back to top
18 अप्रैल, 2024
spot_img

Darbhanga के सिमरी में यह कैसा ‘ अनर्थ ‘, पिता की गुहार — ‘ लौटा दो…मेरी बेटियां ‘, पढ़िए देशज टाइम्स

spot_img
spot_img
spot_img

आंचल कुमारी, कमतौल | सिमरी थाना क्षेत्र के एक गांव में दो नाबालिग लड़कियों के अचानक गायब हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद पुलिस और परिजन दोनों परेशान हैं।

घर से निकलीं, फिर नहीं लौटीं

परिजनों ने बताया कि 16 वर्ष और 13 वर्ष की दोनों लड़कियां एक साथ घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में दुकानदारों का फूटा गुस्सा! Ashok Nayak ने कहा, पुल निगम लापरवाह, कोर्ट का खौफ खत्म, विरोध में बाजार बंद

पूर्व में हो चुकी थी छेड़खानी की घटना

पीड़ित पिता ने एफआईआर (FIR) दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि गांव के राजा अंसारी पूर्व में एक लड़की के साथ छेड़खानी कर चुका था। इसको लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी।

परिजन आशंका जता रहे हैं कि राजा अंसारी ने ही दोनों लड़कियों का अपहरण किया है और हत्या या मानव तस्करी की आशंका भी जताई है।

यह भी पढ़ें:  Women's Dialogue Program | Darbhanga में महिलाएं करेंगी उत्थान, विकास, प्रेरणा और सशक्तीकरण के नए अवसर का नव संवाद

परिजनों से भी मिली धमकी

जब परिजनों ने राजा अंसारी के घर जाकर पूछताछ की तो उसके पिता रब्बानी अंसारी, मां मरियम निशा और भाई राजू अंसारी ने बदसलूकी करते हुए भगा दिया।

सिमरी थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया —

लड़कियों की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने संदिग्धों पर नजर बनाई हुई है और जल्द ही बड़ी कार्रवाई की उम्मीद है।

--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें