकालय, जो शिक्षा व्यवस्था के लिए अभिशाप

  • विधानसभा में लगातार सवाल उठने के बावजूद सरकार नियमावली बनाने के नाम पर टालमटोल कर रही

  • राज्य के 9360 माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अब तक लाइब्रेरियन पद का सृजन तक नहीं हुआ

यह भी पढ़ें:  Bihar Train Cancelled छठ-दिवाली पर घर आना मुश्किल! बिहार की इन ट्रेनों को तुरंत चेक करें, रद्द हुई पूरी लिस्ट

छात्रों की प्रमुख मांगें:

  1. हर विद्यालय में लाइब्रेरियन पद का सृजन और नियुक्ति

  2. इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक, मेडिकल कॉलेज और विश्वविद्यालयों में लाइब्रेरियन पदों को तत्काल भरा जाए

  3. एम.लिब (M.Lib) की पढ़ाई सभी विश्वविद्यालयों में शुरू हो

  4. बिहार में पीएचडी स्तर की लाइब्रेरी साइंस शिक्षा जल्द शुरू की जाए

चुनाव में विरोध की चेतावनी

छात्रों ने कहा कि अगर सरकार विधानसभा चुनाव से पहले नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं करती, तो 10 लाख से अधिक प्रशिक्षित लाइब्रेरियन सरकार का चुनाव में पुरजोर विरोध करेंगे। छात्रों ने साफ कहा कि बेहतर पुस्तकालय के बिना बेहतर शिक्षा संभव नहीं है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime Ghanshyampur Police| घनश्यामपुर में SHO आलोक खुद बाइक पर! सड़कों पर उतरकर बढ़ाई पुलिस गश्त, जानें क्यों?

कन्हैया कुमार का आश्वासन

इस मौके पर जेएनयूएसयू के पूर्व अध्यक्ष व कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने छात्रों से बातचीत कर आश्वासन दिया कि वह इस मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाएंगे और बहाली करवाने में अपनी भूमिका निभाएंगे।

  • उन्होंने बिहार सरकार की शिक्षा विरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि पुस्तकालय बहाली 17 वर्षों से लंबित होना दर्शाता है कि सरकार शिक्षा के प्रति गंभीर नहीं है।

  • कन्हैया कुमार ने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में इस मुद्दे को कांग्रेस पार्टी के मेनिफेस्टो में शामिल किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga LNMU Sports दरभंगा मिथिला यूनिवर्सिटी में जूडो-किकबॉक्सिंग का महासंग्राम! 157 छात्र-छात्राओं ने दिखाया दम, जानें क्या है खास

मौके पर मौजूद छात्र नेता

इस कार्यक्रम में संगठन के जिला उपाध्यक्ष प्रिंस राज, गुड्डू राज, राजा कुमार, विशाल भगत, विवेकानंद, निर्मल कुमार, गुड़िया कुमारी, चाँदनी कुमारी, कल्याणी कुमारी, रोहित कुमार, चंदन कुमार झा समेत कई छात्र और समर्थक मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुंगेर में ₹200 के लालच में अवैध सिगरेट सिंडिकेट का बड़ा खुलासा! पढ़िए -भागलपुर -ड्राइवर और सिगरेट की भारी खेप!

Munger Cigarette Smuggling: मुंगेर पुलिस ने अवैध सिगरेट की बड़ी खेप पकड़ी है। बांक मोड़ पर मैजिक वाहन से बरामद हुई सिगरेट, ₹200 प्रति पेटी के लालच में ड्राइवर राजू कुमार गिरफ्तार। #MungerNews,#BiharCrime,#CigaretteSmuggling

खूनी ‘गली विवाद’ से दहला पटना! सास की हत्या, बहू का गर्भपात, आधा दर्जन ज़ख्मी| न्याय के लिए पटना-भागलपुर NH-80 जाम

Bihar Crime News: पटना में एक मामूली गली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें एक सास की हत्या हो गई और बहू का गर्भपात हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने न्याय की मांग में NH-80 #BiharCrimeNews,#PatnaViolence,#NH80Blockade

Nepal bridge collapse नेपाल में अचानक आई बाढ़, कालीगंडकी में बहा बेली ब्रिज!पर्वत के जलजला में दो दर्जन घर बहे | आवागमन ठप, देखें...

Nepal bridge collapse: नेपाल में कालीगंडकी नदी के तेज बहाव में स्यांगजा के मिर्मी और गुल्मी के हर्मिचौर को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण पुल बह गया है। रविवार सुबह हुई इस घटना से यातायात #NepalNews,#KaligandakiFlood,#BridgeCollapse

Darbhanga News खुशखबरी! दरभंगा के पैगम्बरपुर में PM आवास योजना लिस्ट को मंजूरी, इस तारीख से जमीन सर्वे | रखिए कागज़ात तैयार

Darbhanga Paigambarpur News: दरभंगा के पैगम्बरपुर पंचायत में ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की नई लाभार्थी सूची सर्वसम्मति से पारित कर दी गई है। वहीं, #DarbhangaNews,#PMAwasYojana,#BiharSurvey