spot_img

IPL 2025 में मुंबई इंडियंस की धमाकेदार जीत, 19वें ओवर में पलटा खेल! मुंबई ने दिल्ली को 12 रन से दी करारी शिकस्त

spot_img
- Advertisement -

IPL 2025 @नई दिल्ली — मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराकर आईपीएल 2025 (IPL 2025) में अपनी पहली जीत दर्ज की। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रन बनाए, जिसके जवाब में दिल्ली की टीम 193 रन पर ढेर हो गई।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

19वें ओवर में बदला मैच का रुख

दिल्ली कैपिटल्स को आखिरी दो ओवरों में सिर्फ 14 रन चाहिए थे, लेकिन 19वें ओवर में मुंबई के शानदार फील्डिंग ने बाजी पलट दी।
19वें ओवर में लगातार तीन रन आउट हुए और दिल्ली की सारी उम्मीदें टूट गईं। मजबूत शुरुआत के बावजूद दिल्ली 19वें ओवर में ही ऑलआउट हो गई।

- Advertisement -

दिल्ली की पारी का हाल

  • लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली को पहली ही गेंद पर झटका लगा, जब जैक फ्रेजर मैकगर्क आउट हो गए।

    - Advertisement -
  • इसके बाद अभिषेक पोरेल और करुण नायर ने पारी को संभाला और 61 गेंदों में 119 रनों की साझेदारी की।

  • करुण नायर ने वापसी करते हुए 89 रनों की शानदार पारी खेली।

  • अभिषेक पोरेल 33 रन बनाकर आउट हुए।

  • आखिरी के ओवरों में मुंबई के स्पिन गेंदबाजों ने दिल्ली की पारी पर ब्रेक लगा दिया।

मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों का जलवा

  • कर्ण शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट लिए।

  • मिचेल सेंटनर ने 2 विकेट झटके।

  • दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह ने भी 1-1 विकेट लिया।

मुंबई इंडियंस की पारी की झलक

  • टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 205 रन बनाए।

  • तिलक वर्मा ने 33 गेंदों में 59 रन बनाते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।

  • नमन धीर ने 17 गेंदों पर 38 रनों की तेज तर्रार पारी खेली।

  • अंतिम ओवरों में मुंबई ने आक्रामक बल्लेबाजी से स्कोर को पार 200 पहुंचाया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samastipur News समस्तीपुर में धान खरीद पड़ी सुस्त, 1100 से ज्यादा आवेदन के बाद भी किसानों की बढ़ी टेंशन

Samastipur News: समस्तीपुर जिले में धान की सरकारी खरीद बेहद सुस्त चल रही है। 1188 आवेदनों के मुकाबले अब तक सिर्फ 47 किसानों से 108 मीट्रिक टन धान की खरीद हो सकी है।

Sitamarhi News सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर मुख्य पथ पर तेज रफ्तार बाइक ने बालू कारोबारी को रौंदा, मौत

Sitamarhi News: सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर मुख्य पथ पर तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से बालू कारोबारी की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा।

Sitamarhi News बेंगलुरु से घर लौट रहे युवक की हाजीपुर स्टेशन पर ट्रेन हादसे में मौत, परिवार में कोहराम

Sitamarhi News: बेंगलुरु से घर लौट रहे सुरसंड के युवक गुड्डू राइन की हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन हादसे में मौत हो गई। पीएमसीएच में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Darbhanga Crime | जमीन के लिए खूनी संघर्ष: मां और बड़े भाई पर टेंगारी से हमला, नकदी-जेवरात ले भागे

Jale News: जाले के रेवढ़ा गांव में जमीन बंटवारे के विवाद में छोटे बेटे पर मां और बड़े भाई पर टेंगारी से हमला करने का आरोप है। घर से डेढ़ लाख रुपये और जेवरात भी ले जाने की प्राथमिकी दर्ज