spot_img

Corona Comeback: चौकिंए मत…चेतावनी की घंटी! फिर लौटा Corona ! 31 मौतें, 28% की वृद्धि, अस्पतालों में 30%, नई लहर?

spot_img
- Advertisement -

Corona Wave: फिर लौट रहा है कोरोना! नए मामलों में उछाल, अस्पतालों में बढ़ी भीड़। भारत के लिए चेतावनी की घंटी! एशिया में बढ़ रहे हैं केस, भारत को भी रहना होगा सतर्क। एशिया में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, क्या होगी नई लहर?

- Advertisement -

कोरोना एक बार फिर लौट रहा है: एशिया में बढ़ते मामलों से बढ़ी चिंता

हांगकांग, सिंगापुर, चीन और थाईलैंड में बढ़ रहे केस, भारत को भी सतर्क रहने की जरूरत। अगर आप मान चुके हैं कि कोरोना वायरस (Covid-19) अब बीते दिनों की बात है, तो यह सोच दोबारा करने की जरूरत है। एशिया के कई देशों में कोविड-19 फिर से तेजी से फैल रहा है और हालात धीरे-धीरे चिंताजनक हो रहे हैं। हांगकांग, सिंगापुर, चीन और थाईलैंड जैसे देशों में संक्रमण के नए मामलों में तेज बढ़ोतरी देखी जा रही है।

- Advertisement -

हांगकांग में कोविड ने फिर बढ़ाई चिंता

हांगकांग (Hong Kong) में कोरोना संक्रमण की गतिविधियां एक बार फिर उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं। 3 मई को समाप्त सप्ताह में 31 मौतें दर्ज की गईं। सैंपल पॉजिटिविटी रेट में बढ़ोतरी और अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। हांगकांग के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, यह स्थिति बीते एक साल में सबसे गंभीर है।

- Advertisement -

 

सिंगापुर में 28% की वृद्धि, सरकार ने जारी किया अलर्ट

सिंगापुर सरकार ने कोविड की नई लहर को लेकर आधिकारिक अलर्ट जारी किया है। मई के पहले सप्ताह में मामलों में 28% की वृद्धि देखी गई। अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या में 30% की बढ़ोतरी हुई। हालांकि, अब तक कोई नया घातक वैरिएंट सामने नहीं आया है, लेकिन यह रफ्तार भविष्य में चुनौतीपूर्ण बन सकती है।

 

मशहूर हस्तियां भी हो रहीं संक्रमित

कोरोना इस बार भी आम और खास में भेद नहीं कर रहाहांगकांग के लोकप्रिय गायक ईसन चैन कोविड पॉजिटिव पाए गए, जिससे उन्हें अपना कॉन्सर्ट रद्द करना पड़ा। यह घटना संकेत देती है कि सार्वजनिक आयोजनों और भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों में जोखिम अब भी बरकरार है।

चीन और थाईलैंड में भी केस बढ़े, मौसम के नियम टूटे

चीन और थाईलैंड में भी संक्रमण के आंकड़े निरंतर बढ़ते जा रहे हैं। Chinese CDC की रिपोर्ट के अनुसार, गर्मी के मौसम में संक्रमण का तेज़ फैलाव सामान्य पैटर्न से अलग है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह दर्शाता है कि कोविड अब पूरी तरह मौसमी बीमारी नहीं रह गया है।

भारत में फिलहाल राहत, पर सतर्कता जरूरी

भारत में फिलहाल कोरोना के मामलों में कोई उल्लेखनीय उछाल नहीं देखा गया है। लेकिन विशेषज्ञ मानते हैं कि भारत को पड़ोसी एशियाई देशों से सबक लेना चाहिए। गर्मी में वायरस का सक्रिय रहना यह साबित करता है कि कोविड अब किसी मौसम विशेष से बंधा नहीं है।

विशेषज्ञों की सलाह: भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क का प्रयोग करें। सैनिटाइजर और हैंड हाइजीन का पालन करें। कोविड वैक्सीनेशन के बूस्टर डोज़ की जानकारी अपडेट रखें।

 

क्या फिर से लगेगा लॉकडाउन? विशेषज्ञ क्या कहते हैं?

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, अभी तक कोविड के हालिया मामलों में कोई खतरनाक म्यूटेशन नहीं मिला है। लेकिन वे सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रोटोकॉल को दोबारा लागू करने की सिफारिश कर रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि सतर्कता और जागरूकता से ही हम इस बार भी कोविड की नई लहर से बच सकते हैं

अब भी ढिलाई नहीं, सतर्कता ही सुरक्षा

जहां दुनिया सामान्य जीवन की ओर बढ़ रही है, वहीं कोरोना वायरस बार-बार चेतावनी देता दिख रहा है कि यह पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। भारत में अभी हालात सामान्य हैं, लेकिन यदि हमने एशिया की मौजूदा स्थिति से सबक नहीं लिया, तो यहां भी हालात बिगड़ सकते हैं।

याद रखें:

कोविड गया नहीं है – वह सिर्फ धीमा पड़ा है। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: अंधेरी रातों में, सुनसान राहों पर, ज़ुल्म मिटाने निकलता – ‘ बादल बाघ ‘ | Deshaj Times Special Ep. 09 | कब...

साल 1784। क्लीवलैंड ने नीति बनाई—"पेंशन दो, जमीन दो, और आदिवासियों को पालतू बना...

Darbhanga Good News: 6.85 KM लंबे कुशेश्वरस्थान बाईपास के नए एलाइनमेंट को मिली मंजूरी, Kusheshwarsthan Bypass होगा 61 एकड़ भूमि का अधिग्रहण, पढ़िए -लागत...

Kusheshwarsthan Bypass: बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान में बहुप्रतीक्षित बाईपास निर्माण को लेकर...

Jamui News: आंधी-बारिश की Jamui Lightning Strike: जमुई में मचाई तबाही, वज्रपात से 4 की मौत, 4 गंभीर रेड अलर्ट !

Bihar Weather: बिहार में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है और इसका...