spot_img

दरभंगा में राष्ट्रीय व्यापार मेला शुरु, 7 तक सजे रहेंगे हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट,फर्नीचर व अन्य स्टॉल

spot_img
- Advertisement -
  • मुख्य बातें
  • डीएम त्यागराजन एसएम ने किया शुभारंभ
  • हुनर को  विकसित करने का मिलेगा मौका
  • मेले में लगे हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट,फर्नीचर व अन्य स्टॉल
  • मिलेगा लघु-कुटीर उद्योगों को बढ़ावा

दरभंगा, देशज न्यूज। डीएमसीएच ग्राउंड में रेशम बुनकर खादी ग्रामोद्योग संघ भागलपुर की ओर से बुधवार को राष्ट्रीय व्यापार मेला का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन करते हुए डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने कहा, इस तरह के मेले से लघु व कुटीर उद्योगों को बढ़ावा मिलता है। साथ ही उनके हुनर का भी विकास होता है। इसके अलावे आम लोगों के लिए बाजार का विकल्प सुलभ हो जाता है। खादी ग्राम उद्योग को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने कहा, चूंकि इससे बहुत सारे लोगों की जीविका जुड़ी होती है। लिहाजा इसके सुदृढीकरण के लिए ठोस कारगर पहल होते रहना चाहिए। उद्घाटन के बाद डीएम ने मेले में लगे हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट, फर्नीचर और अन्य स्टॉलों का निरीक्षण किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: 9 दिन बाद थी शादी, होने वाली पत्नी के सामने ट्रैक्टर ने कुचला, दूल्हा की मौत

मेला प्रभारी शबीर अहमद ने कहा, कुछ दिनों पूर्व बाजार में खादी दिखना बंद हो गया था। अब इसका उपयोग युवा, महिला और पुरुष सभी कर रहे हैं। इसकी वजह से बाजार बढ़ रहा है। यह हमारा पुराना और विशुद्ध रूप से पारंपरिक पहनावा है। इसका बाजार बढ़ाने में सबको आगे आना चाहिए। मेला प्रभारी ने बताया, पिछले तीन सालों से हम दरभंगा में मेला लगा रहे हैंं।

- Advertisement -

इस बार मेले के लिए खास तैयारी की गई है। इस बार मेले में मसाजर सोफा, सहारनपुर की फर्नीचर, हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की बिक्री, सह प्रदर्शनी में हथकरघा, रेशम बुनकर, खादी, कुटीर उद्योग, हस्तशिल्प से जुड़े नौ राज्यों के स्टाल लगाए गए हैं। साथ ही सात जनवरी तक चलने वाले इस मेले के भाग्यशाली ग्राहकों को अंतिम दिन एंट्री टिकट पर लकी ड्रॉ के जरिए बाइक, फ्रीज, एलईडी टीवी, मिक्सर ग्राइंडर, हीटर समेत अन्य पुरस्कार में दिए जाएंगें। दरभंगा में राष्ट्रीय व्यापार मेला शुरु, 7 तक सजे रहेंगे हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट,फर्नीचर व अन्य स्टॉल

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Census 2027: बिहार में जनगणना का आगाज, CM सम्राट चौधरी ने किया शुभारंभ; पहली बार होगी पूरी तरह डिजिटल

Bihar Census 2027: बिहार में एक ऐतिहासिक अभियान की शुरुआत हो चुकी है! मुख्यमंत्री...

Bihar News: 56 करोड़ से बदलेगी सोन नहर की सूरत, Bihar Irrigation Project से लाखों किसानों को होगा फायदा!

Bihar Irrigation Project: बिहार के खेतों को अब सूखे की चिंता से मुक्ति मिलने...

Nitish Kumar News: नीतीश कुमार हाउस शिफ्ट पूर्व CM ने छोड़ा CM आवास, 7 सर्कुलर रोड बना नया ठिकाना, जानिए क्यों?

नीतीश कुमार हाउस शिफ्ट: बिहार की राजनीति में फिर हलचल! पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...