spot_img

Madhubani-Harlakhi SHO Jitendra Sahni का निलंबन…सिस्टम की हड्डी में ‘ ईमानदार कबाब ‘

चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो-DeshajTimes – जनता के सवाल, सबसे पहले!

spot_img
- Advertisement -

“कबाब में हड्डी” हिंदी मुहावरा है।अर्थ है किसी की योजना या काम में अवांछित रूप से हस्तक्षेप करना या बाधा डालना। यह उस स्थिति का वर्णन करता है जब एक अप्रिय व्यक्ति या बात किसी अच्छी बात में दखल देती है। मामला, मधुबनी के हरलाखी से जुड़ा है। जानिए क्या है सोशल मीडिया पर इनदिनों ट्रेंड…

- Advertisement -

क्या सच बोलना आज सबसे बड़ा अपराध है? ईमानदार थानाध्यक्ष का निलंबन! हरलाखी में उठे सवाल – जनता ने पूछा क्यों? दरअसल, हरलाखी थानाध्यक्ष जितेंद्र सहनी का निलंबन बड़ा सवाल बन गया है।

- Advertisement -

थानाध्यक्ष जितेंद्र सहनी का निलंबन, उठ रहे कई सवाल

हरलाखी के थानाध्यक्ष जितेंद्र सहनी के निलंबन ने क्षेत्र में हलचल मचा दी है। जनता और जनप्रतिनिधियों में नाराजगी है। सोशल मीडिया पर पारदर्शिता के सवाल ताबड़तोड़ पूछे जा रहे हैं। आखिर? यह निलंबन-सोशल मीडिया पर जनता ने बताया – ‘ईमानदारी की सजा’। असलीयत की क्या जांच होगी?अब देखना है, क्या प्रशासन जनता की आवाज़ सुनेगा?

- Advertisement -

थानाध्यक्ष जितेंद्र सहनी का निलंबन बना चर्चा का विषय, उठ रहे कई सवाल

हरलाखी थानाध्यक्ष जितेंद्र सहनी का निलंबन इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है। एक ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने वाले अधिकारी को अचानक निलंबित किए जाने से पुलिस विभाग ही नहीं, आम जनता भी हैरान और नाराज़ है।

ईमानदारी और निष्पक्षता के लिए पहचाने जाते थे सहनी

जितेंद्र सहनी को उनकी निष्पक्ष कार्यशैली, त्वरित कार्रवाई और जनसमस्याओं को प्राथमिकता देने के लिए जाना जाता था। उन्होंने कई बार शराब माफियाओं, दबंगों और अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए और इलाके में कानून व्यवस्था को मजबूत किया।

अनुशासनात्मक कार्रवाई या दबाव का परिणाम?

सूत्रों के अनुसार, उनका निलंबन अनुशासनात्मक कारणों से किया गया है, लेकिन सोशल मीडिया पर इस निर्णय को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई लोगों ने इसे “ईमानदार अफसर के साथ अन्याय” बताया है तो कुछ ने लिखा –

“आज के दौर में सच बोलना और सही करना सबसे बड़ा अपराध बन गया है।”

जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों की मांग – जांच हो पारदर्शी

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से पारदर्शी जांच की मांग की है। उनका कहना है कि सहनी ने हमेशा कमजोर और उपेक्षित तबकों के लिए आवाज उठाई और संभवतः किसी राजनीतिक या आपराधिक दबाव के आगे झुकने से इनकार किया, जिससे उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

प्रशासन के रुख पर टिकी निगाहें

अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन इस मुद्दे पर क्या रुख अपनाता है और क्या जनता के बीच उठ रहे सवालों का कोई संतोषजनक जवाब सामने आता है। वैसे भी, लगातार मधुबनी में इन दिनों पुलिस महकमा में तीन बड़ें सस्पेंड की कार्रवाई हुई है। जो, सवालों में है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बांका मंदार पर्वत पर लड़की से छेड़छाड़ का वायरल वीडियो, बिहार पुलिस ने दबोचे 3 आरोपी! जानें क्या हुआ

Bihar Mandar Parvat Chhedchhad: बांका के मंदार पर्वत पर लड़की से छेड़छाड़ के वायरल वीडियो के बाद बिहार पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है, एसपी ने खुद #BiharCrime,#MandarParvat,#BankaPolice

बिहार के शिक्षकों का विभाग से बड़ा विवाद! जीउतिया व्रत 3 अक्टूबर को, पर छुट्टी 5 को क्यों? शिक्षिकाओं का फूटा गुस्सा

Bihar Jiutiya Holiday: बिहार में जीउतिया व्रत 3 अक्टूबर को है, लेकिन शिक्षा विभाग ने छुट्टी 5 अक्टूबर को तय की है। इससे नाराज महिला शिक्षिकाओं ने शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से तारीख #BiharJiutiya,#ShikshaVibhag,#MithileshTiwari

दरभंगा पुलिस को ADG सुधांशु कुमार का अल्टीमेटम: अब नहीं चलेगा अपराध, ट्रैफिक में भी दिखेगा सुधार!

Darbhanga Police: दरभंगा में अपर पुलिस महानिदेशक (यातायात) सुधांशु कुमार ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर अपराध नियंत्रण, अवैध शराब बिक्री और यातायात व्यवस्था को लेकर सख्त निर् #DarbhangaPolice,#BiharTraffic,#CrimeControl

गंभीर चोट के बाद Darbhanga के लाल ने पलटा खेल! डेकाथलॉन में जीता सिल्वर| पढ़िए कैसे -सूर्य प्रकाश राय बना ईस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स...

Bihar Athletics: दरभंगा के सूर्य प्रकाश राय ने 37वीं ईस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की अंडर-20 डेकाथलॉन स्पर्धा में रजत पदक जीतकर बिहार का मान बढ़ाया है। दो साल की गंभीर च #BiharAthletics,#DarbhangaNews,#SportsAchiever