spot_img

Delhi से Darbhanga तक Luxury Car चोर गिरोह के तार, Instagram पर पोस्ट…Darbhanga से थार, Delhi से मिली Scorpio N

spot_img
- Advertisement -

Delhi से Darbhanga तक Luxury Car चोर गिरोह के तार, Instagram पर पोस्ट…Darbhanga से थार, Delhi से मिली Scorpio N |

- Advertisement -

दरभंगा में कार चोरों के अड्डे का पता…पहुंची दिल्ली पुलिस

दिल्ली से दरभंगा तक फैला लक्जरी कार चोर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। चोरी की थार दरभंगा से बरामद होने और इंस्टाग्राम पोस्ट से चोरों की पोल खुलने के बाद दरभंगा में दिल्ली में चोरी हुई लाखों की कार के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार करते हुए दिल्ली पुलिस ने दरभंगा में कार चोरों के अड्डे का पता लगा ही लिया।

- Advertisement -

दरभंगा में छुपाई लक्जरी गाड़ियां, सोशल मीडिया पर मिस्टेक

दिल्ली पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई में दरभंगा में छुपाई लक्जरी गाड़ियां, सोशल मीडिया की एक गलती से पकड़े गए अपराधियों से लंबी पूछताछ हो रही है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा कोर्ट से Bail Rejected नीतीश कुमार को नहीं मिली जमानत, जानें पूरा मामला

गैराज से कार चुराई, फिर इंस्टाग्राम पर पोस्ट और अब सलाखें

दिल्ली पुलिस ने लक्जरी कार चोरी करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हैरानी की बात यह रही कि आरोपियों ने चोरी की कारों के फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम (Instagram) पर डालकर अपनी ही गिरफ्तारी की राह आसान कर दी। पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि दरभंगा (Darbhanga) से भी एक महंगी थार (Thar) कार चोरी कर अपने गांव में छिपाई थी।

मोती नगर में चोरी गई कार के बाद CCTV ने खोले राज

30 मार्च को मोती नगर इलाके में एक कंपनी के गैराज से महंगी कार चोरी होने की शिकायत दर्ज हुई थी। सीसीटीवी (CCTV) फुटेज से पता चला कि कंपनी का ही कर्मचारी मोहम्मद तबरेज उर्फ यूसुफ ने 28 मार्च को कार चुराई थी। पुलिस ने यूसुफ को गिरफ्तार कर लिया, जिसने पूछताछ में मोहम्मद तौसीफ का नाम भी उगला।

इंदरलोक मेट्रो स्टेशन से पकड़ा गया दूसरा आरोपी

पुलिस ने तौसीफ को इंदरलोक मेट्रो स्टेशन के पास से दबोच लिया। दोनों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उन्होंने किराड़ी नगर के एक शोरूम से भी महंगी थार कार चुराई थी, जिसे दरभंगा में अपने गांव में छिपा दिया था।

दरभंगा से बरामद हुई थार, दिल्ली से मिली स्कॉर्पियो एन

दिल्ली पुलिस की टीम ने दरभंगा जाकर थार कार बरामद कर ली, जबकि दूसरी चोरी की स्कॉर्पियो एन (Scorpio N) को मेट्रो पार्किंग से बरामद किया गया। पुलिस ने 48 घंटे के अंदर दोनों मामले सुलझा लिए।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: मार्ह मुक्ति के खुल गए, रहा न इक अवरोध... 2 लावारिस लाशें, पढ़िए -अमानवीयता के बीच इंसानियत, अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार... हे कबीर !

BNS की धाराओं में दर्ज किया गया मामला

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 305(बी) और 305(5) के तहत केस दर्ज किया गया है। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि वे सोशल मीडिया पर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: अंधेरी रातों में, सुनसान राहों पर, ज़ुल्म मिटाने निकलता – ‘ बादल बाघ ‘ | Deshaj Times Special Ep. 09 | कब...

साल 1784। क्लीवलैंड ने नीति बनाई—"पेंशन दो, जमीन दो, और आदिवासियों को पालतू बना...

Darbhanga Good News: 6.85 KM लंबे कुशेश्वरस्थान बाईपास के नए एलाइनमेंट को मिली मंजूरी, Kusheshwarsthan Bypass होगा 61 एकड़ भूमि का अधिग्रहण, पढ़िए -लागत...

Kusheshwarsthan Bypass: बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान में बहुप्रतीक्षित बाईपास निर्माण को लेकर...

Jamui News: आंधी-बारिश की Jamui Lightning Strike: जमुई में मचाई तबाही, वज्रपात से 4 की मौत, 4 गंभीर रेड अलर्ट !

Bihar Weather: बिहार में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है और इसका...