spot_img

Tejashwi Yadav’s “Futuristic Vision’ का बड़ा Result”… JNU में भी जला लालटेन, JNU Student Power में दिखेगा RJD, चमका रवि

spot_img
- Advertisement -

नई दिल्ली में Tejashwi Yadav का “Futuristic Vision’ का बड़ा Result आज निकला। नतीजा, JNU में भी जला लालटेन। इसके साथ ही, JNU Student Power में दिखेगा अब RJD भी। चमका रवि और जीत लिया…

- Advertisement -

JNU में छात्रसंघ में अब छात्र राजद की एंट्री

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के छात्रसंघ चुनाव में छात्र राजद (Student RJD) के लिए बड़ी सफलता मिली है। स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज (SIS) के काउंसलर पद पर छात्र राजद के उम्मीदवार रवि राज ने भारी मतों से जीत दर्ज की है। इस जीत से छात्र राजद इकाई में भारी उत्साह है।

- Advertisement -

- Advertisement -

छात्र राजद ने JNU में बनाई विशेष पहचान

राजद ने इस जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “चंद वर्षों में छात्र राजद ने JNU में अपनी विशेष पहचान बनाई है।” पार्टी ने सोशल मीडिया (X) पर पोस्ट कर बताया कि इस जीत में तेजस्वी यादव के “फ्यूचरिस्टिक विजन” और “प्रोग्रेसिव लीडरशिप” का बड़ा योगदान है। तेजस्वी यादव को देश का “सबसे लोकप्रिय युवा नेता” बताते हुए, राजद ने कहा कि उनकी राजनीति ने युवाओं को प्रभावित किया है।

राष्ट्रवादी सोच और समाजवादी विचारधारा का मिला समर्थन

छात्र राजद ने इस जीत को सामाजिक न्याय, समाजवाद और धर्मनिरपेक्ष राजनीति के सिद्धांतों की जीत बताया।
राजद ने कहा कि, “यह जीत लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के Developed Bihar मिशन और सकारात्मक राजनीति में युवाओं के विश्वास का प्रतीक है।”

JNU अध्यक्ष पद के उम्मीदवार ने भी किया प्रभावित

अक्षन रंजन, जो छात्र राजद से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार थे, ने भी अपनी मेहनत और प्रभावी अध्यक्षीय भाषण के जरिए सभी का ध्यान आकर्षित किया।
हालांकि अध्यक्ष पद का नतीजा अलग रहा, लेकिन उनकी प्रभावशाली उपस्थिति की सराहना की गई।

दिल्ली विश्वविद्यालय में भी मिली थी जीत

छात्र राजद की इस सफलता से पहले, हाल ही में दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के अकादमिक काउंसिल चुनाव में राजद शिक्षक इकाई (राष्ट्रीय शिक्षक मोर्चा) के उम्मीदवार प्रो. विवेक रजक ने भी शानदार जीत दर्ज की थी।
यह लगातार दूसरी बड़ी उपलब्धि है, जो दिल्ली के शैक्षणिक परिसरों में राजद के बढ़ते प्रभाव को दिखाती है।

पार्टी ने दी बधाई

राजद ने जेएनयू की छात्र इकाई, राष्ट्रीय शिक्षक मोर्चा और दिल्ली स्थित वरीय नेताओं, प्रवक्ताओं और सांसदों के कुशल मार्गदर्शन के लिए बधाई दी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: अंधेरी रातों में, सुनसान राहों पर, ज़ुल्म मिटाने निकलता – ‘ बादल बाघ ‘ | Deshaj Times Special Ep. 09 | कब...

साल 1784। क्लीवलैंड ने नीति बनाई—"पेंशन दो, जमीन दो, और आदिवासियों को पालतू बना...

Darbhanga Good News: 6.85 KM लंबे कुशेश्वरस्थान बाईपास के नए एलाइनमेंट को मिली मंजूरी, Kusheshwarsthan Bypass होगा 61 एकड़ भूमि का अधिग्रहण, पढ़िए -लागत...

Kusheshwarsthan Bypass: बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान में बहुप्रतीक्षित बाईपास निर्माण को लेकर...

Jamui News: आंधी-बारिश की Jamui Lightning Strike: जमुई में मचाई तबाही, वज्रपात से 4 की मौत, 4 गंभीर रेड अलर्ट !

Bihar Weather: बिहार में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है और इसका...