spot_img

Bihar Weather Alert: 80 KM की रफ्तार से तूफान, 20 जिलों में Alert, दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर

spot_img
- Advertisement -

Bihar Weather Alert, Patna | मौसम का मिजाज पूरी तरह से बिगड़ चुका है। सोमवार को पटना, सिवान, सारण, जहानाबाद सहित कई जिलों में दोपहर के बाद तेज हवाओं और झमाझम बारिश ने कहर बरपाया। कई इलाकों में काले बादल छा गए जिससे दिन में ही रात जैसा अंधेरा हो गया। बिजली चमकने, तेज हवा चलने और लगातार बारिश की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ गई।

- Advertisement -

50-80 किमी/घंटे की रफ्तार से हवा, कई जिलों में Orange Alert

मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार के लिए भागलपुर, मुंगेर, जमुई, बांका और खगड़िया जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 50 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने, मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना है।

- Advertisement -

20 जिलों में येलो अलर्ट: पटना, वैशाली, समस्तीपुर, नालंदा, नवादा, लखीसराय, जहानाबाद, अररिया, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार समेत 20 जिलों में हल्की बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  RJD में महासंग्राम! तेजस्वी के 'अपने' निशाने पर, सीनियर नेता बोले- पार्टी की छवि खराब कर रहे|Bihar RJD Politics में कड़वा - कड़वा!

फसलें बर्बाद, किसानों की मेहनत पर पानी फिरा

सोमवार को पटना, बिक्रम, मनेर, बिहटा, पालीगंज और सारण, रोहतास सहित कई जिलों में हुई बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

  • गेहूं, मक्का और दलहन की फसलें तबाह

  • आम के टिकोले झड़ गए

  • तरबूज, खीरा, ककड़ी की फसल भी खराब

  • जलालपुर, दरियापुर, अमनौर में 80% गेहूं की कटाई नहीं हो सकी

यह भी पढ़ें:  बिहार में बड़ा ऐलान! अब मंत्री-अफसरों के बच्चे भी जाएंगे सरकारी स्कूल, CM Samrat ने बताया - कब से होगा प्रभावी| साथ में NEET और JEE की तैयारी भी!

पटनावासियों को दिन में जलानी पड़ी हेडलाइट

पटना के गांधी मैदान, कंकड़बाग, कदमकुआं, नेहरू पथ में बारिश के कारण जलजमाव हो गया। हालात ऐसे हो गए कि लोगों को दिन में भी वाहनों की हेडलाइट जलानी पड़ी


Red Alert जारी: पटना समेत 4 जिलों में विशेष सतर्कता

सोमवार को पटना, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और वैशाली को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया था। इन जिलों में अगले 24 घंटों में भी मौसम बिगड़ा रहने के आसार हैं।


16 अप्रैल को दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम विभाग ने बताया कि 16 अप्रैल से हिमालयी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा, जिससे बिहार के मौसम में गरज-तड़क और बारिश का दौर जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें:  बिहार: 21 सितंबर से 5 अक्टूबर तक ट्रेनें रद्द! क्या आपकी यात्रा पर पड़ेगा असर?

24 घंटे में कहां-कितनी बारिश हुई?

जिलावर्षा (मिमी)
कुचायकोट (गोपालगंज)38.6
दरौंदा (सिवान)30.4
बगहा28.4
पूर्णिया10.5
बिक्रमगंज (रोहतास)5.5

प्रमुख शहरों का तापमान (13 अप्रैल)

शहरअधिकतमन्यूनतम
पटना34.2°C23.7°C
गया36.6°C21.6°C
भागलपुर33.3°C22.6°C
मुजफ्फरपुर33.6°C23.3°C

लोगों से अपील: सावधानी बरतें, घर में रहें सुरक्षित

मौसम विभाग ने बिजली गिरने, तेज हवा और भारी बारिश को देखते हुए लोगों से अपील की है कि बिजली के खंभों, पेड़ों और खुले मैदान से दूर रहें और जरूरत न हो तो घर से बाहर न निकलें


Bihar Weather Updates

आने वाले दिनों में हर अपडेट के लिए DeshajTimes.com से जुड़े रहें। यदि आप किसान हैं या ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं, तो मौसम से जुड़ी खबरें सबसे पहले जानने के लिए हमारी वेबसाइट को बुकमार्क करें।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अरवल में शुक्रवार देर शाम खून वो भी सरेआम: ऑटो से खींचकर पति के सामने गोलियों से भूना… हत्या! बिहार में क्राइम का ये...

Arwal Crime: अरवल में न्याय की गवाही देकर लौट रही 28 वर्षीय महिला शोभा कुमारी की पति के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने पूर्व पति पर केस दर्ज कर जांच शुरू की।#ArwalCrime,#BiharNews,#JusticeForShobha

बिहार में सड़कों का जाल बिछाने 21,000 करोड़ का महाप्लान, गांवों की बदलेगी तस्वीर! परिवहन विभाग और NABARD के बीच 21 हजार करोड़ का...

Bihar Road Project: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी में बिहार के पथ निर्माण विभाग और NABARD के बीच 21 हजार करोड़ रुपये के ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं। इससे राज्य में स#BiharNews,#BiharRoadProject,#SamratChoudhary

दरभंगा वालों ध्यान दें! कल सुबह 3 घंटे बत्ती गुल, जानें आपके इलाके का हाल

Darbhanga Power Cut: दरभंगा में 8 अगस्त 2026 को सुबह 5 बजे से 8 बजे तक कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। गावर एजेंसी द्वारा ट्रांसफार्मर और लाइन शिफ्टिंग का काम किया जाएगा।#DarbhangaPowerCut,#BiharElectricity,#PowerOutage

पटना में कचरा संकट खत्म, अब घर-घर होगी सफाई: जानें आपके इलाके का हाल!

Patna News: पटना में स्वच्छता कर्मियों की हड़ताल के बाद पटना नगर निगम ने विशेष अभियान चलाकर 9,800 टन कचरा हटाया है। डोर-टू-डोर संग्रह फिर से शुरू हो गया है, जिससे लोगों को#PatnaNews,#BiharSanitation,#PatnaMunicipalCorporation