back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 14, 2026
spot_img

Operation Sindoor के बाद देश के 11 Airport बंद…यात्रियों से अपील – पहले करें यह काम

चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो- DeshajTimes – जानिए हर बड़ा अपडेट सबसे पहले

spot_img
- Advertisement -

नई दिल्ली/देशज टाइम्स। पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारत की जवाबी एयर स्ट्राइक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद देश के उत्तरी हिस्सों में विमानन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। सुरक्षा कारणों से कुल 11 एयरपोर्ट्स पर उड़ानों का संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

- Advertisement -

किन एयरपोर्ट्स से उड़ानें हुईं रद्द या डायवर्ट?

यह एयरपोर्ट्स पूरी तरह अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं: श्रीनगर, जम्मू, लेह, चंडीगढ़, अमृतसर, राजकोट, जोधपुर, भुज, जामनगर, बिकानेर, धर्मशाला। इन एयरपोर्ट्स से आने-जाने वाली घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द या वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया गया है।

- Advertisement -

एयरलाइंस कंपनियों का आधिकारिक बयान

एयर इंडिया: 7 मई दोपहर 12 बजे तक जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट से सभी उड़ानें रद्द। दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अमृतसर से दिल्ली डायवर्ट किया गया। हेल्पलाइन: 011-69329333 / 011-69329999

- Advertisement -

इंडिगो: श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़, धर्मशाला, बीकानेर और जोधपुर से उड़ानों पर असर। यात्रियों से एयरपोर्ट आने से पहले फ्लाइट स्टेटस जांचने की अपील।

स्पाइसजेट: धर्मशाला, लेह, जम्मू, श्रीनगर और अमृतसर एयरपोर्ट अगली सूचना तक बंद।यात्रियों से यात्रा योजना पुनः जांचने और वेबसाइट पर अपडेट देखने की सलाह।

 एयर इंडिया एक्सप्रेस: अमृतसर, श्रीनगर, जम्मू और हिंडन के लिए उड़ानें 7 मई दोपहर तक रद्द। फ्लाइट अलर्ट्स के लिए व्हाट्सएप चैट: +91 63600 12345

आम जनता को अलर्ट रहने की सलाह

भारत सरकार और विमानन कंपनियों ने आम नागरिकों से शांति बनाए रखने और ऑफिशियल निर्देशों का पालन करने की अपील की है। नागरिकों को अपनी यात्रा से पहले संबंधित एयरलाइंस की वेबसाइट या कस्टमर केयर से पुष्टि करने की सलाह दी गई है।

ऑपरेशन सिंदूर का प्रभाव सिर्फ सीमा तक नहीं

भारत द्वारा देर रात किए गए एयर स्ट्राइक के रणनीतिक असर सिर्फ पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों तक सीमित नहीं रहे, बल्कि देश की नागरिक हवाई सेवाएं भी प्रभावित हो चुकी हैं। यह फैसला सुरक्षा एजेंसियों के परामर्श के बाद लिया गया है ताकि किसी संभावित खतरे से बचा जा सके।

विमानन सेवाओं पर असर: एक नजर में

एयरपोर्टस्थिति
श्रीनगरबंद
जम्मूबंद
लेहबंद
चंडीगढ़बंद
अमृतसरबंद
भुजबंद
जामनगरबंद
जोधपुरबंद
राजकोटबंद
धर्मशालाबंद
बीकानेरबंद
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Rutuja Sawant News: रुतुजा सावंत ने दिखाई दिलेरी, कीचड़ से भरे गड्ढे में शूटिंग का वीडियो हुआ वायरल!

Rutuja Sawant News: टीवी की दुनिया में नाम कमाना आसान नहीं, हर कलाकार को...

Arjun Tendulkar Wedding: सारा तेंदुलकर ने भाभी सानिया के लिए लिखा दिल छू लेने वाला संदेश

Arjun Tendulkar Wedding: भारतीय खेल जगत में इन दिनों खुशी का माहौल है। मास्टर...

हिमाचल प्रदेश JBT Recruitment: 600 पदों पर शिक्षकों की बंपर भर्ती, यहां जानें पूरी जानकारी

JBT Recruitment: हिमाचल प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के...

The Kerala Story 2: तीसरे शुक्रवार को भी नहीं रुका फिल्म का तूफानी कलेक्शन, जानें 15 दिन की कुल कमाई!

The Kerala Story 2 News: विवादों का पहाड़ चीरकर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें