spot_img

Darbhanga बनेगा Bihar का अगला IT HUB! चलेंगी आईटी कंपनियां, मिलेगा Digital Turbocharger – छात्रों को ट्रेनिंग, कंपनियों को छूट, युवाओं को रोजगार

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा बिहार का अगला आईटी हब बनने को तैयार है। यहां आईटी कंपनियां अब चलेंगी। इससे डिजिटल टर्बोचार्जर का मौका मिलेगा – छात्रों को ट्रेनिंग, कंपनियों को छूट, युवाओं को रोजगार मिलेंगी। दरभंगा का भविष्य बदलेगा। नव द्वार खुलेंगे। साथ ही “टर्बोचार्जर” से “दिग्गज कंपनियां यहां अपना कारोबार पसारेंगी।

- Advertisement -

दरभंगा के आईटी पार्क में 15 कंपनियां काम को तैयार

नया टेक्नोलॉजी हब – दरभंगा के आईटी पार्क में 15 कंपनियां काम को तैयार हैं। इंटरशिप भी मिलेगा। आईटी से बदलेगा दरभंगा का भविष्य – तैयार हुआ अत्याधुनिक आईटी पार्क। 10 करोड़ की लागत से आईटी पार्क बनकर तैयार हो चुका है। इसका उद्घाटन जल्द होने वाला है।

- Advertisement -

दरभंगा में आईटी पार्क तैयार, उद्घाटन की प्रतीक्षा – युवाओं को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण और रोजगार

दरभंगा, देशज टाइम्स | (Deshaj Digital Desk) की रिपोर्ट।  दरभंगा को आईटी हब (IT Hub) के रूप में विकसित करने की दिशा में एक ठोस कदम उठाया गया है। 10.23 करोड़ की लागत से बना दरभंगा आईटी पार्क अब उद्घाटन के लिए तैयार है, जिससे युवाओं को तकनीकी शिक्षा और रोजगार के बेहतरीन अवसर मिलेंगे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में गूंजा 'जय बजरंगबली', वाराणसी से आई प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा! पढ़िए - पंचोभ में दो दिवसीय अनुष्ठान, 11 अधिवास की प्रक्रिया

आईटी कंपनियों का रुझान, रोजगार का नया केंद्र

आईटी पार्क में न्यू होराइजन, न्यू इंफोइंफ्रा सॉल्यूशन और अभिकरण जैसी कंपनियों ने सेवा शुरू करने के लिए आवेदन दिया है। प्रारंभिक चरण में 10 से 15 आईटी कंपनियां एक साथ कार्य कर सकती हैं। सरकार द्वारा शुल्क में विशेष छूट: सामान्य कंपनियों को 20% छूट, महिला उद्यमियों को 45% छूट, दिव्यांगों को 40% छूट देने की तैयारी है।

छात्रों को मिलेगा 6 महीने का इंटर्नशिप कोर्स

तकनीकी विषयों में 6 महीने का इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू किया जाएगा। एक सेट में 76 लोग, और दो सेट में 150 लोग एक साथ काम कर सकते हैं। यह आईटी पार्क स्थानीय युवाओं और छात्रों को प्रशिक्षित कर उन्हें जॉब रेडी बनाएगा

विकास का खाका तैयार, बस तकनीकी व आर्थिक हब का इंतजार

दरभंगा के सांसद व लोकसभा में भाजपा सचेतक डा. गोपाल जी ठाकुर ने आईटी विभाग के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा, पटना, भागलपुर और दरभंगा – तीनों शहरों में आईटी पार्क स्थापित किए गए हैं, जिसमें दरभंगा का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। दरभंगा को एम्स, एयरपोर्ट, तारामंडल, आईटी पार्क, मखाना बोर्ड और प्रस्तावित मेट्रो के साथ तकनीकी व आर्थिक हब के रूप में विकसित किया जा रहा है।

आईटी हब बनने की दिशा में बड़ा कदम

Software Technology Parks of India (STPI) के अतिरिक्त निदेशक राजीव कुमार और वरीय वाणिज्य अधिकारी अश्विनी मिश्रा ने सांसद को आईटी पार्क की उपयोगिता पर ब्रीफिंग दी। अधिकारियों ने बताया कि अन्य कंपनियों के आवेदन लेने की प्रक्रिया जारी है, जिससे आईटी पार्क पूरी क्षमता के साथ कार्य कर सकेगा।

यह भी पढ़ें:  बेनीपुर में 11 दिन का महायज्ञ: 51 पंडित, रामकथा और प्रशासनिक मुस्तैदी, जानें क्या है खास!

स्थानीय नेतृत्व की सक्रियता

बैठक में भाजपा नेता उदय शंकर चौधरी, श्रवण चौधरी समेत कई स्थानीय नेता और अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर दरभंगा को तकनीकी नगरी बनाने के प्रयासों को सराहा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पासपोर्ट बनवाने की टेंशन खत्म! बिहार के इन 6 जिलों में इस शनिवार खुल रहे विशेष सेवा केंद्र, मिलेगा तुरंत अपॉइंटमेंट

Bihar Passport: बिहार के छह जिलों - बेतिया, फारबिसगंज, गयाजी, मोतिहारी, गोपालगंज और सीवान में 20 जून को पासपोर्ट सेवा केंद्र खुलेंगे। पटना क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की इस पहल#BiharPassport,#PassportSevaKendra,#PatnaPassportOffice

‘मेरे भाई की हत्या करवाई’… खान सर पर बड़ा आरोप, थाने पहुंचे Roshan Anand Sir; पुलिस ने FIR से किया इनकार, जानिए वजह

Khan Sir: प्रसिद्ध शिक्षक खान सर पर उनके सहयोगी रौशन आनंद ने अपने भाई प्रिंस यादव की नेपाल में हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। पटना पुलिस ने फिलहाल एफआईआर दर्ज करने#KhanSir,#PatnaPolice,#BiharNews

‘ बिना FIR लोगों को रखती थी थाने में!’, चौंकाने वाला मामला – मुजफ्फरपुर में थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई, Suspended!

Muzaffarpur Police News: मुजफ्फरपुर एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने औराई थानाध्यक्ष हेमलता कुमारी को लापरवाही और कर्तव्यहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया है। जांच रिपोर्ट में बिना FIR लोग#MuzaffarpurPolice,#AurahiSHO,#BiharPolice

बड़ा फैसला – नियुक्ति रद्द करने पर Patna High Court का कड़ा रुख, 264 कर्मचारियों को 90 दिनों में मिलेगी नौकरी! जानिए क्या है...

Patna High Court: पटना हाईकोर्ट ने बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) को बड़ा झटका देते हुए उसकी आंतरिक भर्ती रद्द करने का आदेश निरस्त कर दिया है. कोर्ट ने BSPHCL क#PatnaHighCourt,#BiharSarkariNaukri,#BSPHCLRecruitment