spot_img

Darbhanga में शादी के दूसरे दिन ‘ दुल्हन ‘ का हथियारबंद बदमाशों ने किया अपहरण; प्रेम प्रसंग पर अटकी सुई, जानिए

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga में शादी के दूसरे दिन ‘ दुल्हन ‘ का हथियारबंद बदमाशों ने किया अपहरण; प्रेम प्रसंग पर अटकी सुई, जानिए — दरभंगा से देशज टाइम्स के लिए प्रभाष रंजन की रिपोर्ट …दरभंगा (सकतपुर थाना क्षेत्र) से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शादी के बाद ससुराल जा रही नई नवेली दुल्हन का हथियारबंद अपराधियों ने बीच रास्ते से अपहरण कर लिया।

- Advertisement -

इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है और ग्रामीणों के बीच यह चर्चा का मुख्य विषय बन गया है।

- Advertisement -

सुहतरिया पुल के पास घटी सनसनीखेज वारदात

पीड़िता की मां जानकी देवी द्वारा थाने में दी गई शिकायत के मुताबिक:

- Advertisement -
  • माला कुमारी (उम्र 20 वर्ष) की शादी 25 अप्रैल को घनश्यामपुर निवासी संजय राम से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी।

  • 26 अप्रैल की शाम माला अपने मायके गंगापुर से ससुराल जा रही थी।

  • कार में दूल्हा संजय राम, माला का भाई, दूल्हे का पिता और जीजा भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में दवाओं के अवैध कारोबार सनसनीखेज खुलासा: इस मेडिकल स्टोर से बिक रही थीं भारी मात्रा में नशीली दवाएं, पुलिस ने मारा छापा! कैसे हुआ खुलासा?

घटना का विवरण:

  • सुहतरिया पुल के पास चार बाइक पर सवार आठ बदमाशों ने कार का पीछा किया।

  • हथियार दिखाकर कार रुकवाई और ड्राइवर को पिस्टल दिखाकर गेट खोलने को मजबूर किया।

  • दो बदमाश गाड़ी के अंदर घुसे और माला को जबरन बाहर खींचकर बाइक पर बैठा लिया।

  • बदमाश सोने-चांदी के जेवरात और नकदी भी लेकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime बुलेट बाइक चोरी की शिकायत, लीगल नोटिस भेजा तो! शोरूम मालिक ने ग्राहक को पीटा, जान से मारने की धमकी!

अपहरण के बाद दूल्हे ने माला से तोड़ा रिश्ता

  • दुल्हन के अपहरण के बाद दूल्हा संजय राम ने साफ कर दिया कि वह अब माला को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार नहीं करेगा और दूसरी शादी करेगा।

  • इस घटना के बाद पीड़ित परिवार सदमे में है।

प्रेम प्रसंग की आशंका, गांव में बढ़ी चर्चा

  • गांव में चर्चा है कि माला का अपने गांव गंगापुर के रहने वाले मनीष कुमार यादव से प्रेम संबंध था।

  • आशंका जताई जा रही है कि इसी प्रेम प्रसंग के चलते मनीष ने माला का अपहरण कराया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में पांच आरोपियों को लगा तगड़ा झटका! हत्या और प्राणलेवा हमले के केस में कोर्ट ने लिया बड़ा फैसला

सकतपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया

  • मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

  • सच्चाई सामने आने के बाद प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Police Encounter: जमुई कांड के वांछित बदमाश नंदन यादव का एनकाउंटर| दूसरे का पैर तोड़ा

Bihar Police Encounter: जमुई जिले में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ा है, जिसके तहत हुई कार्रवाई में कथित तौर पर मुठभेड़ की खबर सामने आई है। इस कार्रवाई के दौरान, छेड़छाड #BiharPoliceEncounter,#JamuiCrimeNews,#BiharNews

पटना वालों की जेब पर पड़ेगा असर! अक्टूबर से GPO मल्टी मॉडल हब में पार्किंग के लिए चुकाने होंगे पैसे

Bihar Multi-Modal Hub: पटना के जीपीओ गोलंबर स्थित मल्टी मॉडल हब में अब मुफ्त पार्किंग नहीं मिलेगी। अक्टूबर से वाहनों के लिए शुल्क देना होगा। पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने संचालन की तैय #BiharNews,#PatnaParking,#MultiModalHub

दरभंगा में दवाओं के अवैध कारोबार सनसनीखेज खुलासा: इस मेडिकल स्टोर से बिक रही थीं भारी मात्रा में नशीली दवाएं, पुलिस ने मारा छापा!...

Darbhanga Drug Bust: दरभंगा में एक मेडिकल स्टोर पर पुलिस ने छापा मारकर भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाएं जब्त की हैं। एक युवक की गिरफ्तारी के बाद यह कार्रवाई हुई, जिससे अवैध दव #DarbhangaNews,#BiharDrugBust,#MedicalStoreRaid

बिहार में भवन निर्माण GM कमलेश कुमार के घर से मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति! पटना और वैशाली में इन 4 ठिकानों पर EOU...

Bihar EOU: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक कमलेश कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की है। उन पर आय से अधिक 103% संपत्ति अर्जित #BiharEOU,#KamleshKumarRaid,#BiharCorruption