spot_img

Darbhanga देगा चमकी को धमकी…कैसे? खिलाओ, जगाओ, अस्पताल ले जाओ

जानिए क्यों है सिंहवाड़ा और जाले अलर्ट मोड पर...

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। जिलाधिकारी राजीव रौशन के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता (विधि व्यवस्था) राकेश रंजन की अध्यक्षता में मस्तिष्क ज्वर (AES/JE) की रोकथाम के लिए जिला स्तरीय बैठक का आयोजन समाहरणालय परिसर स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में किया गया। बैठक में चिकित्सा एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया।

- Advertisement -

AES/JE रोकथाम के लिए निर्देश एवं तैयारियां

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर! दरभंगा के डॉक्टर डॉ. गौरी शंकर झा ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय स्तर पर मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी |बिहार की शान बने डॉ. गौरी शंकर झा

“चमकी को धमकी” अभियान के तीन मुख्य चरण

  1. खिलाओ: बच्चों को रात में सोने से पहले भरपेट खाना और मीठा खिलाएं।

  2. जगाओ: सुबह उठते ही देखें कि बच्चा बेहोश तो नहीं या उसे चमकी तो नहीं आ रही।

  3. अस्पताल ले जाओ: चमकी के लक्षण दिखते ही तुरंत आशा/ANM को सूचित कर अस्पताल ले जाएं।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में धार्मिक जुलूस के रूट बदलने की कोशिश पर भड़का इंसाफ मंच! प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद का प्रशासन को सीधी चेतावनी! | पढ़िए - मनमाना बदलाव - गंगा-जमुनी तहजीब और संवाद

मस्तिष्क ज्वर के प्रमुख लक्षण

तेज बुखार और सिरदर्द
अर्द्ध चेतना, भ्रम, पहचानने में असमर्थता
हाथ-पैर में कंपन या पूरे शरीर में झटके (चमकी आना)
लकवा मारना, अंगों का अकड़ जाना
मानसिक और शारीरिक संतुलन बिगड़ना

बचाव एवं सावधानियां

बच्चों को तेज धूप से बचाएं, दिन में दो बार स्नान कराएं।
ओआरएस, नींबू-पानी-चीनी का घोल पिलाएं।
तेज बुखार होने पर ताजे पानी से शरीर पोछें और पंखा चलाएं।
बेहोशी या चमकी की स्थिति में बच्चे को छायादार स्थान पर लिटाएं, गर्दन सीधी रखें।
मुंह से लार या झाग आने पर साफ कपड़े से पोछें।
तेज रोशनी से बचाने के लिए आंखों को कपड़े से ढकें।

क्या न करें

बच्चे को गर्म कपड़ों में न लपेटें।
नाक बंद न करें, बेहोशी में कुछ भी न खिलाएं।
ओझा-गुनी के चक्कर में समय न गवाएं, तुरंत अस्पताल ले जाएं।
मरीज के पास शोर न करें, उसे शांत वातावरण दें।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News जाले -घनश्यामपुर - बेनीपुर में गूंजा गणपति का जयकारा!उत्सव का शानदार आगाज, कन्याओं की भव्य कलश यात्रा ने बांधा समां

जिला प्रशासन की तैयारियां

104 आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी
102 एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध
AES/JE रोगियों के लिए अलग बेड की व्यवस्था
AES/JE की 28 आवश्यक दवाएं और 14 आवश्यक उपकरण उपलब्ध
94 वाहन मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना से टैग किए गए
सभी PHC/CHC में नियंत्रण कक्ष स्थापित

प्रमुख अधिकारी उपस्थित

इस बैठक में सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार, उप निदेशक (जनसंपर्क) सत्येंद्र प्रसाद, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार मिश्रा, DPO-ICDS चांदनी सिंह, DPM-हेल्थ शैलेश चंद्र समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

जिलावासियों से अपील: इस गंभीर बीमारी से बचने के लिए बचाव के उपाय अपनाएं, जागरूक रहें और संदिग्ध लक्षण दिखने पर तुरंत अस्पताल जाएं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Urban Development बिहार के शहरों को मिलेगा नया लुक! अहमदाबाद की CEPT देगी तकनीकी मदद, ऐसे बनेंगे ‘स्मार्ट’ शहर

Bihar Urban Development: बिहार में नए और आधुनिक शहरों के विकास के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग ने अहमदाबाद की CEPT संस्था से हाथ मिलाया है। यह समझौता ग्रीनफील्ड टाउनशिप को तकनीकी मदद दे#BiharUrbanDevelopment,#GreenfieldTownship,#NitishMishra

आपकी जेब पर सीधा असर! UPI पर 2000 रुपये से ज़्यादा के पेमेंट पर लगेगा चार्ज, जानिए नया नियम कब से?

UPI Transaction Charge: भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने UPI लेनदेन के लिए नए नियम जारी किए हैं। 2000 रुपये से अधिक के व्यापारी लेनदेन पर अब 0.4% मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगेग#UPINews,#TransactionCharge,#NPCIRules

पीएचडी परीक्षा में धांधली की आशंका खत्म! पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने पेश की पारदर्शिता की मिसाल

Patliputra University PhD Exam: पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कुलपति प्रो. उपेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में टी.पी.एस. कॉलेज में आयोजित इस#PatliputraUniversity,#PHDExam,#BiharEducation

जमुई में दिल दहला देने वाली घटना: तीज विसर्जन और बालू घाट पर 3 बच्चों की दर्दनाक मौत

Jamui Children Death: जमुई जिले में मंगलवार को दो अलग-अलग घटनाओं में तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। इनमें दो सगे भाई शामिल हैं। एक बच्ची की मौत बालू घाट पर गहरे गड्ढे में डूबने से#JamuiNews,#BiharTragedy,#DrowningAccident