spot_img

थिरकते सुर-लय-ताल के बीच CM COLLEGE में गुरु-शिष्य की प्रचलित परंपरा हो उठा जीवंत

spot_img
- Advertisement -

थिरकते सुर-लय-ताल के बीच CM COLLEGE में गुरु-शिष्य की प्रचलित परंपरा हो उठा जीवंतसीएम कॉलेज के कर्पूरी-ललित भवन में बीसीए प्रथम वर्ष के छात्रों का स्वागत समारोह ‘आगाज़-ए-फ्रेशर कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया।

  • मुख्य बातें
    आगाज ए फ्रेशर कार्यक्रम में बीसीए के छात्रों ने दिखाया प्रतिभा का जलवा
  •  सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भागीदारी से निखरती है आंतरिक प्रतिभा : डॉ. मुश्ताक
  • कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना-नृत्य सेथिरकते सुर-लय-ताल के बीच CM COLLEGE में गुरु-शिष्य की प्रचलित परंपरा हो उठा जीवंत
    दरभंगा, देशज न्यूज। कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मुश्ताक अहमद ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने छात्रों को आशीष वचन देते हुए अपनी प्रतिभा को फलक पर स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने छात्रों की ओर से आयोजित कार्यक्रम की भूरी-भूरी सराहना करते हुए कहा, छात्र अपनी पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं जो किसी भी शिक्षण संस्थानों के लिए सुखद व शुभ संदेश है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने से छात्रों की आंतरिक प्रतिभा में निखार आता है। यह कार्यक्रम छात्रों के स्वर्णिम पल के रूप में हमेशा यादगार रहेगा।थिरकते सुर-लय-ताल के बीच CM COLLEGE में गुरु-शिष्य की प्रचलित परंपरा हो उठा जीवंत
    कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना-नृत्य से करते हुए छात्रों ने सभी को कार्यक्रम के आगाज से रूबरू कराया। उसके बाद सभी छात्रों ने अपने सभी गुरुओं को मंच पर सुशोभित कर उनकी गुरु वंदना की, जिससे सभी गुरु भावुक हो गए। इस भावुक पल पर कॉलेज के बीसीए कोऑर्डिनेटर डा अशोक कुमार पोद्दार ने कहा, बच्चों ने गुरु व शिष्य की प्रचलित परंपरा को जीवंत कर दिया,जो यह साबित करता है, संस्कार की बुनियाद को बनाने में अभी भी शिक्षण संस्थानों का समाज में महत्वपूर्ण स्थान है।थिरकते सुर-लय-ताल के बीच CM COLLEGE में गुरु-शिष्य की प्रचलित परंपरा हो उठा जीवंत
    सांस्कृतिक कार्यक्रम को बढ़ाते हुए बासुकी ने अपने गायन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही साक्षी,प्रगति,सुरुचि ने अपने नृत्य से कार्यक्रम को जीवंत किया। अपनी कलाओं को बिखेरने में अभिनीत आनंद,अभिषेक कुमार,प्रशांत मिश्रा,शिवम शेखर,सनाया,श्रुति व मानसी ने एक के बाद एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर एक सांस्कृतिक छटा के समागम की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम के सहयोगी के रूप में लीट के प्रायोजक तकरीम फातमा व सेवेंथ हेवेन के प्रायोजक मोहित खंडेलवाल ने छात्रों को कार्यक्रम की शुभकामनाएं दी।

    - Advertisement -

    थिरकते सुर-लय-ताल के बीच CM COLLEGE में गुरु-शिष्य की प्रचलित परंपरा हो उठा जीवंत
    मौके पर कॉलेज के बीसीए डिपार्टमेंट के फेकल्टी मेंबर के रूप में ई. प्रेरणा श्रीवास्तव,मो. शब्बीर,रवि कुमार के साथ ही प्रो डीपी गुप्ता, प्रो. सी एस मिश्रा, डॉ.आरएन चौरसिया, डॉ. वासुदेव साहू, प्रो. ललित शर्मा, प्रो. मीनू कुमारी,डॉ. रूपेंद्र झा ,डॉ. संजीत कुमार झा, बिंदेश्वर यादव, सृष्टि चौधरी, स्नेहा कुमारी, नीरज कुमार, प्रतुल कुमार, प्रणव नारायण समेत अन्य छात्रों के उत्साहवर्धन करने के लिए मौजूद रहे।

थिरकते सुर-लय-ताल के बीच CM COLLEGE में गुरु-शिष्य की प्रचलित परंपरा हो उठा जीवंत

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Liquor News: घर में छिपाकर बेची जा रही थी देशी शराब, पुलिस ने महिला को दबोचा, मचा हड़कंप!
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Development: सोन नदी पर बिहार को मिला दो-तिहाई हिस्सा,CM Samrat Chaudhary का बड़ा ऐलान, बैराज निर्माण, जल बंटवारे, सिंचाई विस्तार, बाढ़ नियंत्रण और...

Bihar Development: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भोजपुर में 31 करोड़ के एक्वा पार्क का शिलान्यास किया। उन्होंने सोन नदी के जल बंटवारे पर बिहार-झारखंड के बीच सहमति और मनेर बBiharDevelopment,AquaPark,SonRiver

Bhagalpur News: भागलपुर में मंत्रियों नीतीश मिश्रा और इंजीनियर शैलेंद्र का एक्शन: 3 घंटे चली बैठक में विकास कार्यों को मिला नया आयाम

Bhagalpur News: भागलपुर में नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा और पथ निर्माण मंत्री शैलेंद्र ने विकास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने केBhagalpurNews,NitishMishra,BiharDevelopment

Bhagalpur Land Dispute: भागलपुर में जमीन को लेकर खूनी झड़प! 8 लोग जख्मी, 4 की हालत गंभीर

Bhagalpur Land Dispute: भागलपुर जिले के भीमकित्ता गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चार घायलों को जेएलएनएमसीएच रेफर क#BhagalpurViolence,#LandDisputeBihar,#BhimkittaNews

Darbhanga News: जिस घर में बुजुर्ग मुस्कुराते मिलें, वहां देवता निवास करते हैं: BDO प्रवीण का भावुक संदेश, जानें क्यों

Darbhanga News: दरभंगा के बेनीपुर में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दुर्व्यवहार रोकथाम जागरूकता दिवस मनाया गया। BDO प्रवीण कुमार ने कहा कि जिस घर में बुजुर्ग मुस्कुराते मिलें, वहां देDarbhangaNews,ElderAbuseAwareness,BuniyadKendra